Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हादसे में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की मौत-निर्माणाधीन मकान के जाल से गिरने से हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपने निर्माणाधीन मकान में देख रेख के लिए गए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का जाल गिर गया और विपिन त्यागी इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के भोपा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के जाल से गिर जाने के कारण गंभीर घायल हुए स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी (५८) की मौत हो गई। रेलवे कर्मियों और परिवार में गम का माहौल है।

मूल रूप से जिले के सोंहजनी तगान गांव निवासी विपिन त्यागी शहर के भोपा रोड पर रह रहे थे। निर्माणाधीन मकान की छत पर गए थे, इस दौरान उनकी कॉल आ गई। मोबाइल पर बात करने के दौरान वह जाल से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर घायल होने के कारण परिजन मेरठ लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के बीच गम का माहौल बन गया। शहर के गणमान्य लोगों ने भी दुख जताया है। विपिन त्यागी सरल स्वभाग के व्यक्ति थे।

२०१७ से थे स्टेशन अधीक्षक

विपिन त्यागी साल २०१७ से स्टेशन अधीक्षक थे। उनका बेटा अभिषेक नोएडा में नौकरी करता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी और माता के साथ वह भोपा रोड पर रह रहे थे। बड़े भाई अरविंद त्यागी रेलवे में डायरेक्टर और छोटे भाई हापुड़ में पुलिस में तैनात है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − twelve =