Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में सिपाही ने की थी राह चलती महिला से अश्लील हरकत, अदालत ने की जमानत अर्जी रद्द

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar: विगत 26 अगस्त को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में रास्ते से गुजर रही एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी पीएसी में सिपाही राजन कुमार की जमानत अर्जी सीजेएम मनोज कुमार ने सुनवाई के बाद रद्द कर दी है।

पीडिघ्त पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अग्रिश राणा ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि एक जिघ्म्मेदार पद पर रहते सरेआम ऐसी हरकत करने वाले आरोपी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए

बचाव पक्ष के वकीलों ने भी अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत अर्जी कोर्ट ने रद्द कर दी है। बता दें कि गत 26 अगस्त को थाना सिविल मौहल्ला साकेत कॉलोनी में एक गली से पैदल गुजरने वाली महिला के साथ स्कूटी पर सवार राजन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी से कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पीएसी में सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात है। जेल में 48 घंटे से अधिक रहने पर उस पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

Muzaffarnagar News: अश्लील फोटो हुए वायरल तो महिला ने दे दी जान, लापरवाही पर एसओ लाईन हाजिर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =