समाचार (Muzaffarnagar News)
सर्राफा संघ के पदाधिकारियों के साथ की एसपी सिटी ने की बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया साथ ही समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा समय समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की जाती है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर पर द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सर्राफा संघ के पदाधिकारी व व्यापारी बंधुओं सहित सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा मौजूद रहे। सर्वप्रथम गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सीसीटीवी कैमरों की दिशा को सही रखने, आपसी समन्वय से मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्डध्चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। अंत में महोदय द्वारा उपस्थित सभी सर्राफा संघ के पदाधिकारियों व व्यापारी बंधुओं को साइबर फ्रॉड/आनलाइन ठगी व इनसे बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
अवेध शराब सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थानाप्रभारी नई मंडी बबलू सिंह व उनकी टीम एक से बढ़कर एक गुड वर्क दे रहें हैं तथा बड़ी मुस्तेदी के साथ ड्यूटी कर अपनी पैनी नजर बदमाशों व अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर रखकर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना ओर पकड़ना व माल बरामद करना बखूबी जानती हैं और आज भी नई मंडी थानाप्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में उ०नि० मोहित सिह व रि०उ०नि० पिन्टू कुमार व है०का० जयवीर सिहं व का० हिमांशु मलिक व का० सतेन्द्र कुमार ने सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को मय ८४ बोतल व १६८ अदद अद्दे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मैकड्यूल नम्बर-०१ कुल १२६ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त एक गाडी होण्डा सिटी कार न० यू०पी० ६१ बी०जे० ६१५४ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस टीम के द्वारा एक अभियुक्त शाशवत पाण्डेय पुत्र देवराज पाण्डेय निवासी २३६ गली न० २ शक्ति बिहार मीरापुर ईम्सटी जैतपुर थाना बदरपुर दक्षिणी दिल्ली को मय ८४ बोतल व १६८ अदद अद्दे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मैकड्यूल नम्बर-०१ कुल १२६ लीटर मय एक गाडी होण्डा सिटी कार न० यू०पी० ६१ बी०जे० ६१५४ के साथ एन०एच०-५८ निकट ड्रीम सिटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह , सब इंस्पैक्टर मोहित सिंह,उप निरीक्षक पिन्टू कुमार, है.का.जयवीर सिंह, का.हिमांशु सिह, का.सतेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
श्रीमद्भागवत कथा का समापनः चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप पहुंची
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर मे चल रही श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ विधिवत रूप से समापन हो गया। भंडारे मे पधारे हजारो श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
नई मन्डी क्षेत्र की भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे पधारी पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने भण्डारे मे प्रसाद ग्रहण किया तथा धार्मिक अनुष्ठान की सफलता के लिए मंदिर के लिए समाजसेवी भीमसैन कंसल सहित समस्त पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंसतुलित होकर ट्रक पलटा
छपार। बिजली के तार से भरा ट्रक अचानक पलट गया। जिससे काफी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के समीप आज सुबह के वक्त हरिद्वार की और से आ रहा बिजली के तार से भरा ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। परन्तु हादसे के दौरान ट्रक चालक चोटिल हो गया। उधर से जा रहे अन्य वाहन चालकों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर छपार रोजन्त त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को सीधा खडा करवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हुआ।
गोवंश की हुई करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कला में विद्युत पोल में करंट आने से किसान के बेल की हुई मौत। दधेडू कलां में गांव के बीच मे एक दसक से पानी भरा हुआ जिस कारण विद्युत पोल में करंट उतर रहा था इसी रास्ते से जावेद किसान अपनी बग्गी लेकर आ रहा था जैसे ही बेल विद्युत पोल के पास से गुजरा उसी समय करंट की चपेट में आ गया और बेल की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी के साथ किसान ने कूद कर अपनी जान बचाई। आपको बता दे दधेडू कला का यह मैन रास्ता है जिसमे कई सालो से पानी भरा रहता है। इसी रास्ते से छोटे-बड़े बच्चे व छात्र छात्राएं पानी से होकर गुजरते हैं। इसकी चपेट में आने से कोई और जनहानि भी हो सकती थी।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उ०प्र० पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में १६ परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन ०२ पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
बच्चों के बढ़ते मोटापे, रुकी लम्बाई को अनदेखा न करेंः वेदप्रकाश शर्मा
मुजफ्फरनगर। शिहान वेदप्रकाश शर्मा डायरेक्टर इंटरनेशनल शितो रियू कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आजकल छोटे बच्चे फास्ट फूड्स व बिना शारीरिक श्रम वाली दिनचर्या के कारण सुस्त होते जा रहे हैं ऐसे परिवेश में बच्चों को शारीरिक व्यायाम के लिए किसी भी खेल स्पोर्ट्स एक्टिविटी में प्रतिभाग अवश्य कराएं ताकि उसका सही प्रकार से शारीरिक विकास हो सके वैसे मार्शल आर्ट्स शरीर को चुस्त-दुरुस्त करने व आत्मरक्षा के लिए अचूक हथियार है, जिसके व्यायाम से बच्चे वह युवक-युवतियों का शारीरिक बौद्धिक एवं आंतरिक विकास होता है शरीर लचीला में फुर्तीला बनता है आत्मबल बढ़ता है तथा अनुशासन सहनशीलता व लंबाई में वृद्धि होती है। अतः अपने बच्चों के बढ़ते हुए मोटापे वह रुकी हुई लंबाई को अनदेखा न करें।
हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उ.प्र. के बैनर तले अधिवक्तओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ.प्र.के बैनर तले एकत्रित जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं ने उच्च ंन्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अवमानना याचिका इनरी बनाम डिस्ट्रक्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज में पारित आदेश दिनांकित 7 अगस्त 2024 के सम्बन्ध में हाई कोर्ट स्पापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर हडताल रख विरोध व्यक्त किया।
हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ.प्र. के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ एवम संयोजक अमित कुमार दीक्षित महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ, द्वारा बार एसोसिएशन मेरठ के पूर्व अध्यक्षगण नरेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, अजय त्यागी, अनिल कुमार बक्शी, डा०ओ.पी. शर्मा, गजेन्द्र सिंह धामा, सतीश चन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र दत्त शर्मा, मांगेराम, कुंवर पाल शर्मा एवम् पूर्व महामंत्रीगण सर्वश्री चौ० राज सिंह, रविकान्त भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह बना, सतीश कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार पंवार, अनिल कुमार जंगाला, संजय शर्मा, प्रबोध कुमार शर्मा, देवकी नन्दन विनोद कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्तागण सर्वश्री जबर सिंह, अब्दुल जब्बार खां, शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, सतीश राजभर, अयाज अहमद आदि विचार लिये गये। तत्पश्चात् हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ०प्र० के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एवम् संयोजक अमित कुमार दीक्षित ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, महामंत्री निशान्त त्यागी, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष रिषीपाल सिंह, महामंत्री विपिन मौर्य, शामली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महामंत्री वीरेन्द्र कुमार, जिला बार एसोसिएशन कैराना के महामंत्री नसीम गुर्जर, दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी, मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, चन्दौसी बार एसोसिएशन (सम्भल) के अध्यक्ष नजर कुरैशी, जिला बार एसोसिएशन, बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह, महामंत्री विशाल अग्रवाल, सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, महामंत्री सतेन्द्र कुमार, जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी, महामंत्री सुरेन्द्र मलिक, अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र पोशवाल, बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तौमर, महामंत्री कपिल कुमार डेढा, जिला बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष उमेश भाटी, महामंत्री श्री धीरेन्द्र भाटी, रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी, महामंत्री नरेश तौमर, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा, हापुड़ बार एसोसिएशन, हापुड के अध्यक्ष राम निवास सिंह, महामंत्री विकास कुमार त्यागी, बुलन्दशहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशन स्वरुप गुप्ता, महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन, अलीगढ़ के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, महामंत्री दिपांशु कुमार, गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, महामंत्री महताब आदि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/महामंत्री से फोन पर वार्ता की गयी। इस दौरान कचहरी परिसर में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक एवं सिविल बार संघ के महासचिव सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की।
पक्षी सेवा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के सातवें व आठवें कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं जीव दया के अन्तर्गत पक्षी सेवा कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर स्वामी पक्षी आवास व चिकित्सालय, जानसठ रोड़ पर सुबह १०.३० बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रगेश गौतम, निष्काम गग, ओ. डी. शमा, अशोक जैन व परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी (प्रा० संरक्षक) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सभी अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया अतिथियों व शाखा सदस्यों ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया। दूसरे कार्यक्रम में पक्षी आवास में पक्षियों को दाना खिलाकर मातृशक्ति व सदस्यों ने पुन्य लाभ अर्जित किया इस अवसर पर बोलते हुए श्री निष्काम गर्ग ने कहा कि सम्राट शाखा ने आज हमें भी यह सुन्दर स्थान दिखाया उन्होंने पक्षियों के सेवा के इस कार्य के लिए शाखा को बधाई दी। श्री ओ. डी. शर्मा जी ने जीव शब्द पर अपने बहुत ही सुन्दर विचार रखे इसके अलावा सभा को श्री प्रगेश गौतम, सुरेन्द्र अग्रवाल, अशोक जैन व ई० पी के गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने कहा कि लाखों वृक्ष प्रति वर्ष लगाये जाते हैं लेकिन उनकी देख भाल नहीं हो पाती है उन्होंने कहा कि आप एक वृक्ष लगाये और उसकी देख भाल करें उन्होंने यहाँ आये सभी अतिथियों व शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम चैयरमैन ई० पी.के.गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मनोज जैन, मनोज गुप्ता (वासू) कार्यक्रम संयोजक प्रवीण सिंघल, जीवन जैन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव गोपाल कंसल, कोषाध्यक्ष बी.के.सूर्यवंशी, सुनील गर्ग, डॉ नितिन जैन, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अशोक सिंघल, अमित बंसल, गंगा सागर गोयल, जगरोशन गोयल, कुलदीप भारद्वाज, मनोज जैन (कोल्हू वाले), प्रेम प्रकाश एडवोकेट, प्रदीप खन्ना, एवं श्रीमती नीरु कीमती लाल जैन, सुदेश गर्ग, सुमन अग्रवाल, सोनिया जैन, शशि सिंघल, प्रीति कंसल, नीरु जीवन जैन, संतोष गोयल, प्रभा अग्रवाल, रीना सिंघल का पूर्ण सहयोग रहा।
पुलिस भर्ती परीक्षा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। परीक्षाकाल के दौरान अला अधिकारियों ने भ्रमणशील रहते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उ.प्र.पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ की और से विगत 23 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रो पर प्रतिदिन 02 पालियों मे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज दिनांक 30 अगस्त 2024 को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षाकाल के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर डयूटी पर मौजूद अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में आज माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यलयो राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, एम एम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, दयानन्द गुरुकुल इण्टर कॉलेज बिरालसी बरला इंटर कॉलेज, बरला, राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा मुजफ्फरनगर व स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल जैसे दौड़ प्रतियोगिता एवं खो-खो, इंडोर तथा आउटडोर खेल, बैडमिंटन बॉक्सिंग एवं शूटिंग सहित विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया। उपरोक्त विद्यालयो में आयोजित खेलो में विद्यार्थीयो ने बढ चढ कर भाग लिया। साथ ही समस्त विद्यार्थीयो को अवगत कराया गया कि यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे घिनौने अपराधो के विरोध में अनशन धरना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)महिलाओं के हित के लिए देश भर में कार्य कर रहे संगठन साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज बलात्कार जैसी घिनौनी घटना के अपराधी को फांसी की मांग को लेकर स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय के समाने एक दिवसीय अनशन धरना का आयोजन किया गया । क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने खून से प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र लिख कर भेजा है, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया और जोरदार नारेबाजी की सभी कोलकत्ता के साथ साथ देश के तमाम हिस्से में बढ़ रही बलात्कार की घटना को लेकर अक्रोशित थे, क्रांतिकारी शालू सैनी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ६ माह की बच्ची से लेकर ६० साल की वृद्ध महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है, आज माता पिता अपने बेटी की रक्षा के लिए रात दिन परेशान है और ये बलात्कारी दरिंदे रोज कोई न कोई घटना कर रहे है इसीलिए हम सब आज यहां इक्कठा होकर माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र भेज रहे है की इस घिनौने अपराध को रोकने के लिए सशक्त कदम उठाया जाए और सख्त कानून बनाया जाए, इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने घोषणा की की आज से संस्था द्वारा एक विशाल देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें रेप के विरुद्ध सख्त कानून की मांग को लेकर १ लाख से अधिक लोगो का हस्ताक्षर कराके मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को सौंपा जाएगा। धरनास्थल पर मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने एक सुर से मांग की कि बलात्कार जैसे घृणित अपराध की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और ६ महीने के अंदर ही अपराधी को सजा दी जाए, ऐसे अपराधी को फांसी की ही सजा दी जानी चाहिए , उपस्थित सभी लोगो ने संस्था द्वारा चलाए जाने वाले हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का भी का भी संकल्प लिया। धरना स्थल पर प्रमुख रूप से राजू सैनी महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट मंगलेश प्रजापति प्रवेंदर दहिया खनक गुप्ता मुकुल गोयल पूनम सैनी पूनम शर्मा साक्षी सैनी गीता ठाकुर रेनू चौधरी सीमा गोयल पिंकी चौधरी अलका चौधरी गीता गुज्जर रजनी शर्मा रविता चौधरी शालू चौधरी अंजू सैनी समर्थन में आए राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संयुक्त हिंदू मोर्चे से डा० योगेंद्र शर्मा बिट्टू सिखेड़ा राजेश कश्यप बसंत कश्यप डा० आचार्य सत्यपाल तन्नू सैनी, राजेश सैनी, सुमित, अमित त्यागी मौद रहे।
स्पोर्टस डे के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित
मुजफ्फरनगर। एसवीएम महाविद्यालय में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर महाविद्यालय में अनेक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें खो खो. क्रिकेट बैडमिंटन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया क्रिकेट में बी और खो खो में भी टीम बी विजय रही कॉलेज प्राचार्य ने मेजर ध्यान सिंह हॉकी के जादूगर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को आशीर्वाद स्वरुप प्रदान करते हुए यह कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक के विकारों को दूर करता है साथ ही खेलों से बच्चों के शरीर का विकास भी होता है और उन्हें बीमारियों से दूर रखता है इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स टीचर श्री प्रशांत कुमार ने भी बच्चों को खूब खिलाया उन्होंने यह कहा कि बच्चों को अपने अभ्यास से ही उनकी मेहनत का फल मिलता है कॉलेज के डॉक्टर डॉक्टर नीरज त्यागी ने बच्चों के अंदर प्रतिभा जागने कीसलाह दी और साथ ही साथ यह कहा कि उन्हें हमेशा खेलते रहना ही उनके स्वास्थ्य और मानसिक दोनों को ठीक रखता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त स्टाफ पूर्ण सहयोग दिया
मोटिवेशनल सेमिनार हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में शान्तनु गुप्ता (लेखक ,राजनीतिक विश्लेषक) द्वारा एक ,मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया ।जिसका उद्देश्य छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति प्रोत्साहित करने व भारतीय संस्कृति व सभ्यता के विषय में विस्तृत जानकारी देकर छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना रहा।इसी के साथ ही उन्होंने छात्रों से च्रामायणज् महाकाव्य के विषय में भी चर्चा की और प्रश्न किए ।उन्होंने छात्रों को स्वरचित कविता लेखन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
छात्रों ने भी उत्साह के साथ इस चर्चा में भाग लिया। यह सेमीनार विघालय प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा ६ से ८ तक के सभी छात्रों ने प्रतिभाग किया । शांतनु गुप्ता एक भारतीय लेखक और राजनीतिक विश्लेषक हैं। वह रामायण स्कूल के संस्थापक भी हैं। शान्तनु गुप्ता जी ने भारतीय जनता पार्टी अतीत, वर्तमान और भविष्य – दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कहानी और द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर सहित दस किताबें लिखी हैं जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ जी की जीवनी है । शान्तनु गुप्ता जी ने योगी आदित्यनाथ जी की जीवनी द मोंक हू ट्रांसफॉर्म्ड उत्तर प्रदेश का सीक्वल और उसी पर ग्राफिक उपन्यास, अजय टू योगी आदित्यनाथ लिखा है। शान्तनु गुप्ता जी २०२४ के आम चुनावों के लिए पहली बार मतदाताओं के लिए भारत में एक राजनीतिक कॉमिक पेश करने वाले पहले लेखक हैं ।अन्त में विद्यालय प्रबंध समिति व उप- प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर जी ,उप प्रधानाचार्या ( एडमिन) विक्की जैन द्वारा शान्तनु गुप्ता का धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया ।
प्रजापति योद्धाओं का किया जायेगा सम्मान
मुजफ्फरनगर। प्रजापति समाज द्वारा प्रजापति छात्रावास उत्तरी रामपुरी रुड़की रोड़ मुजफ्फरनगर उप्र (दीपक पैलेस के पीछे कालोनी में) में दिनांक ०१-०९-२०२४ समय १० बजे प्रातः होगा । सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा रजि० होगे जो मेरठ कार द्वारा खतौली नगर से होते हुए जहा अपने सैकड़ों साथियों सहित मुजफ्फरनगर शिव चौक करीब १२ बजे दोपहर पहुचेंगे और भगवान शिव की पूजा करेगे और वहा से करीब १२ः३० बजे दोहपर को प्रजापति/ छात्रावास उत्तरी रामपुरी रुड़की रोड मुजफ्फरनगर (दीपक पैलेस के पीछे कालोनी में ) पहुचकर प्रजापति/ संकल्प यात्रा और मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव २०२४ में के सहयोगी सभी समाजसेवियो और का आभार व धन्यवाद कर सम्मानित करेगे और मुख्य सम्बोधन सर्व समाज सहित प्रजापति समाज के उत्पीड़न अत्याचार रोकथाम पर चर्चा, राजनैतिक, शिक्षा, नौकरी में हिस्सेदारी, जातिगत जनगणना, मीरापुर विधानसभा उपचुनाव , सभी जातियों की शिक्षा रोजगार उत्थान हितों की रक्षा पर होगा सम्बोधन।
यू-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर मनोज पुंडीर ने बताया कि आगामी ३१ अगस्त दिन शनिवार से एमएजी अलमासपुर क्रिकेट ग्राउंड पर १२ साल तक के बच्चों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिसमे जिले के युवा खिलाड़ियों को आपस में खेलने का मौका मिलेगा एक दूसरे के साथ खेलने पर उन्हें अपनी कमियों और अच्छे खिलाड़ियों का पता चलेगा।
इस टूर्नामेंट में चार टीम भाग ले रही है जिसमें मैग क्लब, पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी, मुजफ्फरनगर स्टेडियम और खतौली क्रिकेट एकेडमी अहलावत टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच प्रत्येक सप्ताह के शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल दो दिवसीय होगा। सीनियर खिलाड़ी और कोच रोहन त्यागी और मोहमद अरशद को लीग आयोजन संयोजक बनाया गया है।
आरआरटीएस ट्रेन को आईआईए ने मुजफ्फरनगर तक चलवाने की रखी मांग
मुजफ्फरनगर। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के मुजफ्फरनगर चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने मोदीपुरम से मुजफ्फरनगर तक आरआरटीएस ट्रेन चलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि मुजफ्फरनगर मे सबसे ज्यादा पेपर मिलें, लोहा उद्योग एवं गुड मण्डी है। इस ट्रेन के मुजफ्फरनगर तक आने से लोगों के व्यापार को बढावा मिलेगा और बसो पर भी यात्रियों का दबाव कम होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के आने से दिल्ली और मुजफ्फरनगर के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। मुजफ्फरनगर मे और अधिक विकास होगा। आर्थिक वृद्धि होगी। यातायात समस्या का समाधान होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पर्यावरण अनुकूल होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र का जिला है। और मोदीपुरम से 40 किलोमीटर है। इस लिए आरआरटीएस ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलवाया जाए।
महिला पीआरवी द्वारा रात्रि में घर का रास्ता भटकी नाबालिग बच्ची को किया परिजनों के सुपुर्द
बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस का किया गया धन्यवाद
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा हेतु पूर्ण रूप से कटिबद्ध है । इसी क्रम में महिला पीआरवी-२१९९ को देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि एक लावारिश बच्ची जिसकी उम्र करीब १० वर्ष है, जोकि सरवट फाटक के पास मोहल्ला सुभाष नगर थाना क्षेत्र नई मंडी में घूम रही है । सूचना पर पीआरवी-२१९९ तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त बच्ची से महिला आरक्षी द्वारा बात कर उसके घर का पते की जानकारी की गयी । पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची को पीआरवी के माध्यम से घर पर जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि बच्ची रात्रि में घर का रास्ता भटक गयी थी । बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा उनके द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया । पीआरवी पर ड्यूटीरत पुलिसकमी में है०का० अश्वनी कुमार, म०का० प्रिया, म०का० निशा, चा०है०का० दिनेश्वर दयाल शामिल रहे।
ट्रेन की पटरी के पास मिला शव
खतौली। थानाक्षेत्र खतौली के शेखपुरा के जंगल में ट्रेन की पटरी के पास नाली में एक शव पडे होने की सूचना थाना खतौली पर प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव की जामा तलाशी ली गयी तो मृतक के कपडो से कुछ प्रपत्र प्राप्त हुए जिसके आधार पर मृतक की पहचान सागर अहलावत पुत्र मनोज निवासी मनोहर कॉलोनी थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई है। मृतक कस्बा खतौली के पास स्थित शेखपुरा ग्राम में पिछले ३ माह से भोली किन्नर के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मृतक के परिजन को सूचित किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक सागर अहलावत उपरोक्त का का आपराधिक इतिहास- १. मु०अ०सं० १४८/२०२० धारा ४/२५ आयुध अधिनियम थाना बहसूमा जनपद मेरठ, मु०अ०सं० २०३/२०२३ धारा ३९४,४११,४२० भादवि थाना बहसूमा जनपद मेरठ, मु०अ०सं० ३०२/२०२२ धारा ३७९,४११ भादवि थाना सिविल लाइन्स जनपद मेरठ, मु०अ०सं० ३०६ध्२०२२ धारा ४२०,४८२ भादवि थाना इंचौली जनपद मेरठ, मु०अ०सं० ७६ध्२०२४ धारा २,३ उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना बहसूमा जनपद मेरठ, मु०अ०सं० १५०/२४ धारा ३/२५ आर्मस एक्ट थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण और चिकित्सकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किए गए
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में निरंतर अग्रणी श्रेणी में बना हुआ है, तथा पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा समस्त अपर व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियो डॉ प्रशांत कुमार, डॉ राजीव निगम, डॉ अरविंद पवार, डॉ शैलेश जैन, डॉ बी के सिंह ,डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ दिव्या वर्मा ,डॉ विपिन कुमार, डॉ अशोक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा,लेखाधिकारी देवेंद्र शर्मा, डीपीएम विपिन कुमार, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार ,तोषण धीमान, साजिद ,अश्वनी कुमार सहित समस्त ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कमैटी सदस्य सांसद हरेंद्र मलिक का सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली एम्स की गवर्मेंट बॉडी के सदस्य मनोनीत होने पर सांसद हरेंद्र मलिक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के डायरेक्टर एम० श्रीनिवास द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद हरेंद्र मलिक के एम्स की गवर्मेंट बॉडी सदस्य बनने से ना सिर्फ मुजफ्फरनगर बल्कि पश्चिमी उप्र के लोगो को फायदा होगा।
सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन
छपार। थाना छपार में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा कांस्टेबल शिवम चौधरी का रामराज तबादला होने पर उन्हें भी विदाई दी गई। एसएसआई ज्ञानेंद्र नागर, उपनिरीक्षक रोहित चौधरी, रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार, उपनिरीक्षक शिवम चौधरी, हेडकांस्टेबल ललित शर्मा, कांस्टेबल गौरव कुमार, शकंर बघेल, वेदराम सिंह आदि मौजूद रहे।


