News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

महिला कर्मचारियों को किया जागरूक
मंसूरपुर/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन स्तर पर चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता, एवं नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज 5 अभियान चलाते हुए थाना मंसूरपुर पुलिस ने क्षेत्र में स्थित उद्योगों में काम करने वाली महिला कर्मचारी को जागरूक किया है। यहां महिलाओंध्बालिकाओं से वार्ता कर पंफलेट आदि के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया गया है । साथ ही साथ महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत जागरूक भी किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलध्कॉलेजों, गांवोध्कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों उद्योगों में व् इनके आस-पास मिशन-शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। उद्योगों में महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया जा रहा है। कार्यक्रम में थाना मंसूरपुर पुलिस एंव उद्योग व्यापारी भी उपस्थित रहे।।

 

अवैध पटाखे सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध पटाखे सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से, 10 पेटियों का कुल वजन 143.190 किग्रा अवैध पटैखे बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आदित्य अग्रवाल पुत्र दीपक आचल निवासी नागर कालोनी कस्बा व धाना खतौली जिला मु०नगर को अभि० के मकान मौ० नागर कालोनी से समय करीब 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया। 01 आदित्य अग्रवाल पुत्र दीपक उसावाल निवासी नागर कालोनी कस्बा व थाना खतौली जिला मु.नगर। गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त आदित्य अग्रवाल पुत्र दीपक अग्रवाल निवासी नागर कालोनी करबा व थाना खतौली जिला मु०नगर के कब्जे से 10 पेटी पटाखे भिन्न-2 मार्का के कुल वजन 143.190 किलोग्राम अवैध पटाके बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, प्रशिक्षु उ०नि० हर्षित शर्मा, प्रशिक्षु उ०नि० सूर्य प्रताप सिंह, है०का0 अनुज कुमार, विनीत कुमार, का0 अंकित वर्धन, संदीप नागर, परमजीत सिंह, सोनू कुमार थाना खतौली मु० नगर शामिल रहे।

 

छेडछाड करने वाला शातिर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त 12 घंटे में गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर में महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी चरथावल जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पावटी रोड पर बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 08 अक्टूबर को रसूलपुर रोड पर साइकिल से ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ 01 अभियुक्त द्वारा रास्ते में साइकिल रोककर छेड़खानी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना चरथावल पर गठित पुलिस टीम द्वारा 12 घंटे में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पावटी रोड पर बनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गया शातिर अनमोल पुत्र ईश्वर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, का0 राहुल कुमार, का0 सोनवीर सिंह थाना चरथावल शामिल रहे।

 

विशेष वर्कशॉप आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्ल्ड विजन में कोडिंग की बुनियादी शिक्षा पर विशेष वर्कशॉप आयोजित। विद्यालय में एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को कोडिंग और प्रोग्रामिंग की बुनियादी समझ प्रदान करना था। यह वर्कशॉप नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्कशॉप में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्रों को सरल और प्रभावी तरीके से कोडिंग की जानकारी दी गई, जिसमें पायथन, स्क्रैच और भ्ज्डस् जैसी प्रमुख भाषाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। तकनीकी विशेषज्ञों ने कोडिंग को सरल और मजेदार तरीके से सिखाने की कोशिश की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने कहा, कोडिंग अब केवल एक तकनीकी कौशल नहीं है, बल्कि यह आज के समय की आवश्यकताओं में से एक है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र तकनीकी रूप से सशक्त बनें और इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में खुद को साबित कर सकें।ष्।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की वर्कशॉप भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।

 

सड़क हादसे में महिला की मौत
शाहपुर। सडक हादसे मे एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरवाला निवासी पिंकी पत्नि रामकुमार आज सुबह अपने पति को खेत पर खाने देने के लिए जा रही थी कि इसी बीच जैसे गांव के बाहर पहुंची कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने के कारण उक्त महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मृतका के परिजनो को इसकी सूचना दी। विवाहिता पिंकी की मौत की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ हैं।

 

कर्मचारियों ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। पीएनबी कर्मचारियों ने हैड ऑफिस पर धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मेरठ रोड स्थित आवास कालोनी पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल ऑफिस पर कर्मचारियो ने धरना प्रदर्शन किया। पीएनबी हैड ऑफिस पर धरनारत बैंककर्मियों का आरोप है कि मेरठ मे पंजाब नेशनल बैंक के एक उच्चाधिकारी द्वारा कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई। जिससे वे सभी आहत हैं। इसी संदर्भ मे बैंककर्मियो ने पीएनबी मुख्य शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनो बैंककर्मी मौजूद रहे।

 

विचार गोष्ठी, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितSeNewsar, Quiz And Cultural Program On World Standards Day
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के क्षेत्रिय कार्यालय देहरादून द्वारा सरकूलर रोड स्थित एक होटल मे विचार गोष्ठी,प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने की । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार मे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहें। कार्यक्रम मे अन्य विशिष्ट अतिथियों मे जिला उद्योग केन्द्र की उपायुक्त जैसमिन फौजदार, फैडरेशन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव अभिनव स्वरूप एवं भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक श्याम कुमार मौजूद रहे। अपने सम्बोधन मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे निर्मित होने वाले अधिकांश सही उत्पादों पर आईएसआई मार्क की मोहर अवश्य देख लें। क्योंकि निर्माताओं को यह मोहर लगाने का अधिकार सरकारी अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही मिलता है। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि वे स्टैण्डर्ड मेनटेन करें और नकली उत्पादों की शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम मे करे और उन्हे दंडित कराये। उन्होने जिला उद्योग केन्द्र की उपायुक्त जैसमिन फौजदार को निर्देशित करते हुए कहा कि वे छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूल मे जाए और लगातार इण्डस्ट्री की विजित करें। कार्यक्रम मे बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि उत्पादों मे मानकों का होना जरूरी है। उन्होने गुड उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज विश्व मे भारतीय गुड ने प्रमाणिकता के आधार पर अपनी अलग पहचान बनाई है। फैडरेशन के सचिव अभिनव स्वरूप ने बताया कि मानक ब्यूरो ने जनपद के 48 स्कूलो मे अपने क्लब बनाए हैं। कार्यक्रम मे नीरज शर्मा, सौरभ चौरसिया, सरिता त्रिपाठी, आर.एस.राजा, किशोर तिवारी, शक्ति संगल, सभासद योगेश मित्तल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम मे होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जडौदा नरा एवं एस.डी.पब्लिक स्कूल के छात्रो ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम मे मानक ब्यूरो की और से प्रश्नोत्तरी भी सम्पन्न करायी गयी।

 

सीता हरण लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब रामलीला कमेटी इंदिरा कॉलोनी द्वारा आज सीता हरण लीला का मंचन किया गया। जिसमें मारीच का अभिनय अज्जू शर्मा द्वारा किया गया। शबरी का अभिनय रिंकू कटारिया, सुग्रीव ओमपाल कश्यप, बाली राहुल पांचाल, मेघनाथ का रोल वंश, सौरव जानकी जी का रोल, निशांत लक्ष्मण वैभव शर्मा, अज्जू शर्मा सबरी रिंकू कटारिया रामायण वाचक दुर्गेश्वरी पाल और गण वादक योगेश ढोलक वादक नीतू आज आरती में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश गोयल, सुधीर गोयल, राहुल अरोड़ा, अभिनव मुद्गल, राजकुमार सिद्धार्थ पूर्व सभासद आज व्यवस्था में शक्ति क्लब कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी पंडित नवनीत कौशिक, और अक्षय पाल, रविंद्र कश्यप, उमेश चौरसिया, सुनील कपिल, पवन पाल, अशोक शर्मा, सुशील पाल, सत्येंद्र कुमार,डॉक्टर अमरीश त्यागी, संचालन विजेंद्र पाल द्वारा किया गया।

 

रक्तदान जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डी०ए०वी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तत्वाधान में एन०सी०सी०, एन०एस०एस० एवं रोवर्स/रेंजर्स द्वारा रक्तदान जागरुकत रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को स्वैच्दिक रक्तदान हेतु जागरुक करना था। इस रैली का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो० गरिमा जैन द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय प्रागण तथा आर्य समाज रोड पर एन०सी०सी०, एन०एस०एस० तथा रोवर्स व रेंजर्स द्वारा ष्रक्तदान है महादान, यह बचायेगा किसी के प्राण जैसे नारों के साथ रक्तदान हेतु समाज को जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० मुकेश चन्द, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के रोवरध्रेंजर संयोजक तथा डॉ० सुषमा सैनी जिला रेंजर आयुक्त, श्री सहदेव, सहायक रोवर लीडर, डॉ० शशि, सहायक रेंजर लीडर एवं एन०सी०सी० के प्रभारी डॉ० अमरकान्त, एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० मौ० आसिफ एवं डॉ० संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में अक्षय, रेणू प्रिया, खुशी, दिव्या, मोहित, वर्षा, सानिया, जूही, निखिल, आमिर, नाजिया, दीपक, अमन, मानसी आदि विद्यार्थी रैली में शामिल रहें।

 

भारत मिलाप की लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन रामपुरी मुजफ्फरनगर में रात्रि को भरत मिलाप और सरुपनखा की नाक काटने का संवाद बहुत ही सुंदर रूप से अभिनयकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के एससी एसटी प्रकोष्ठ के युवा जिला अध्यक्ष बलराम सिंह पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल मोंगिया वह श्याम परिवार सुखी परिवार धार्मिक मंच से मनीष पाल जय भगवान चांद बाली चाट वालों सहित अनेक साथी उपस्थित रहे और फीता काटकर गणेश वंदना श्री राम जी की आरती व माता कात्यायनी की आरती कर मंचन का शुभारंभ कराया इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के साथ दिवाकर त्यागी, नीरज शर्मा, अशोक कुशवाहा एडवोकेट, रवी धीमान, शिवम त्यागी, हर्ष वर्मा, उदय ठाकुर, विपिन त्यागी, देवशरण शास्त्री, सत्येंद्र त्यागी, रजत भारती, राकेश प्रजापति, ज्ञानेंद्र तिवारी, गगन जिंदल, शौर्य सिंह, आयुष पाल, अंश, वंश, अविरल धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 

अवैध शराब से रहे दूर
मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनसाधारण को सूचित किया गया है कि कुछ असामाजिक व अराजक तत्वों द्वारा निजी स्वार्थवश अवैध तरीके से मादक पदार्थ व शराब तैयार कर चोरी-छिपे अवैध अड्डो से विक्रय किया जा सकता है,अवैध अड्घ्डों से बिकने वाली अवैध मदिरा का सेवन न करें, क्योकि अवैध अड्घ्डों से मिलने वाली मदिरा जहरीली हो सकती है तथा मिथाइल अल्कोहल भी हो सकता है,जो एक विष है तथा इसके सेवन से आँखो की रोशनी जाने के साथ व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। अतः किसी भी दशा में अवैध स्थानों/अड्डों से खरीद कर शराब का सेवन न करें।
अवैध शराब पीनें से बचें। अधिकृत आबकारी दुकानों से ही क्यू०आर० कोड एवं सील लगी, निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा खरीदें। मदिरा की बिकी निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किये जाने, अवैध मदिरा के निर्माण या बिकी एवं अवैध मदिरा की तस्करी आदि के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना निम्न दूरभाष नम्बरों के साथ-साथ आबकारी विभाग के टोलफ्री नम्बर 14405 व व्हाटसएप नम्बर 9454466019 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा। 1-अमित कुमार कुशवाहा, प्रभारी आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर, मु०नगर। 9454466456 2-विन्द्रेश कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2, खतौली, मु०नगर। 3- विकास चौधरी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 3 जानसठ, मु०नगर। 4-महेश नन्दन लाल, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, बुढाना, मु०नगर। 9454466458

 

निषाद राज व केवट की लीला का भव्य मंचन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के तत्वाधान में श्री रामलीला भवन में 98वॉ श्री रामलीला महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, आज की लीला का शुभारंभ भाजपा नेता अशोक बाटला एवं वसुंधरा स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर अमित राठी ने प्रभु श्री राम की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया, ग्वालियर से आई आदर्श श्री रामलीला मंडली के कलाकारों ने निषाद राज व केवट की लीला का भव्य मंचन किया, प्रभु श्री राम सुमंत को अपनी सौगंध देकर सुमंत को अयोध्या वापस भेज देते हैं,प्रभु श्री राम पत्नी सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ गंगा तट पर पहुंचते हैं तो गंगा पार करने के लिए नावक केवट को गंगा पार करने के लिए कहते हैं, केवट प्रभु श्री राम के चरणों में नतमस्तक होकर तथा उनकी आरती कर अपनी नाव से गंगा पार ले जाते हैं, इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, संजय जिंदल काका आदि ने अतिथियों का स्वागत पटके पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

 

वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी०) ने जिलाधिकारी के माध्यम द्वारा मंडल उपाध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन दिया और बताया उत्तर प्रदेश के व्यापारी अपनी पूर्ण मेहनत व लग्नशीलता से सही व्यापार करके जीएसटी के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार का राजस्व लगातार बढ़ा रहा है आपकी सरकार का पूर्ण सहयोग व्यापारियों को मिल रहा है लेकिन जीएसटी के एसआईबी विभाग के द्वारा लगातार व्यापारियों का शोषण बढ़ रहा है अभी दो दिन पहले ही मेरठ के एक लोहा व्यापारी अतुल जैन की गाड़ी को बेवजह पकड़ कर गाजियाबाद के अधिकारियो द्वारा बंद कर दिया गया, जबकि व्यापारी के माल का जीएसटी बिल व ई एंड वे बिल एकदम ठीक था जब वह व्यापारी जीएसटी कार्यालय जाता है तो गाड़ी में कोई कमी न होते हुए भी अधिकारियो द्वारा 1,00,000/- रुपए की मांग की जाती है व्यापारी ने असमर्थता जताते हुए गाड़ी छोड़ने की मांग की, परन्तु अधिकारी नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे व्यापारी बार बार मन्नते करता रहा के मेरा माल पूर्ण बिल का है , मेरा ई वे भी सही है कोई भी कमी जीएसटी व ई वे में नहीं है, तो फिर आप मेरा शोषण क्यों कर रहे है, लेकिन वो अधिकारी नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे, व्यापारी मानसिक रूप से अपना उत्पीडन बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने गाँधीवादी तरीका अपनाते हुए अपने कपडे उतार कर अधिकारी को दे दिए की, मेरे पास इससे अधिक देने को कुछ नहीं है इस सारे प्रकरण का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस प्रकार से व्यापारी का शोषण करते हुए मानसिक उत्पीडन किया गया इसके बाद जीएसटी विभाग द्वारा ई वे बिल में समय का अंतर बताते हुए एक लाख का दंड लगाते हुए और सरकारी काम में बाधा डालने का चार्ज लगाते हुए व्यापारी के नाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जो की एकदम गलत है निवेदन किया कि इस केस की सही जाँच करा कर उचित कार्यवाही की जाये और जीएसटी विभाग द्वारा लगातार हो रहे व्यापारियों के शोषण को बंद किया जाये उक्त व्यापारी से झूठा केस तुरंत वापस लिया जाये। ज्ञापन में मुख्यतः प्रमोद मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल गोयल मंडल अध्यक्ष, पवन बंसल मंडल उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान जिला अध्यक्ष, नितिन कुमार जिला कोषाध्यक्ष, स्वराज वर्मा जिला महामंत्री, सचिन त्यागी जिला संगठन मंत्री, प्रमोद मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज तनेजा जिला उपाध्यक्ष, सतीश तायल जिला सचिव, मनप्रीत सिंह बेदी नगर महामंत्री दीपक गोयल और गगन बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी का उत्तर प्रदेश की अंडर- 23 के कैंप में चयन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों और क्रिकेट एसोसिएशन के के लिए हर्ष का विषय है कोविद जैन का यूपी-23 के संभावित में चयन कर लिया गया है। सभी 50 संभावित खिलाड़ियों का कैंप कानपुर के कमला क्लब में कल से शुरू हुआ। शहर के डॉ संजीव जैन और डॉ दीप शिखा जैन के पुत्र कोविद इस से पहले उत्तर प्रदेश की टी 20 लीग में भाग ले चुके हैं। कोविद लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं जिसके चलते उनका चयन किया गया । कानपुर में हुए दोनो चयन मैच में भी कोविद ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया था।मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त किया कि मुजफ्फरनगर के बच्चे यूपी की टीम में अपना स्थान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष इंदर माथुर कुशलपाल सिंह ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, शिरीष वर्मा आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सम्राट शाखा की महिला समिति द्वाराहोगा कन्या पूजन कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा की महिला समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम दिनांक 11.10.2024 दिन बृहस्पतिवार को सांयकाल 4.30 बजे जैन स्थानक आर्य समाज रोड़ पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- ’श्रीमती नीतू जैन रहेगी। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष- कीमती लाल जैन, सचिव- गोपाल कंसल, कोषाध्यक्ष- बीके सूर्यवंशी, महिला संयोजिका- श्रीमती परणीता गोयल शामिल रहे।

 

जालेबी खिला कर हरियाणा जीत पर मनाई खुशी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हरियाणा की जीत पर कस्बा बुढ़ाना में भाजपा नेता संगीत गर्ग के प्रतिष्ठान पर जलेबी खिलाकर भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यायन के नेतृत्व में जीत की खुशी मनाई विनीत कात्यायन ने बताया की ये जीत हरियाणा की जनता की लाखो युवाओं भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित बनने की जीत है हरियाणा में मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं की जीत है और विकसित हरियाणा विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है यहां पर भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यायन मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, पूर्व सभासद मुकेश शर्मा भाजपा नेता संगीत गर्ग, मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू मलिक , पवनिश चौधरी शिवम् निमेष, राम नरेश,रविंदर सैनी आकाश जैन, पुनीत शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौशाला, नदी रोड स्थित श्री मदनानंद वानप्रस्थ आश्रम में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के भजनों से हुई ।श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और व्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे।

 

पुरकाजी थाने का एसपी सिटी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना पुरकाजी का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना पुरकाजी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछितध्वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

जीएसटी की छापामारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा लोहा फैक्ट्री मे की गई छापामारी से लोहा कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। सूत्रो के अनुसार मेरठ रोड स्थित राणा चौक के समीप एक लोहा फैक्ट्री मे जीएसटी विभाग द्वारा की गई छापामारी से लोहे के कारोबारियो मे हडकम्प मच गया। अन्य कारोबारी एक दूसरे से फोन पर छापामारी की सूचना की पुष्टि करते नजर आए।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =