News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आईआईए ने दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पवन कुमार गोयल, चैप्टर चेयरमैन आईआई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संगठन द्वारा एक ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई मंडी मुजफ्फरनगर को दिया गया। उद्योग और नागरिकों की ओर से हम आपके समक्ष वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाना चाहते हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ, वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है, जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है। हमारी अधिकांश फैक्ट्रियाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप चल रही हैं और सीएक्यूएम के गत वर्ष के निर्देशों के अनुरूप जनरेटर भी लगाए हैं। पीएनजी के साथ-साथ ईंधन का उपयोग निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण भी विभिन्न विभागों द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। इसके बावजूद, वायु गुणवत्ता में गिरावट आना, दर्शाता है कि फैक्ट्रियों का इसमें योगदान नहीं है। हमारा मानना है कि वायु गुणवत्ता को खराब करने में निम्नलिखित कारण हैं- नागरिक और कृषि अपशिष्ट का जलना, कोल्हुओं से प्रदूषण, सड़क पर वाहनों की अधिकता से प्रदूषण और धूल का उड़ना , धूल और अन्य ठोस अपशिष्ट का खराब प्रबंधन, नगर पालिका और पंचायतों द्वारा कूडे का सही तरह से निस्तारण न करना – निर्माण गतिविधियाँ (सड़क/घरेलू/कमर्शियल आदि), सड़कों की खराब स्थिति से धूल का उड़ना आपसे अनुरोध है कि आप वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाएं और सभी कारणों को चिन्हित करके इन अनियंत्रित गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करे। हमें विश्वास है कि डिपार्टमेंट वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और हमारे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करेगा।हमारी मांगें निम्नलिखित हैं– वायु गुणवत्ता के लिए एक समग्र योजना बनाई जाए। उद्योग से इतर भी सभी कारणों को चिन्हित करके उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाए। नियमित निगरानी और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए। जन जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि लोग वायु गुणवत्ता के महत्व को समझ सके। वायु गुणवत्ता को अच्छा करने के लिए किसी संस्थान से अनुसंधान और रिसर्च कराने की आवश्यकता है। हम उद्योग जगत की ओर से इस चुनौती का सामना करने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हैं।

 

अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
सूचना पर पहुंची पुलिस घण्टो बाद शव की हो सकी शिनाख्त पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित काशीराम कालोनी गेट के सामने सुबह सवेरे एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यहाँ नाले में अधेड़ का शव् देख मौके पर सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने मामले की स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किये मगर यहां घण्टो बाद मृतक की शिनाख्त जसवीर निवासी रैदासपुरी थाना सिविल लाईन के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित काशीराम कालोनी गेट के सामने का बताया जा रहा है जहां आसपास के कॉलोनी वासी एवं राहगीरों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी ने नाले में एक अंधेड़ का शव पड़ा देख लिया यहां मौके पर सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ शव को देखने के लिए जुट गई। किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी 112 डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा भारी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे जहां पुलिस ने किसी तरह नाले से मृतक अधेड़ का शव बाहर निकाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। यहां घण्टो बाद अथक प्रयास के चलते मृतक अधेड़ की शिनाख्त जसवीर निवासी रैदासपुरी थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को मामले की सूचना कर शव कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना शहर कोतवाली अंतर्गत पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित काशीराम कालोनी गेट के सामने का है पूरा मामला।।

 

पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई श्र(ांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि।
पुलिस स्मृति दिवसः- 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए थे। जनवरी 1960 में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों की वार्षिक बैठक में लिए गए निर्णय के बाद से प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्टूबर को (पुलिस स्मृति दिवस) नेशनल पुलिस डे मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को याद किया।
करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ष्पुलिस स्मृति दिवसष् मनाया जाता है। बता दें कि दिनांक 01.09.2023 से 31.08.2024 तक पूरे भारत वर्ष में 214 पुलिसकर्मी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 02 पुलिसकर्मी आरक्षी स्व0 रोहित कुमार जनपद फतेहगढ़ व आरक्षी स्व0 सचिन राठी जनपद कन्नौज ने अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

एमपी-एलएलए कोर्ट मे हुए पेशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नंगला मंदौड पंचायत मे भडकाऊ भाषण एवं आचार संहिता उल्लंघन के मामले मे सांसद हरेन्द्र मलिक,पूर्व सांसद डॉ.संजीव बालियान, साध्वी प्राची, हिन्दूवादी नेता बिटटू सिखेडा तथा पूर्व विधायक उमेश मलिक आदि एमपी/एमएलए कोर्ट मे पेश हुए। वर्ष 2013 में मे हुए दंगे के मामले में कोर्ट मे तलबी के बाद सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, साध्वी प्राची,पूर्व विधायक उमेश मलिक तथा हिन्दूवादी नेता बिटटू सिखेडा आदि एमपी-एमएलए कोर्ट मे पेश हुए। विदित हो कि जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल मे 27 अगस्त 2013 को कवाल में शाहनवाज की हत्या के बाद भीड ने ममेरे भाई मलिकपुरा निवासी सचिन व गौरव की हत्या कर दी थी। हत्याओ के बाद नंगला मंदौड के इंटर कॉलेज मे 31 अगस्त 2013 को शोक सभा आयोजित की गई। उक्त माममे मे सिखेडा पुलिस द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान सहित 14 लोगों के विरूद्ध भडकाउ भाषण, निषाधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। उक्त मामले के चलते ये सभी नेता आ ज न्यायालय परिसर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट मे पेश हुए।

 

18 ने खरीदे पर्चे, एक ने किया नामांकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक और जहां जनपद मे राजनैतिक सरगर्मियां बढ गई हैं। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव हेतु कचहरी परिसर स्थित न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय पर चल रहे नामांकन की प्रक्रिया के तहत 18 सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए तथा एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्र खरीदने वालो मे बालेन्द्र, आफताब, अमरनाथ, मौ.रफत, मौ.आरिफ, मौ.आदिल, सुक्रमपाल, जगदीश पाल आदि ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं दूसरी और मजलूम समाज पार्टी की और से लियाकत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

 

प्रधानमंत्री के नाम त्यागी भूमिहार महासभा ने भेजा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार महासभा ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकरी को सौपा। त्यागी भूमिहार महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्याण गुरूजी के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि चचंल त्यागी पुत्री गोरधन दास त्यागी निवासी मौहल्ला गांधीनगर, थाना नई मन्डी वर्तमानमें दिल्ली एयर इण्डिया एयर लाइन्स में सहायक के पद पर कार्यरत है। प्रार्थीया रोजाना डयूटी पर तिलक लगाकर जाया करती है। परन्तु कुछ दिनो से प्रार्थीया की सीनियर जो कि अन्य समुदाय से है प्रार्थिया को रोजाना तिलक लगाने पर रोक लगाकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीडन कर रही है। प्रार्थीया ने इस सम्बन्ध मे अपने एयर लाईन्स के उच्चाधिकारियों को शिकायत की,परन्तु इस सम्बन्ध मे किसी भी उच्चाधिकरी द्वारा प्रार्थीया की कोई सुनवाई नही की गई। प्रार्थीया काफी तंग व परेशान री होकर अपनी नौकरी छोडने को मजबूर है। ज्ञापन के माध्यम से प्रार्थीया की सीनियर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने वालो मे विकित त्यागी, अजय त्यागी, विक्की त्यागी, आकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

संयुक्त हिंदू मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिन्दू मोर्चा के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौपा। सिटी मजिस्ट्रेट को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि 2 दिन पहले कस्बा बुढाना मे एक आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे सडकों उतरे कुछ लोगां द्वारा पत्थबाजी की गई। ज्ञापन सौपने वालो मे स्वामी नरिंसहानंद सररस्वती ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर उदिता त्यागी, हिन्दूवादी नेता बिटटू सिखेडा, लोकेश सैनी, शालू सैनी, डा.योगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

डीएम व एडीएम ई ने मैच का उद्घाटन हुआTennis Tournament
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्विसेज क्लब में चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एडीएम ई नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया वहां उपस्थित सभी फ्लेयरों का माननीय जिलाधिकारी ने स्वागत किया और धन्यवाद दिया कि आप लोग हिंदुस्तान के कोने-कोने से चलकर यहां आए और उनको आश्वासन दिया आने वाले समय में इस टूर्नामेंट को और अधिक व्यवस्थित तरीके से करके आपको अच्छी सुविधा देने का भी आश्वासन दिया इस टूर्नामेंट में फ्रांस इसराइल जापान अमेरिका और हिंदुस्तान से आंध्र प्रदेश मणिपुर चेन्नई गुजरात महाराष्ट्र उत्तरांचल उत्तराखंड हरियाणा केरला दिल्ली आदि जगहों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज का स्कोर किस प्रकार रहा नरेश विज ने डॉ पंकज सिंह को 6 3 6 1, गौरी शंकर सैनी ने इंद्रपाल सिंह को 6 2 3 6 10 02, शिबू मैथ्यू ने विजय देसाई को 6-4 3-6 12-10, आयुष मित्तल ने दीक्षित पाराशर को 6 3 6 4, अजीत मारुति सेल ने मांगेराम पंजित को 6 0 6 0, सुदेश सिंह ने सुधीर कुमार को 6 2 6 2 से जतिन नेल्सन ने नवीन अग्रवाल को 6 2 11 9 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते।इस दौरान कुंवर आलोक स्वरूप, डा. डीएस मलिक, डा. जे.एस तोमर, डा. मनोज काबरा, अमित प्रकाश, डा. अनिल सिंह, डा. निशा मलिक, डा. पंकज सिंह, डा. हेमन्त, डा. विनीत मनोचा, चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट सहित सर्विसेज क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

 

फरियादियों की एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)श् को मौके पर भेजा गया।

 

कराटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व ख्याति प्राप्त प्रमुख समाज सेवी शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश जैन, डॉ श्री मति नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन जी ने वर्धमान अस्पताल में उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ो कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया नेशनल कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ यू0पी से मान्यता प्राप्त एवं 42 वर्षों से विश्वशनीय मात्र एक कराटे संस्था जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आर्यपुरी स्थित कराटे एकेडमी पर इन्टर नेशनल शितो रियू कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर 42 वर्षों के अनुभवी शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में गत माह कलर एवं ब्लैक बेल्ट परिक्षा का विशाल आयोजन किया गया था जिसमें आर्यपुरी स्थित कराटे एकेडमी, न्यू मण्डी ब्रांच (1) गांधी कालोनी ब्रांच (2) के लगभग 300 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था कठिन परिक्षा के बाद सफल खिलाड़ियों को कलर एवं ब्लैक बेल्ट तथा प्रमाण पत्र देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे डॉ मुकेश जैन ने जैपनीज तकनीक काता ध्कुमिते का शानदार एवं दमदार प्रदर्शन देखकर कराटे खिलाड़ियों की मुग्ध कंठ से प्रशंसा करते हुए कलर एवं ब्लैक बेल्ट परिक्षा में सफलता प्राप्त खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया वहीं वशिष्ठ अतिथि डॉ नूतन जैन ने ब्लैक बेल्ट खुशी त्यागी द्वारा खाली हाथ हथियार बंद गुंडों से अपनी रक्षा कैसे करें आश्चर्य चकित प्रदर्शन देखकर कहा कि आजकल अफरातफरी एवं छेड़छाड़ के माहौल में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स कराटे कला सीखनी चाहिए वशिष्ठ अतिथि डॉ वन्दना जैन ने भी सैकड़ों लड़कियों एवं छोटे बच्चों को भरपूर प्यार और सम्मान दिया वशिष्ठ अतिथिगण में डॉ अनुभव जैन, रजत जिन्दल आँनर (किड़जी स्कूल), अंकुर जी आँनर( लिटिल मिनिमयम स्कूल) कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को खतरनाक प्रदर्शन पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम सफल संचालन चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मुकेश जैन एवं डॉ नूतन जैन की फरमाइश पर वेदप्रकाश शर्मा ने जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे,, गीत गाकर समां बांधा इस अवसर पर अल्फा वॉरियर्स जिम आँनर तुषार शर्मा मौजूद रहे।

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक प्राचीन परशुरामेश्वर महादेव मंदिर कपूर गढ़ शामली रोड पर हुई जिसमें विश्व हिंदू परिषद महाराज जया राम जी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जिला मंत्री सोनवीर सिंह जिला सह सत्संग प्रमुख सतीश कौशिक शाहपुर प्रखंड मंत्री कुलदीप शर्मा ऋतिक ठाकुर प्रखंड संयोजक वरुण चौधरी प्रखंड सहसंयोजक उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कुसलेंद्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तरदायित्व की घोषणा हुई। बुढ़ाना प्रखंड दुष्यंत प्रखंड सह संपर्क प्रमुख, संदीप प्रखंड सह मंत्री, आदित्य खंड संयोजक, पंकज विद्यार्थी प्रमुख, पुनीत प्रखंड संपर्क प्रमुख, चमन लाल प्रखंड उपाध्यक्ष, महावीर कश्यप, जितेंद्र पंकज, प्रखंड शाहपुर अंकित, प्रखंड सह संपर्क प्रमुख दीपचंद प्रखंड सहसंपर्क प्रमुख राकेश जी प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख आदित्य प्रखंड सेवा प्रमुख।

 

स्थापना दिवस एवं चिकित्सा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया बी एस एन एल – डाट पेंसनर्स एसोशिएन ने अपना 16 वाँ स्थापना दिवस मनाया। प्रातरू 10ः00 बजे यूनियन का ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। प्रातरू 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शुगर, बी पी की जाँच व मुफ्त होमियोपैथिक इलाज किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि श्री रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव एस एन पी डब्लू ए उपस्थित रहे व पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मो इसराईल परिमण्डल अध्यक्ष, सतीश कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा, ओंकार शर्मा, गणेश दत्त शर्मा,जय सिंह, रामबली जयप्रकाश गुप्ता, घनश्याम सैनी, हरीश, कान्ति प्रसाद, रमाकांत,वी के शुक्ला, आदिल,रामाधार,जनार्दन शर्मा ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। डाक्टर श्री रवि सरोहा, डाक्टर सुश्री रूबी सरोहा एवं श्री राकेश जी का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर काफी संख्या मे पेन्शनरस साथियो ने भाग लिया एवं चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

 

कृषि शिक्षा में युवाओं का उज्ज्वल भविष्यः डा. आर. के. सिंह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो कुल सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 17ः का योगदान देता है और 60ः से अधिक आबादी को इसके माध्यम से रोजगार मिलता है। आजीविका का स्रोतरू कृषि हमारी कुल राष्ट्रीय आय में लगभग 25ः का योगदान देती है। भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य व्यवसाय कृषि है। इसीलिए कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है।
इसके महत्व को देखते हुए वर्तमान में भारत में 73 कृषि विश्वविद्यालय संचालित हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कृषि विश्वविद्यालय हैं, जिनकी संख्या सात है. इनमें एक मानद विश्वविद्यालय सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयागराज… एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी… और पाँच राज्य विश्वविद्यालय जिसमें श्चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर… आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद… सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ … बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा … महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर शामिल हैं । भारत में लगभग 892 महाविद्यालय चल रहे हैं जिसमें कृषि पाठ्यक्रम कराए जाते हैं । ये कॉलेज कई तरह से कृषि पाठ्यक्रम कराते हैं, जैसे कि पूर्णकालिक, दूरस्थ, पत्राचार, अंशकालिक कक्षा, ऑनलाइन और आभासी कक्षा . भारत में कृषि शिक्षा का भविष्य काफी उज्ज्वल है । यदि आप कृषि में अपना भविष्य बनाएं तो कृषि अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़कर कृषि वैज्ञानिक या फिर एक बेहतर किसान बनना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर कृषि स्नातक या फिर बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री हासिल करनी चाहिए। यह डिग्री एग्रीकल्चर, वेटरनरी साइंस, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, फॉरेस्टरी, हॉर्टीकल्चर, फूड साइंस और होम साइंस में से किसी भी एक विषय में ले सकते हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करके आप सीधे कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों से जुड़कर कृषि क्षेत्र में आप देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। कृषि में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री पूरी करने के बाद, आप एक पर्यवेक्षक, वितरक, शोधकर्ता और इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं।आप इस क्षेत्र में फसल विशेषज्ञ, उर्वरक बिक्री प्रतिनिधि, खाद्य सूक्ष्मजीवविज्ञानी, खाद्य शोधकर्ता, संयंत्र आनुवंशिकीविद् , मिट्टी सर्वेक्षक, फार्म प्रबंधक, एग्रीकल्चर इंजीनियर, कृषि शोधकर्ता के रुप में भी आप कार्य कर सकते हैं। आज भी भारत की करीब 70 फीसदी जनसंख्या जीविका के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में पढ़े-लिखे किसानों की सख्त जरूरत है। ऐसे में आप कृषि क्षेत्र में मार्केटिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आप नेशनलाइज्ड बैंकों में बतौर कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, फील्ड ऑफिसर, बनकर भी अपना शानदार करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही राज्यों के विभिन्न कृषि विभागों में भी आपके लिए रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। अगर आप कृषि क्षेत्र में करियर तलाश रहे हैं तो देश में छात्रों के एग्रीकल्चर साइंस विषय की पढ़ाई पढ़नी होगी। कृषि क्षेत्र के लिए जरूरी डिग्री या प्रशिक्षण देश में संचालित कृषि विश्वविद्यालय या कृषि महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

