Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशन में टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया गया जिस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई। जनपद मुजफ्फरनगर एनसीआर के अन्तर्गत आच्छादित हैं।

मा० सर्वाच्च न्यायालय तथा कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेण्ट इन एन०सी०आर० एण्ड एडज्वाइनिंग एरियाज द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित किये जाने हेतु उद्योगों/संस्थाओं के निरीक्षण किये जाने तथा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये हैं।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकित सिंह के कुशल निर्देशन में टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उद्योग मै० त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग वर्क्स, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर को उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी बन्दी आदेश दिनांक २९.११.२०२१ के अनुपालन में क्षेत्रीय कार्यालय, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा उत्पादन प्रक्रिया को बन्द किये जाने के उद्देश्य से इण्डक्शन फर्नेस को सील कर दिया गया है।

रैली का हुआ आयोजन
जानसठ। खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ द्वारा विकास खंड जानसठ के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० सविता डबराल के नेतृत्व में विकास खंड जानसठ के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय नियमो के प्रति जागरूक तथा संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर डॉ० सविता डबराल द्वारा सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए, इस अभियान को सफल बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नियमों की उचित जानकारी और सावधानी रखने हेतु आवाहन किया गया।

 

पूर्ति निरीक्षक ने सुनी समस्याएं
खतौली। तहसील खतौली में पूर्ति निरीक्षक द्वारा राशन कार्डधारियों की समस्या का समाधान किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी श्याम सुन्दर राम के कुशल निर्देशन में तहसील खतौली में पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा द्वारा अपने कक्ष में राशन कार्ड धारको की समस्याओं का निस्तारण किया।

उक्त समस्या आवेदनकर्ता टिंकू पुत्र नरेन्द्र सिंह ग्राम हुसैनपुर बोपाडा ने प्रार्घ्थना पत्र प्रस्तुत किया, कि उनके राशन कार्ड में उनकी माताजी का नाम दर्ज किया जाये। प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी माताजी का नाम ऑनलाइन दर्ज किया गया, जल्द ही राशन कार्ड पर डिजीटल हस्ताक्षर किया जायेगा। जांचोपरान्त नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21813 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 19 =