समाचार (Muzaffarnagar News)
ऑफर देखते ही शराब की दुकान पर लगी भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शराब की एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री की ओफर की चर्चा से शराब प्रेमियों की लम्बी लाइन लग गई। सडक पर आते-जाते राहगीर भी शराब के ठेके पर लगी भीड का लुत्फ उठाते नजर आए। चर्चा रही कि शहर मे स्थित शराब के एक ठेके पर शराब खरीदने वालो की भीड लगी हुई थी। शराब प्रेमियों का कहना है कि मार्च क्लोजिंग चल रहा है। जिसके चलते शराब मालिक ने शराब प्रेमियों को मार्च क्लोजिंग का ऑफर और खुशखबरी दे दी है। जिसके चलते उक्त शराब के ठेके पर ग्राहकों की लम्बी लाईन लगी रही।
‘डबल इंजन सरकार’ की उपलब्धियांं का मंत्री सोमेंद्र सिंह ने किया बखान
8 साल सरकार केपूरे होने पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नुमाइश मैदान में डबल इंजन सरकार की पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुस्तक का अनावरण किया और मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया, प्रदर्शनी में यूपी पुलिस, यातायात पुलिस, कारागार, डॉग स्क्वायड, दमकल विभाग, यूपी पुलिस के पास मौजूद आधुनिक शस्त्रों एवं वाहनों का प्रदर्शन और अन्य तमाम तरह की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आयोजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बना।
पिछले आठ वर्षों में मुजफ्फरनगर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2017 के 21,077.27 करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 37,694.44 करोड़ रुपए हो गया। निवेश नीति 2022 के तहत 38,549 लाख रुपये का निवेश हुआ, जिससे 2,33,343 लोगों को रोजगार मिला। 600 करोड़ रुपए से ग्राम जमालपुर में भारतीय बेवरेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जनपद में 2,380.05 किमी सड़कें, 1,916 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट, और 70.45 करोड़ रुपए से अटल आवासीय विद्यालय बने। 234 करोड़ रुपए से नालों का निर्माण, 65 करोड़ रुपए से मोरना चीनी मिल की क्षमता वृद्धि, और 10 आईटीआई कॉलेजों का निर्माण हुआ। रेलवे उपरिगामी सेतुओं का कार्य भी प्रगति पर है।प्रधानमंत्री आवास योजना से 1,958 परिवारों को घर मिले, मनरेगा से 30,856 कार्य पूरे हुए। 61 गौ आश्रय स्थल बने। जनधन योजना से 8,77,273 खाते खुले, 46,805 वृद्धों को पेंशन, और 51,885 महिलाओं को सहायता मिली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से 7,613 जोड़े लाभान्वित हुए।
किसानों के 36,072 करोड़ रुपए के ऋण माफ हुए, 2,05,043 किसानों को 736.08 करोड़ रुपए मिले। गन्ना मूल्य का 22,981.25 करोड़ रुपए भुगतान हुआ। स्वास्थ्य क्षेत्र में 70 अस्पताल बने, 5,92,678 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।शिक्षा और अन्य योजनाएं13 इंटर कॉलेज बने, 56,687 छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन मिले। उज्जवला योजना से 2,47,646 लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। सोमेंद्र तोमर ने प्रदर्शनियों की सराहना की और भविष्य में और प्रगति का वादा किया। यह आयोजन सरकार और जनता के बीच सेतु बना। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, सुनील दर्शन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, श्रीमोहन तायल सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर अजय कुमार के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीतिश सचदेवा ने उपस्थित छात्रो को विधिक जानकारी देते हुए उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक किया आगामी 10 मई को लगने वाली लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया किस प्रकार छात्रों के अभिभावक का यदि कोई भी विवाद न्यायालय में प्रचलित है उसका निस्तारण सरल एवं आसान तरीके से लोक अदालत के माध्यम से कराये लोक अदालत के दौरान बैंक विवाद यातायात विवाद विद्युत विवाद जमीनी विवाद घरेलू हिंसा विवाद आदि का निस्तारण आपसी समझौते के तहत किया जाता है साइबर क्राइम के बारे में मान्य मुख्य अतिथि ने छात्रों को अनावश्यक लिंक अनावश्यक एप्लीकेशन आदि को डाउनलोड ना करें किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत बातों को साझा ना करें किसी को अपना बैंक पासवर्ड ओटीपी ने बताएं छात्राओं को बताया यदि वह अपनी डीपी को फेसबुक पर अगर लगाती है उस प्रोफाइल लॉक रखें किसी भी अपराध को केवल जागरूकता के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है मुख्य अतिथि द्वारा लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में जूनियर विंग का आरंभ होने के लिए जूनियर विंग की स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश द्वारा आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया एवं इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय में आने का आग्रह किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक गण एवं पैरालेगल वालंटियर धनीराम व गौरव मालिक उपस्थित रहे।