 

पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना में फ्लैग मार्च कर अधिनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी त्यौहारों को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र बुढाना के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील व भीड-भाड वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में विधानसभा उप-निर्वाचन के दृष्टिगत लागू आचार संहिता का उल्ंधन करने वालो/सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम बुढाना राजकुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना श्री आनन्द देव मिश्र सहित पुलिस के अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल का अवार्ड व नंबर 1 रैंक
मुजफ्फरनगर। शिक्षा जिंदगी में दीपक की लौ की तरह है। अब बदलाव की बयार में वर्ल्ड विजन स्कूल का शिक्षा स्तर फिर चर्चा में है। शनिवार को स्कूली शिक्षा में एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग 2024-25 का आयोजन गुरुग्राम के होटल लीला में हुआ, जहां देशभर के स्कूलों को 14 मापदंडों के व्यापक सेट के आधार पर जिसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, संकाय क्षमता, बुनियादी ढाँचा, सह-पाठ्यचर्या शिक्षा और बहुत कुछ शामिल है। रैंकिंग काफी प्रतिष्ठित है। और इसमें 34 शहरों के 8,700 स्कूल शामिल हुए, जिनमें एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल मुजफ्फरनगर ने नंबर 1 रैंक हासिल की है। विद्यालय कोऑर्डिनेटर रश्मि रस्तोगी व शीतल गोयल ने पुरस्कार ग्रहण किया।
बात स्कूल की लाइब्रेरी की हो या साइंस लैब की, कंप्यूटर क्लासों की हो या स्मार्ट क्लासों की, साफ- सफाई की हो या इमारत की, फर्नीचर की हो या स्कूल की दीवारों पर हुए ज्ञानवर्धक आर्ट की इनका कोई मुकाबला नहीं है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन के पूर्ण समर्थन, टीम की अथक मेहनत और माता-पिता के अटूट समर्थन से ही हमें एमजेडएन में नंबर 1 स्कूल का दर्जा दिया गया है।

 

बच्चों को जर्किन वितरित की गयी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों नेबुढाना रोड मानवता भलाई केन्द्रपर नाम चर्चा का आयोजन कर शाह मस्ताना जी का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर संगत द्वारा 133 कम्बल तथा 133 बच्चोंको जर्किन वितरित कर शाह मस्ताना जी का जन्मदिन मनाया।शाह मस्ताना जी का जन्मदिन मनाया इस मौके पर बुजुर्ग समिति सदस्य सोनू इन्सां, हरिओम इन्सां,ओमप्रकाश इन्सां, देवेन्द्रकुमार इन्सां मेरठ,जगलकिशोर इन्सां, ऋ़षिपाल इन्सां, सुधांशु इन्सां, महीपाल इन्सां, विपिन इन्सां, जोगेन्द्र इन्सां, राजपाल इन्सां,पूरण इन्सां, आशीष इन्सां, अवनीश इन्सां, आदेश इन्सा, मुकेश इन्सां राजकुमार इन्सां, विजय इन्सां,राजपाल इन्सां, पंकज इन्सां, नीरज इन्सां, राजेश इन्सां, , फेरू इन्सां आन्नद इन्सां, जुगपाल इन्सां, सुशील इन्सां, प्रमोद इन्सां,उमेश इन्सां, पंकज इन्सा,रविन्द्र इन्सां, अमित इन्सां, संजयू इन्सां, रामकुमार इन्सां, बिजेन्द्र इन्सां,मोनू इन्सां, कैन्हयालाल इन्सां, नीरज इन्सां, वेदपाल इन्सां,़ऋषिपाल इन्सां, सुशील इन्सां, कशिश इन्सां, कमलेश इन्सां, सरोज इन्सां,कमला इन्सां, बीना इन्सां, कुसुम इन्सां, सरला इन्सां, इन्सां, सन्तोष इन्सांआदि मौजूद रहे।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =