Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिलदेव ने किया भ्रमण, क्षेत्र मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था ना होने की शिकायत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला क्षेत्र मे भ्रमण करने पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ले के समीप गन्दगी तथा क्षेत्र मे उचित सफाई व्यवस्था ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर मौजूद पालिका अधिकारियों को उचित सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रामलीला टिल्ला क्षेत्र के लोगों ने मंत्री कपिलदेव के समक्ष रामलीला टिल्ला के समीप गन्दगी के ढेर तथा क्षेत्र मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था ना होने की शिकायत की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गन्दगी के कारण रामलीला टिल्ले के आसपास दुर्गन्ध तथा आवारा पशु घूमते नजर आते हैं। जिससे उनका वहां रहना तथा रामलीला टिल्ला रोड की तरफ से आना जाना दुर्भर हो रहा है।

अतः स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत रामलीला टिल्ला क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। इस दौरान ई.ओ.पालिका,नगर स्वास्थ्य अधिकारी,पालिका के अधिकारी तथा स्थानीय सभासद व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामलीला टिल्ला क्षेत्र का भ्रमण कर मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनकर आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं खासतौर पर टिल्ला रोड व क्षेत्र मे सफाई की उचित व्यवस्िा कराई जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =