Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- श्री सम्मेद शिखर को पर्यटक क्षेत्र घोषित करने से जैन समाज में किया प्रदर्शन-सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल को झारखण्ड सरकार द्वारा पर्यटक क्षेत्र घोषित किये जाने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने बडी संख्या मे पैदल मार्च कर कलैक्टैªट पहुुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टैªट अनूप कुमार को सौपा।

इस सम्बन्ध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि श्री सम्मेद शिखर जी झारखण्ड जो कि जैन समाज का एक पवित्र तीर्थ स्थल है, झारखण्ड व केन्द्र सरकार के द्वारा तीर्थ स्थल को वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र पर्यटक क्षेत्र घोषित किये जाने के विरूद्ध पूरे देश में जैन समाज आन्दोलनरत है व लगातार हाथों पर काली पटटी बंाधकर,उपवास रख, धरने-प्रदर्शन कर तथा पैदल मार्च व ज्ञापनप के माध्यम से लगातार अपना विरोध प्रदर्शित कर रहा है।

इसी श्रृंखला में आज मुजफ्फरनगर में भी हजारों की संख्या में जैन औषधालय प्रेमपुरी, चौडी गली नई मण्डी जैन मन्दिर व अन्य अनेको स्थानो से भी पैदल मार्च करता हुआ जैन समाज कलैक्टैªट पहंुचा व राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय पर्यावरन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री झारखण्ड हेमंत सोरेेन, गृहमंत्री अमित शाह को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टैªट अनूप कुमार को सौंपा।

जिसमंे ंप्रमुख रूप से मंाग की गई कि पारसनाथ पर्वतराज को वन्य जीव अभ्यारण्य, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको.सेंसिटिव जोन के अन्तर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान,पर्यटन/धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाए। इस अवसर पर जैन एकता मंच युवा शाखा व प्रदप जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से कहा कि जैन समाज ना मारेगें ना मानेंगे की रणनीति पर आन्दोलन में उतरा है व लगातार जैन समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि आज यह आन्दोलन जैन समाज के अस्मिता की लडाई बन गया है। इस दौरान समाजसेवी प्रवीण जैन उर्फ चीनू,विपलव जैन, रोहित जैन, आशू जैन, सि(ार्थ जैन, पवन जैन, राजेन्द्र जैन, संजय जैन पारस टीएमटी, अनिल कुमार जैन, नितिन जैन, मोन्टू, पुनीत जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन, गौरव जैन, संजय जैन बावली वाले, सुनील जैन नावले वाले, मनमोहन जैन मोनिका पाइप,अशोक जैन पीएनबी, संदीप जैन, विनोद जैन आदि जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग,महिलाएं एवं बच्चे तथा युवा मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =