Muzaffarnagar News: गणेश चतुर्थी पर मूर्तियों की मंदिरों में स्थापना की
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। गणेश चतुर्थी पर शहर में गणपति धाम समेत तमाम मंदिरों में भव्य आयोजन के बीच गणेश जी की मंदिरों में स्थापना की गई। यहा दस दिन तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलेगा।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मंदिरों में भगवान गणेश की स्थापना श्रद्धापूर्वक की गई। गणपति धाम मंदिर में गणेश चतुर्थी समेत कई स्थानों पर गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । घरों में मंदिरों में भगवान गणेश की स्थापना कर भव्य रूप से पूजा अर्चना की जा रही है। यह गणेश उत्सव १० दिन तक चलेगा जिसमें रोज अलग-अलग तरह की भगवान गणेश जी की आरती श्रंगार आदि कार्यक्रम होंगे।
इन आयोजनों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाएगी। १० दिन बाद गणेश चतुर्दशी को भगवान गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। शहर में महिलाओं में पुरुषों में गणेश चतुर्थी को लेकर जोरदार उत्साह नजर आया।
गणपति धाम मंदिर कमेटी ने गणेश उत्सव पर भव्य आयोजन किया। मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। सोशल डिस्टेंस मास्क सेनेटाइजर कि व्यवस्थाएं कि गयी है। महिलाओं द्वारा घरों में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना कर रही है।

