समाचार (Muzaffarnagar News)
त्यौहारों केा लेकर ली जिलाधिकारी ने बैठक
आगामी सभी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण व्यवस्था से संपन्न कराए जाये, त्यौहारों को परम्परागत रुप से ही मनाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में शारदीय नवरात्रि, महानवमी तथा दुर्गा मूर्ति विसर्जनध्दशहरा दीपावली आदि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायतो, जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई नियमित रूप से सुश्निचित की जाये । उन्होने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो मे साफ-सफाई के साथ-साथ फोगिंग एवं एन्टी लार्वा का छिडकाव कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त प्रकाश हेतु विधुत व्यवस्था दुरुस्त की जाये तथा कोई भी ऐसा स्थान छूटने न पाए जहां तार लटकते हुए दिखयी दे रहे हो तथा जो ट्रासफार्मर खराब स्थिति में है उनको ससमय ठीक करा लिया जायें। उन्होने कहा कि आगामी त्योहारों में कोई नई परंपरा को न जोड़ा जाएं, कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के न किया जाये। उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन रावण के पुतले के ऊचाई के बराबर उसके चारो तरफ पर्याप्त दूरी रखते हुये बैरीकेटिंग की जाये, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। उन्होने कहा कि खादय पदार्थो की वस्तुओ पर विशेष ध्यान रखा जाये तथा खाद्य पदार्थो की निरन्तर जांच कर, मिलावट पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि जुलूस निकालते वक्त प्रर्याप्त ऊंचाई रखे, जिससे झांकी बिजली के तारो को छू न पाये, जिससे कोई घटना घटित न हो। उन्होने कहा कि आगामी सभी त्यौहारो को आपस में भाई-चारे एवं शान्तिपूर्वक ढंग से मनाया जाये। उन्होने कहा कि कोई भी कार्यक्रम का आयोजन सडक मार्ग को बाधित करके नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि आम आदमी की सुविधा प्राथमिकता पर हो , आम आदमी का जीवन बाधित नही होना चाहिये। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मिडिया पर कोई भी भढकाऊ व आपत्ति जनक पोस्ट न की जाये अन्यथा कडी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये कि आगामी आने वाले सभी त्यौहारो में जो दायित्व दिये गये है उनका अनुपालन करते हुए सभी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराये जाये। । उन्होने कहा कि आवारा पशु मेले मे इधर-उधर घूमते न पाये जाये इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने पुलिस प्रशासन से कहा कि दशहरा व मूर्ति विसर्जन रेलवे ट्रैक पर खडा होकर न देखे, इस पर पुलिस प्रशासन विशेष ध्यान रखे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभीषेक सिंह ने मेला आयोजको कहा कि दशहरे मेले के दिन रावण के पुतले में बडे उडने वाले पटाखो का प्रयोग न किया जाये, तथा सम्बन्धित स्थान पर फायर बिग्रेड एवं ड्रमो के साथ पानी की व्यवस्था भी रखी जाये। जुलूसो में डीजे नियमानुसार ही बजाया जाये एवं पटाखो का अवैध भण्डारण न किया जाये।मेला आयोजकोध्शान्ति समिति के सदस्यो ने जिलाधिकारी को अपने-अपने सुझाव दिये तथा कहा कि आगामी त्यौहारो को पूर्व की भांति इस बार भी सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एस0पी0सिटी0 सत्य नारायण प्रजापत, शान्ति समिति के सदस्य तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी के नाम दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज समिति ने कचहरी मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा।
रा.त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंागेराम त्यागी के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें आरोप लगाया कि एक बैंक के कर्मचारियों द्वारा फर्जी तरीके से गिरोह बनाकर अनुचित लाभ पाने के उददेश्य से फर्जी पेपर पर बैंक मे मोरगेज सम्पत्ति को बेच दिया है। ज्ञापन मे आरोप लगाया कि मोेरगेज सम्पत्ति को फर्जी तरीके से आने पोने दाम पर नीलाम कर फर्जीवाडा किया जा रहा है। जिसमे बैंककर्मियों की मिली भगत है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मंागेराम त्यागी के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन
मोरना। रामकुमार शर्मा जिला संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने औषधीय स्टाल्स का निरीक्षण किया और उपस्थित महिलाओं,स्वास्थ्य सहायिकाओं और लाभार्थियों को संबोधित कर मनोरोगियों के प्रति संवेदनशील भावना प्रदर्शन की अपील की । मनोरोग चिकित्सक डा.अर्पण जैन ने भी मनोरोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा सतेंद्र कुमार , स्टाफ नर्स ,भा.ज.पा.पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
जनशिकायतों को एसएसपी ने सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
खाद्य विभाग ने जांच हेतु लिए सैंपल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त खाद्य श्रीमती अर्चना धीरान के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आज दिनांक 3.10.2024 को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए जिनका विवरण इस प्रकार है -आदित्य ट्रेडिंग कंपनी पान मंडी मुजफ्फरनगर से कुट्टू साबूत का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 500 किलोग्राम कुट्टू अनुमानित मूल्य लगभग 35000 रू को जप्त किया गया। फर्म मित्रसेन जगमंदिर दास पान मंडी मुजफ्फरनगर से मूंगफली दाना का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 198 किलोग्राम मूंगफली दाना अनुमानित मूल्य लगभग 15500 रू को जप्त किया गया। ओम शांति प्रोविजन स्टोर कच्ची सड़क से कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा तथा काजू का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 20 किलोग्राम कुट्टू का आटा अनुमानित मूल्य घ्2800 जप्त किया गया। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चैधरी एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।
तड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में रामपुरी मुजफ्फरनगर में हो रहे श्री रामलीला मंचन में 3 अक्टूबर 2024 की रात्रि को ताड़का वध वह फुलवारी लीला का बहुत सुंदर दृश्य अभिनय कर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया अभिनय कर्ताओं के अभिनय को देखकर सभी दर्शन मंत्र मुक्त हो गए और प्रभु श्री राम की जय जयकार करने लगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी कुश पुरी और मां शाकंभरी सेवा समिति से अंगेश धीमान उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पिता काटकर गणेश वंदना कर मंचन का शुभारंभ कराया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से चैधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के साथ-साथ कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री नीरज कौशिक उपाध्यक्ष रवी धीमन प्रमोद पाल संयोजक विजय जोशी, मनोज लेमन, देवेंद्र धीमान, पूर्व सभासद नीरज शर्मा, शौर्य सिंह, गगन जिंदल, माधव सिंह, सोलंकी, ज्ञानेंद्र तिवारी, विकास नाग्यान, सक्षम त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, विपिन त्यागी, राकेश प्रजापति, आयुष पाल, वंश, उदय ठाकुर, विकास ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
जगत जननी मां सर्वेश्वरी का किया गुणगान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। मां सर्वेश्वरी की रामपुर तिराहा स्थित एकमात्र साधना स्थली सर्वेश्वरी धाम के संचालक प्रवीण देव आचार्य ने कहा कि मां सरस्वती जगत की अधिष्ठात्री देवी है इनकी पूजा अर्चना करने से सर्वप्रथम शरीर निरोगी होता है तत्पश्चात सुख-संपत्ति प्राप्त होती है, आचार्य जी ने कहा कि देवी भागवत में मां सर्वेश्वरी का विस्तार से वर्णन मिलता है,किसी गुरु से दीक्षित होकर सर्वेश्वरी की आराधना करनी चाहिए, नवरात्रों के 9 दिन व चतुर्दशी तिथि तक एक निश्चित संख्या में जप करने से निश्चित फल की प्राप्ति होती है, आज की पूजन में मुख्य रूप से महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि मां भगवती का उपासक संसार के आवागमन- ग्रहों इत्यादि के चक्र से सहज ही छूट जाता है वहीं दूर दराज से आए श्रीमती गीता रानी, डॉ० पूजा कनोडिया(लखनऊ), श्री अंबुज सिंगल (आगरा), श्री राजकुमार (लुधियाना), श्री राजीव अग्रवाल (देहरादून) श्रीमती रेवती रेडी, श्री पंकज गुप्ता, श्री संजय गुप्ता, श्रीमती मीनू गर्ग, डा आदेश शर्मा,इत्यादि ने मां भगवती के सम्मुख अपनी अर्जी लगाई!
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खतौली। प्रथम नवरात्र से ही मंदिरों मंे श्रद्धालुओं की भीड़ उमडनी शुरू हो गयी है द्वितीय नवरात्र के दिन भी देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। प्रातः से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से श्री दुर्गा मन्दिर, राम मन्दिर, भवानी मन्दिर, काली मन्दिर व अन्य मन्दिरों में सुबह से ही भक्तों का भीड़ रही। नगर में स्थित श्री सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर दुर्गा पुरी पर आयोजित नवरात्रि महोत्सव में नवरात्रि पर पहली चैकी में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, संजय भुर्जी, रमन अरोड़ा प्रथम दिन माता की चैकी के यजमान रह।
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2024 की विद्यालय प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद के नेतृत्व में माह अक्टूबर 2024 की विद्यालय प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा मलिक तथा समिति के अधिकतर सदस्यों ने भाग लिया है। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा मलिक ने की, बैठक के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई है। उसके बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूल के प्रबंधन में सुधार कराना तथा स्कूल के समग्र प्रदर्शन में मदद करना होता है। इसके लिए समग्र प्रदर्शन में विद्यालय प्रबंध समिति के आवश्यक कार्य होते हैं जैसे-विद्यालय में पंजीकृत बच्चों को शत-प्रतिशत उपस्थिति कराना, स्कूल के सभी कार्यों की निगरानी करना, स्कूल विकास योजना तैयार करना और उसकी सिफारिश भी करना, अनुदान के सही तरीके से इस्तेमाल की निगरानी करना, छात्रों की शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना, 06 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन करना और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना होता है। इसलिए बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता और स्कूल के अध्यापकों से मिलकर एक विद्यालय प्रबंध समिति बनाई जाती है।
पालिकाध्यक्ष ने किया आधुनिक प्रदर्शनी का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जनपद में पहली बार त्योहारों के अवसर पर खासकर महिलाओं के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन होटल स्वर्ण इन सर्कुलर रोड पर किया गया इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष और नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने किया इस अवसर पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा को नई मंडीरूपाली राव व डॉक्टर वंदना जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। प्रदर्शनी के प्रवक्ता विख्यात बिंदल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी को तराशा बाई अंकित ब्रांड से आयोजित किया गया है मुख्य आयोजन करता ईशा बिंदल व अंकित बिंदल रहे कार्यक्रम के उद्घाटन समझ में सुश्री शशि बिंदल रीना अग्रवाल राशि की योगा वाली डॉक्टर रिंकू एस गोयल, निरूपा बिंदल, अमित अग्रवाल, संगीता गोयल, अनुराधा संगल, सरिता अग्रवाल और रश्मि बिंदल का भी उल्लेखनीय योगदान व उपस्थिति रही। चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय अधीक्षक ने प्रदर्शनी के संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका अदा की। महिलाओं के लिए प्रदर्शनी में लगभग तीन दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें हाई फैशन की चीज, परिधान एवं आभूषण मुख्य थे। जनपद में यह पहली प्रदर्शनी लगी है जिसने महिलाओं के लिए नए द्वार और क्षेत्र खोले हैं। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत बिंदल डुप्लेक्स परिवार की ओर से अंकित बिंदल व अन्य सहयोगिनी किया एक दिवसीय इस प्रदर्शनी की बड़ी ही धूम रही है।
होली चाइल्ड में मिशन शक्ति फेज-05 का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व जागरूकता हेतु विभिन्न योजनाओं के विषय में छात्राओं को दी गई जानकारी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति फेज-05 का शुभारम्भ किया गया । इसी क्रम में जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में थाना ए.एच.टी.यू. प्रभारी सर्वेश कुमार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर एवं डॉ0 राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान ए.एच.टी.यू. प्रभारी सर्वेश कुमार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर एवं डॉ0 राजीव कुमार बाल कल्याण समिति द्वारा छात्राओं को सम्बोधित करते हुए हेल्प लाईन नम्बरों (चाइल्ड हेल्प लाईन 1098, पुलिस हेल्प लाईन नम्बर-112, वुमेन हेल्पलाईन नम्बर 181, वुमेन पॉवर लाईन 1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाईन 1076, महिला एवं शिशुओं की स्वास्थ्य हेतु 102 हेल्पलाईन नम्बर, 108 एबुलेन्स नम्बर, साईबर अपराध हेल्प लाईन- 1930) आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लैंगिक समानता विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को फूलमाला पहनाकर अभिन्दन किया गया। इस दौरान होली चाइल्ड इण्टर कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे ।
धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब रामलीला में आज धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुमित गर्ग स्टैंडर्ड फर्नीचर और सुधीर गोयल गोयल आर्ट गैलरी अंकुर गर्ग, दीपक सेरेमिक रहे। आज परशुराम जी का रोल निदेशक नवनीत वर्मा, रावण गौरव, लक्ष्मण वैभव शर्मा, बाणासुर उज्जवल कश्यप, पेटू राजा राहुल पांचाल, जनक रविंद्र कश्यप, सुनैना देवपाल, जानकी जी निशांत इसके अलावा साधु व दुष्ट राजा ओमपाल कश्यप, आशीष, उमेश चैरसिया, मिडिया प्रभारी पंडित नवनीत कौशिक, अशोक शर्मा, संजीव दीक्षित, नीरज शर्मा, सुशील पाल, नितिन अरोरा, अक्षय सनी, अगम रामायण वाचक दुर्गेश्वरी पाल हारमोनियम योगेश वाल्मीकि ढोलक नीतू वाल्मीकि के सहित क्षेत्र की सैकड़ो जनता ने भाग लिया। परशुराम का संवाद इतना मनमोहक रहा की दर्शक रात के 1ः00 बजे तक रामलीला में जमें रहे । पुलिस प्रशासन का भी अच्छा सहयोग रहा
ताडका वध का नई मंडी रामलीला में हुआ मंचन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में आज श्री रामलीला मंचन के चैथे दिन का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल, उद्यमी प्रवीण गोयल (स्वास्तिक रबर) सहपत्नी व संपादक अंकुर दुआ द्वारा मां दुर्गा की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, आज की लीला का मुख्य आकर्षण ताड़का वध का मंचन रहा। जिसे देखने पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया आदि ने अतिथियों का पटके पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, लीला मे पहुंची अपार भीड़ को सुचारू रूप से व्यवस्था बनाने में अभिषेक कुच्छल, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, राजीव अग्रवाल, डॉ प्रदीप जैन, विनोद संगल, राकेश खंडेलवाल, संजय जिंदल काका, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, कुलदीप शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
आशा सम्मान समारोह आयोजित
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार हाल में मिर्जा/मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान 2024 खतौली में उकृष्ट कार्य करने पर आशा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर लोकेश चंद गुप्ता व डाक्टर अवनीश कुमार सिंह द्वारा समस्त खतौली ब्लॉक की आशाओ को सम्मान प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो वही मिर्जा मुल्तानी सोसाइटी से जुड़े डॉक्टर हारून के नेतृत्व में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का फूल मालाओ व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान अभियान को सफल बनाने में सहयोगी डाक्टर शाहबान, डॉक्टर जावेद, डॉक्टर गौरव, डॉक्टर विनीत,डॉक्टर देवेंद्र लोहित, शांतनू सोम, अहसान मलिक सहित डॉक्टर शाहनवाज व समस्त ट्रीटमेंट सपोर्टरो का सम्मान किया गया। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा उस्मान इंजीनियर ने सोसाइटी के प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये।तो वही र्दू दराज से आये समिति के मेंबर्स व नगर कमेटी व जिला मुजफ्फरनगर कमेटी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता, अफजाल अहमद, आबिद एडवोकेट, अब्दुल रहीम, शहजेब, एडवोकेट, प्रेस् प्रवक्ता वसीम अहमद, मोहम्मद कामिल, मिर्जा हमदम, फलावदा, नेता इस्माइल, हाजी जाकिर, डॉ नौसाद आलम पानीपत, हाजी इदरीस जिला अध्यक्ष, हाजी अनीस अहमद, मोहद जुल्फुक्कर ,मोहम्मद सलाहुद्दीन आदि मौजूद रहे।
गुर्जर समागम के लिए आयोजको का समाज मे जनसंपर्क जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय गर्जर महासभा भारत द्वारा आयोजित “गुर्जर समागम” कार्यक्रम दिन 6 अक्टूबर 20024 दिन रविवार को गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारी में पुरे जिले के लोग जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पूरे जिले के गुर्जर समाज में खुशी का माहौल है क्योंकि इस कार्यक्रम में अन्य राज्य के लोग भी पधारने वाले हैं। गुर्जर समाज के लोग कार्यक्रम का निमंत्रण गांव गांव जाकर दे रहे हैं और महासभा के पिछले कार्यों को भी समाज के बीच बता रहे है। पिछले एक वर्ष से जिला मुजफ्फरनगर के गुर्जर समाज में जिस तरह का भाईचारा और एकता देखने को मिल रही है वो प्रशंसा योग्य है। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका चै.रविंद्र सिंह गुर्जर, कार्यक्रम सयोजक चै. पवन चैहान गुर्जर, कार्यक्रम सह संयोजक चै. रशेंद्र खटाना व महासभा के सभी पदाधिकारी दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैदान मे डटे हुए है।
डीएम एसएसपी ने लिया डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। जनपद मुजफ्फरनगर में थानाक्षेत्र भोपा के शुक्रताल में दिनांक 05.10.2024 को उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियों की पार्किंग की जाये। साथ ही महोदय द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपरजिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।
श्री राम ने एक ही बाण से किया राक्षसी ताड़का का वध
श्री आदर्श रामलीला भवन में आग बरसाती ताड़का को देखकर सहम गये बच्चे और महिलाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। स्थानीय कलाकारों द्वारा स्थापित और संचालित श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के द्वारा आयोजित 49वें श्री रामलीला महोत्सव में चैथे दिन फुलवारी लीला का सुन्दर और ताड़का राक्षसी के भयभीत स्वरूप के साथ ताड़का वध लीला का रोमांचकारी मंचन किया गया। कलाकारों ने ताड़का प्रसंग की लीला को अपने उत्कृष्ट अभियन प्रदर्शन से जीवंत बना दिया। भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण के साथ मिलकर एक ही बाण से राक्षसी ताड़का का वध किया तो पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। ताड़का वध की लीला देखने के लिए लोगों में इतना उत्साह और रोमांच था कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग यहां पर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर आये थे।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में पटेलनगर में आयोजित हो रहे श्री रामलीला मंचन महोत्सव में चैथे दिन गुरूवार रात्रि की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीए शीतल जैन, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, उद्योग पति कुश पुरी और अमरीश सिंघल ने भगवान श्री गणेश की आरती और दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात सुहाउ और मारीच के दरबार और )षि विश्वामित्र के आश्रम में पहुंचकर राक्षसों के आतंक मचाने की लीला का मंचन हुआ। इस बीच ताड़का वध लीला का अद्भुत और रोमांचकारी मंचन देख दर्शक आनंदमयी हो गये। राक्षस राज सुहाव और मारीच के साथ ही राक्षसी ताड़का के आतंक से त्राहिमाम जनता और साधु संतों की पीड़ा लेकर जब राज)षि विश्वामित्र अयोध्या में राजा दशरथ से मदद मांगने पहुंचते हैं तो विश्वामित्र के द्वारा किशोर श्री राम और उनके अनुज लक्ष्मण की मांग करने पर प्रजापालक राजा दशरथ ममता मोह में अपने पुत्रों को जंगल में राक्षसों संग यु( लड़ने भेजने को तैयार नहीं होते। इसको लेकर राजा दशरथ और विश्वामित्र के बीच गहरा संवाद दर्शकों को खूब भाया। राजा की विवशता और इंकार के बाद क्रोधित होकर लौटते )षि विश्वामित्र को गुरू वशिष्ठ रोकते हैं और उनके आग्रह पर राजा दशरथ अपने दोनों पुत्रों को उनके साथ राक्षकों का दमन करने के लिए भेजने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद अचानक ही रामलीला मंचन स्थल पर अंधेरा छा जाता है और तीव्र शोर के बीच आग बरसाती राक्षसी ताड़का प्रकट हो जाती है। ताड़का का रौद्र रूप और तांडव देखकर दर्शक दीर्घा में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो उठते हैं। ताड़का अपने भयावह स्वरूप से सभी को भयभीत करते हुए मंच तक पहंुचती है। इसी बीच भगवान श्री राम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ मिलकर ताड़का से यु( करते हुए एक ही बाण से उसका अंत कर मानवजाति को उसके प्रकोप से बचाते हैं। सुहाउ और मारीच के दरबार तक रामबाण के प्रभाव का संदेश पहुंचता है, वो राम से यु( के लिए आते हैं और भगवान राम दोनों राक्षसों का अंत करते हैं। ताड़का का अंत होते ही उजाला हो जाता है और भारी भीड़ के रूप में मौजूद दर्शकों से भरा पूरा ग्राउंड जय श्रीराम का जयघोष कर आकाश गंूजायमान कर देता है। इसके साथ ही फुलवारी लीला का भी सुंदर मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। ताड़का के रूप में रूप में जितेन्द्र उपाध्याय ने एक जीवंत अभिनय कर सभी को मोहित किया। ताड़का वध देने के लिए हजारों लोग पटेलनगर मैदान पर उपस्थित रहे। छतों और घरों से भी लोगों ने इस लीला का आनंद लिया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुश गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
शहर रामलीला कमैटी केे अध्यक्ष दीपक मित्तल का निधन
शहर शमशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) झंासी की रानी के समीप स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर काॅलेज स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं टाउनहाॅल रामलीला कमैटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल के आकस्मिक निधन से शहर मे शोक छा गया।
सनातन धर्म सभा भवन शहर के मंत्री एवं श्रीरामलीला सभा टाउनहाॅल के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल का आज सुबह दिल का पडने से निधन हो गया। इस दुखद समाचार से शहर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, धार्मिक संस्थाओ तथा धार्मिक संस्थाओ व शिक्षण संस्थाओ के पदाधिकारियों तथा शहर के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शाम करीब 4 बजे शहर शमशान घाट पर स्व.दीपक मित्तल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
मदर केयर प्ले स्कूल का हुआ शुभारम्भ
मुुजफ्फरनगर। राजवाहा रोड हरिपुरम में मदर केयर प्ले स्कूल का विधिवत शुभारम्भ हवन पूजन के साथ हुआ। सपा नेता राकेश शर्मा ने फीता काटकर स्कूल का शुभारम्भ किया। अंशू भारद्वाज व प्राची भारद्वाज ने हवन के यजमान बनकर पूजन कराया।
पंडित गोल्डी शर्मा ने पूजन कराया। इसके उपरंात सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने फीता काटकर विधिवत रूप से स्कूल का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे अमित भारद्वाज, कामिनि भारद्वाज, पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशु रावत हरिद्वार, नवनीत गुप्ता, अज्जू जैन, संजय शर्मा कंाटे वाले, प्रदीप बोबी, तनिष्क भारद्वाज, माही भारद्वाज गोरा भारद्वाज, अवि भारद्वाज, समाज सेवी नरेश गुर्जर, मोन्टी राठी, प्रमोद गुप्ता, सुरेन्द्र मंगल, उषा भारद्वाज, पल्लवी शर्मा सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजली शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
राम बारात का स्वागत
पुरकाजी। बैंडबाजों के साथ निकाली राम बारात, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कस्बे में बैंड-बाजों के साथ श्री राम बारात निकाली गई। बारात में श्रीराम के साथ भरत, शत्रुघन, लक्ष्मण और राजा दशरथ रथ में सवार होकर चले। बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बारात का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने फीता काटकर किया। बारात में बैंड-बाजों की धुनों पर श्रद्घालु नृत्य करते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। बारात उतरी चमारान से शुरू होकर खादर चैक तथा कस्बे के मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मंचन स्थल पर पहुंची जहां पर पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्दोष जैन, पुर जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर संदीप वर्मा सुशील वर्मा, विपुल विक्रम सिंह विपिन गोयल पप्पन गोयल, विपुल गोयल,के पी सिंह, सावन कुमार आदि मौजूद रहे ।
इंस्पेक्टर का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित
मीरापुर। मीरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।विदाई समारोह में इंस्पेक्टर को विदाई देते समय कई पुलिसकर्मियों की आँखों मे पानी आ गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मीरापुर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र बघेल का स्थानांतरण नई मंडी कोतवाली में किये जाने के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल का विदाई समारोह आयोजित किया।थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर उन्हें अग्रिम पारी की शुभकामनाएं दी।मृदभाषी व्यवहार कुशल इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल के अपने थाने से स्थानांतरित होने पर विदाई समारोह में मौजूद कई पुलिसकर्मियों की आंखों में पानी भर आया।इस दौरान इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल ने कहा कि उनकी पूरी टीम ने उनके कार्यकाल के दौरान उनका भरपूर सहयोग किया है उन्होंने कहा कि वह मीरापुर क्षेत्र के लोगों के प्रेम को कभी नही भूल पाएंगे।उन्होंने थाने पर मौजूद अंडर ट्रैनिंग सब इंस्पेक्टरो को मेहनत व लग्न से कार्य करने की सलाह दी।इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा भी भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल बहुत ही मेहनती व कार्यकुशल क्षमता वाले व्यक्ति है।वे अपने समकक्ष व अधीनस्थों अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बड़े ही प्यार के साथ पेश आते है।इस दौरान मुख्यरूप से इंस्पेक्टर क्राइम कुमार मिश्रा,एसआई वीरेन्द्र सिंह,एसआई ललित कुमार,जितेन्द्र सिंह,अजीत शर्मा,कालूराम यादव,गौरव सिरोही,जितेन्द्र यादव,सचिन चैधरी,अजयवीर सिंह,ऐशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
लापता भाजपा नेता सकुशल लौटे
बुढाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लापता चल रहे भाजपा नेता की सकुशल बरामदगी से पुलिस ने राहत की संास ली। उल्लेखनीय है कि कस्बा निवासी भाजपा नेता एवं बुढाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल बीते दिन अचानक कहीं लापता हो गए थे। इस मामले से घबराए परिजनों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस मे हडकम्प मच गया। परिजनों से मामले की जानकारी लेेने के साथ ही पुलिस लापता चल रहे भाजपा नेता की तलाश मे जुट गई। अचानक लापता हुए भाजपा नेता की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की संास ली। भाजपा नेता राजेश संगल की बरामदगी से पुलिस ने राहत की संास ली।


