समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रदर्शन कर सौंपा विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आरक्षण में आर्थिक स्तर से वर्गीकरण के विरोध में बसपा, सपा, आसपा सहित कई अन्य संगठनो ने विरोध स्वरूप कचहरी में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। एससी/एसटी आरक्षण कोटे के भीतर कोटा व क्रीमी लेयर को ना मिले आरक्षण को लेकर भारत बंद की घोषणा की गई थी। हालांकि भारत बन्द का ऐलान टांय-टांय फिस्स होता नजर आया। प्रस्तावित बन्द को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। कचहरी परिसर सहित हर और पुलिसबल तैनात रहा।
आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमी लेयर के विरोध में विभिन्न संगठनो द्वारा आज कचहरी पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई राजनैतिक दलों सहित कई अन्य संगठनो से जुडे कार्यकर्ताओं ने कोर्ट द्वारा की जा रही आरक्षण सम्बन्धी व्यवस्था पर असहमति जताते हुए विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसी संदर्भ मे आजाद समाज पार्टी आसपा द्वारा आरक्षण में वर्मीकररण व क्रीमी लेयर के विरोध में आज 21 अगस्त को भारत बन्द के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशो के चलते सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय से एकत्रित होकर सपा कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे तथा जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद सैनी, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, महासचिव विकिल गोल्डी, सलीम मलिक,रमेशचन्द शर्मा आदि मौजूद रहे। आरक्षण के विरोध मे हुए धरने प्रदर्शन के तहत बाबू जगजीवन राम समाज सेवा समिति,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार एवं महासचिव चमार बाधव रात शास्त्री के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण में दिया जाने वाला निर्णय जो उच्च न्यायालय ने दिया है। वह संविधान के विरूद्ध है। जिसके कारण 55 प्रतिशत आबादी भारत में निवास करती है। इन जातियों में फैसले के विरूद्ध नाराजगी है। अतः आरक्षण को ना छेडा जाए तथा भविष्य मे कोई झंझट ना हो इस आरक्षण को अनुसूचि मे समायोजित करने का आदेश भारत सरकार को संसद मे बहुमत से पास कराये जाने का आदेश कराने की कृपा करें। ज्ञापन मे मांग की गई कि अनु.जाति व अनु.जनजाति समाज आपका आभारी रहेगा। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।
आज दिनभर कचहरी परिसर मे हुए धरना-प्रदर्शन की कडी में बसपाईयों द्वारा कोर्ट के आरक्षण के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा गया। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश गौतम के नेतृत्व मे महावीर चौक स्थित बसपा जिला कार्यालय से भारी भीड के साथ कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे बसपाईयों ने आरक्षण के मुददे पर सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम, ओमवीर पेन्टर, राजकुमार सहावली, श्यामलाल पशीचिया आदि अनेक बसपाई मौजूद रहे।
मेंहदी प्रतियोगिता हुई आयेजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के द्वितीय कार्यक्रम में को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कालिज में सुबह ११ बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी चौयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, डॉ श्रीमती राजेश कुमारी (प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री पाठशाला) एवं श्री परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक) का सानिध्य प्राप्त हुआ।
अतिथियों का शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक से एक डिजाइन की मेंहदी देखकर सभी प्रफुल्लित नजर आये कम्पीटीशन इतना जबरदस्त था कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए बहुत समय लगा प्रथम तीन स्थान पर आने वाली छात्राओं को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी का स्वागत किया । अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया सम्राट शाखा का इतने आकर्षक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव गोपाल कंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमैन प्रवीण सिंघल, कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रवाल, श्रीमती अनुज स्वरूप बंसल, संजीव अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष- बी के सूर्यवंशी, महिला संयोजिका- श्रीमती परणीता गोयल, डॉ नितिन जैन, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, अमित बंसल, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), प्रवीण सिंघल, कुलदीप भारद्वाज, अवधेश गुप्ता, जगरोशन गोयल, जीवन जैन, अशोक सिंघल, एवं श्रीमती नीरु कीमती लाल जैन, सुदेश गर्ग, प्रीति कंसल, नीरु जीवन जैन, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल, रीना सिंघल, सोनिया जैन,प्रभा अग्रवाल, संध्या गर्ग, संतोष गोयल, नीरा गोयल का पूर्ण सहयोग रहा।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने किया लावारिस का अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर में समाज सेवा की अनोखा रूप क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा दिखाया गया हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही हैं।
क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिसों को अपना नाम देकर विधि विधान से अंतिम संस्कार करती हैं अब क्रांतिकारी शालू सैनी को हर रोज फोन आते है अंतिम संस्कार के लिए या तो लावारिस होते है या फिर ऐसे परिवार वाले भी होते है जिनके पास पैसे नहीं होते । क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की अब उनका फोन नंबर वायरल हो गया है अंतिम संस्कार के लिए हर रोज कई कई डेड बॉडी आती है जिनकी वारिस बनकर विधि विधान से करती है अंतिम संस्कार शालू ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की कसौटी पर उतारा हैं और मै इस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी, क्योकि भगवान भेले नाथ ने यदि मुझको इस कार्य के लिए चुना हैं तो होसला और हिम्मत भी वही दे रहा हैं, क्योकि भगवान कभी अपने भक्तों का साथ नही छोड़ते हां ये बात और हैं समाज सेवा के क्षेत्र में आज क्रांतिकारी शालू सैनी परिचय की मोहताज नही हैं। लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के नाम से जनपद के साथ साथ पडोसी जनपदों में भी प्रसि( हो रही हैं उन्होंने जनता से भी अपील की ह की उनकी सेवा में इच्छा अनुसार सहयोग अवश्य करें गुगल पे फोन पे
निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश के निधन पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित करने सिलसिला जारी है। इसी कडी मे एसडी कॉलेज मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा पूर्व विधायक स्व.सोमांश प्रकाश को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्राम बोपड़ा में काफी समय से विशेष समुदाय के लड़के ग्रुप बनाकर चौराहे पर खड़े रहते हैं एवं आने जाने वाली हिंदू बहन बेटियों पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करते हैं जिसका हिंदू समुदाय के कुछ लड़कों द्वारा विरोध किया जाता रहा है दोनों पक्षों में आपस में कई बार तू – तू, मैं – मैं भी हो चुकी है जिसको रंजिशन रखते हुए उक्त लड़कों न गत दिनों जब आशीष घर से अपने काम के लिए जा रहा था तब गांव के लड़कों द्वारा प्लानिंग के साथ रोक कर गाली गलौज करते हुए आशीष के साथ मार पीटाई कर दी, मार पिटाई की सूचना मिलने पर आशीष के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई उसके उपरांत दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंच गए मगर सांठ गांठ कर हिंदू पक्ष का ही १५१ में चालान कटवा दिया हिंदू पक्ष ने अपने दो बच्चों की १५१ में जमानत भी करवा ली मगर अब उल्टे उन्हे फिर धमकाया जा हरा है। एस एस पी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए खतौली सीओ को जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी रूपराम कश्यप टीकम सिंह रेखा देवी, बालीदेवी विकास कश्यप रिशिपाल, बलराज कश्यप पिंकू कश्यप नरेश कुमार आशीष ,सचिन आदि मौजूद रहे।
टै्रक्टर की चपेट में आने से मौत
चरथावल। टै्रक्टर की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पडताल मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बुडडा खेडा में आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया कि जब टै्रक्टर की चपेट मे आकर बाईक सवार गांव के ही निवासी करीब 17 वर्षीय अंकुश पुत्र सुजीत उर्फ घसीटा की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
आरक्षण में वर्गीकरण के विरुद्ध सपा का प्रदर्शन
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आरक्षण में आर्थिक वर्गीकरण के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सोपा एवं इसके विरुद्ध भारत बंद को समर्थन दिया। जिला मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा की भाजपा की मंशा एससी एसटी आरक्षण में छेड़छाड़ करके आरक्षण की मूल भावना को समाप्त करने की है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके विरुद्ध पीडीए के उत्पीड़न भेदभाव व आरक्षण संविधान से छेड़छाड़ पर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि भाजपा की साजिश भाई से भाई को लडाने की है। सांप्रदायिक आधार पर लोगों में भेदभाव करने के बाद अब भाजपा दलितों में आर्थिक वर्गीकरण के नाम पर आरक्षण की मूल भावना को समाप्त करना चाहती है तथा दलितों में भी आपस मे भेद पैदा करने की साजिश रच रही है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। जिला मुख्यालय पर एकत्रित समाजवादी पार्टी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद को समर्थन देते हुए ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, शमशेर मलिक, आमिर कासिम एडवोकेट, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, समाजवादी पार्टी जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,महानगर महासचिव सलीम मलिक,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन,समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, समाजवादी पार्टी सभासद नदीम खान, शहजाद अहमद, सुंदर सिंह, सलीम अहमद, नौशाद पहलवान, इमलाक प्रधान, सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी रमेश चंद शर्मा जॉनी अरोरा,डॉ इसरार अल्वी महानगर अध्यक्ष छात्र सभा नदीम मलिक,पवन पाल,वसीम राणा,मुशर्रफ अंसारी, सलीम अंसारी पवन गिरी,नवेद रँगरेज, श्याम सुंदर, हनीफ इदरीसी, अफजल खान रामपाल सिंह पाल, जियाउल चौधरी,मौ० मेहंदी, फरमान अली,तरुण शर्मा,ताहिर चौहान, फहीम अहमद,प्रियांशु सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
22 को होगा रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। २२ अगस्त को भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में ५००० से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। ४० से अधिक कंपनियां रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे और युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिनांक २२ अगस्त २०२४ को एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, १७ माइल स्टोन, बिजनोर दिल्ली हाईवे, गांव – केलापुर जसमौर, तहसील- जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर में प्रातः ९ः०० बजे से आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है। इस रोजगार मेले के माध्यम से मुजफ्फरनगर व निकटस्थ स्थानों के युवाओं को विभिन्न ४० से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित करने हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक इत्यादि सहित विषयों के विद्यार्थीध् प्रशिक्षणार्थी युवा इस रोजगार मेले में लगभग ५००० युवा प्रतिभाग करने हेतु पात्र होंगे। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सभी युवाओं से यह अपील है कि वे आधिकधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार प्राप्ति के अपने प्रयासों को सार्थक करें।
22 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे मुजफ्फरनगर
भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज मे एक वृहद रोजगार मेले में करेंगे प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी २२ अगस्त को एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रातः ९ बजे से आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है। इस रोजगार मेले के माध्यम से मुजफ्फरनगर व निकटस्थ स्थानों के युवाओं को विभिन्न ४० से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित करने हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक इत्यादि सहित विषयों के विद्यार्थीध्प्रशिक्षणार्थी युवा इस रोजगार मेले में लगभग ५००० युवा प्रतिभाग करने हेतु पात्र होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सभी युवाओं से यह अपील है कि वे आधिकधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार प्राप्ति के अपने प्रयासों को सार्थक करें। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाओं में जुट गया है।
स्ट्रांग रुम का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। आगामी उ०प्र० आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक २३, २४, २५, ३०/३१ अगस्त को दो पालियों में आरक्षी भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा क्लेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा सम्बन्धित सभी पहलुओं की बारिकी से जांच की तथा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी चेक किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने किया उच्च प्रदर्शन
मुजफ्फररनगर। हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन १५ से १८ अगस्त को आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग ३ से ४००० खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया जो अपने-अपने राज्यों से चुन चुन कर आए थे जिसमें मुजफ्फरनगर के डिस्टिक स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा कर अपने जिले में अपने राज्य का नाम रोशन किया शिहान राजेश कौशिक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की आदित्य कराटे स्कूल के कोच व नेशनल इंटरनेशनल प्लेयर सेंसई आदित्य धनराज कौशिक व अक्षरा चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा किया शिहान राजेश कौशिक ने बताया कि सीनियर मेंस में आदित्य धनराज कौशिक ने चार राउंड एडवांस काता खेल कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया वह गर्ल्स कुमिते फाइट में अक्षरा चौधरी ने कैडेट गर्ल्स- ६१ में पांच राउंड शानदार फाइट खेलकर सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा किया इस अवसर पर शिहान राजेश कौशिक को भी मोमेंटो दे कर सम्मानित किया वापस आने पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर ने इनको सम्मानित कर बधाईया दी
सलमान सईद कांग्रेस में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। बसपा के सिम्बल पर चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़े सलमान सईद बसपा को अलविदा कहकर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने रायबरेली में कांग्रेस के नेता व संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने उन्हे कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सलमान सईद ने अपना राजनितिक कैरियर कांग्रेस से ही शुरू किया था। विस चुनाव में कुछ मतभेद हुए तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। बता दे कि अधिवक्ता सलमान सईद राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ पुरकाजी स्थित एस.एम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं। पूर्व सांसद और गृह मंत्री सईदुज्जमा के पुत्र व पूर्व विधायक, सांसद और मंत्री रहे सईद मुर्तजा के पोते हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति से हुई, जहाँ उन्होंने बी.कॉम, एमएसडब्ल्यू, और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। सलमान सईद ने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जैसे कि एनएसयूआई के वाइस प्रेसिडेंट, प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव और महासचिव वे मेरठ, बिजनौर, और मुरादाबाद मंडल के प्रभारी भी रहे और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में काम किया। राहुल गांधी की टीम के रूप में, चित्रकूट,रायपुर,छत्तीसगढ़ आदि ट्रेनिंग कैंपों का हिस्सा रहे। उन्होंने २००२ में पहली बार मीरापुर से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और २०१६ में मुजफ्फरनगर विधानसभा के उपचुनाव में भाग लिया। २०२२ में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर चरथावल विधानसभा से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। अब मीरापुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर उन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइन की है। सलमान सईद अपने दादा और वालिद की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इस परिवार को हमेशा एक ईमानदार और अच्छे राजनीतिक परिवार के रूप में देखा गया है, जिसकी समाज में गहरी पकड़ है। यही कारण है कि समाज के सभी वर्गों से उन्हें समर्थन मिलता है। इस परिवार की गांधी परिवार से भी नजदीकी संबंध रहे हैं।
सोलर बिजली प्लांट का व्यापारी नेताओं द्वारा फीता काटकर किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी, सहसंयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त हर घर सोलर बिजली योजना के यू पी डिस्ट्रीब्यूटर साइन सोलर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर जगपाल त्यागी, सचिन त्यागी व संदीप त्यागी द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए हर घर सोलर बिजली योजना के विषय में जानकारी दी गई, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम आदमी की सहायतार्थ अनेकों योजनाओं द्वारा सहूलियत प्रदान की जा रही है इसी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त हर घर सोलर बिजली योजना के अंतर्गत लोन के माध्यम से सोलर पैनल लगवाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है जिसको लगवाकर मध्यम वर्गीय आदमी अपना बिजली खर्च काफी हद तक कम कर सकता है, और अपने द्वारा उत्पादित की गई बिजली को सरकार को विक्रय भी कर सकता है सरकार द्वारा इसमें सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है, इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, सभासद रविकांत शर्मा, सुनील त्यागी, राहुल त्यागी, आकाश, विमल, नरेश त्यागी, प्रशांत, अनिल त्यागी सहित अनेको गणमान्य उपस्थित रहे।
फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज पचैंडा में हुआ। जिसका उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार राकेश कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता में जिले की तहसीलों की सब जूनियर, जूनियर, तथा सीनियर टीमों ने प्रतिभाग। सब जूनियर वर्ग में जानसठ तहसील सदर तहसील को २-० से हराकर विजेता बनी! जूनियर वर्ग में भी जानसठ तहसील सदर तहसील४-२ को हराकर चौंपियन बनी! सीनियर वर्ग में सदर तहसील बुढाना तहसील को ३-२ से हराकर विजेता बनी! प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जिसका आयोजन २२ अगस्त २०२४ को जनता इंटर कॉलेज पचौंदा में ही किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक डॉ राहुल कुशवाहा सत्यकाम तोमर अक्षय कुमार श्रीमती बबीता राणा रवि कुमार राकेश सरोहा धीरज अहलावत अमित कुमार विपिन त्यागी विनुज कुमार प्रमोद यादव रमेश सिंह उपस्थित रहे। समापन पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वरुण मलिक ने सभी का आभार प्रकट किया।
श्रीबाला जी महाराज की महाआरती का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम श्री बाला जी महाराज की महा आरती का आयोजन बालाजी चौक टाउन हॉल रोड पर सायंकाल ७.१५ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप जैन (प्रा० कोषाध्यक्ष), डॉ प्रवेश कुमार, विश्वदीप गोयल जी एवं अरविंद गुप्ता जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा की और से अध्यक्ष कीमती लाल जैन, सचिव गोपाल कंसल, कोषाध्यक्ष बी.के.सूर्यवंशी ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया फिर सभी ने बड़े भक्ति भाव से श्री बाला जी महाराज की आरती की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रायोजक परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक), कार्यक्रम चैयरमैन- रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट कार्यक्रम संयोजक- अशोक त्यागी, धर्मेन्द्र त्यागी, विजय सिंघल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, सुनील गर्ग, डॉ नितिन जैन, अजय अग्रवाल, अशोक सिंघल, अजय गोयल, अनिरुद्ध गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अरविंद जैन, डॉ विपिन गुप्ता,गंगा सागर गोयल, जगरोशन गोयल, जीवन जैन, कुलदीप भारद्वाज, मनोज गुप्ता (वासू), मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, ई० पी.के.गुप्ता, प्रवीण सिंघल, प्रदीप खन्ना, संजीव अग्रवाल, सौरभ मित्तल, सौम्य कुच्छल, सुदेश गर्ग (प्रोपटी वाले), सौरभ गुप्ता, विजय भार्गव, डॉ वी. डी. भारद्वाज, एवं श्रीमती अनिता कर्णवाल, सुदेश गर्ग, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, शशि सिंघल, प्रभा अग्रवाल, डॉ मंजु गुप्ता, रीना सिंघल, नीरा भार्गव, मेघा बंसल, मीनू गुप्ता, ममता त्यागी, संतोष गोयल, प्रीति कंसल, अमरेश त्यागी, नीरु कीमती लाल जैन, नीरु जीवन जैन, नीरा गोयल, साक्षी गुप्ता, जी का पूर्ण सहयोग रहा।
बाइक सवारों ने चैन झपटी
मुजफ्फरनगर। बाइक सवार युवक एक महिला की चैन छीनकर फरार हो गये। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। सूत्रों के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साउथ सिविल लाइन निवासी व्यापारी अजय अग्रवाल की पत्नी अपने घर के बाहर खडी हुई थी बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनकी चैन झपटकर ले गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।