शातिर चोर मुठभेड़ में हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात बुढाना-कांधला मार्ग पर क्राउन कट के पास हुई मुठभेड़ में एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर मुकीम उर्फ मुक्की घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक, रात के समय बुढाना-कांधला मार्ग पर क्राउन कट के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से मंदवाड़ा की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे टीम बाल-बाल बची। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फिर से गोली चलाई। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश नहीं माना। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुकीम उर्फ मुक्की पुत्र तस्लीम, निवासी थानाभवन के सामने, नई कॉलोनी, जनपद शामली के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।मुकीम उर्फ मुक्की एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 26 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली, दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
कानून समीक्षा मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न करानें, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावि नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा देर रात्रि पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा, आगामी त्यौहारों, गणतन्त्र दिवस के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।गोष्ठी के दौरान सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा आदि मौजूद रहे।
सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके।
थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
विवाहिता की मौत
तितावी। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे परिजनो ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन थाना क्षेत्र के गांव तितावी मे संदिग्ध परिस्थितियो मे एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनो व ग्र्रामीणो ने आज दोपहर के वक्त तितावी थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उक्त मामले मे थाने पर दी गई तहरीर मे मृतका के परिवारजनो ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे जनपद हापुड के कस्बा बाबूगढ छावनी के निवासी हैं। उन्होने अपनी बेटी नेहा उर्फ नैना का विवाह करीब 06 वर्ष पूर्व सोनू पुत्र कर्मवीर के साथ की थी। परिजनो ने तहरीर मे आरोपित किया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही उसका पति सोनू, जेठ अमित, साथ मिथलेश, बेबी पत्नि अमित जेठानी, कणवीर ससुर आदि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे तथा मारपीट करते थे। और नेहा उर्फ नैना को घरेलू हिंसा कर परेशान करते थे। पुलिस ने उक्त मामले मे जांचोपरांत आरोपित ससुराल वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद गुस्साये परिवारजन तथा ग्रामीण वापिस लौट गए।
गोष्ठी में दी महत्वपूर्ण जानकारियां
मोरना। विकासखंड मोरना के ग्राम केडी में पशु रोग नियंत्रण योजना (एस्केड) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय जागरूकता शिविर/गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में विकासखंड मोरना के ग्राम केडी में पशु रोग नियंत्रण योजना( एस्केड) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय जागरूकता शिविर ध्गोष्टी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी ककरोली डॉक्टर हरेंद्र कुमार तथा पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना डॉक्टर सुनील कपूर द्वारा ग्राम वासियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पशुओं की चिकित्सा की गई। इसी क्रम मे पशु चिकित्साधिकारियो द्वारा अपने पशुओ को किस तरह बीमारियो से दूर रखा जाये तथा उन्हे आने वाले मौसम मे किस तरह सुरक्षित रखा जाये इस बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी क्रम मे पशुओ को किस तरह का पोष्टिक व स्वास्थयवर्धक आहार खिलाया जाये इसके बारे मे भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, लव कुमार, सचिन कुमार व रजत कुमार द्वारा सहयोग किया गया।
लगातार कर रही डबल इंजन की सरकार विकास कार्यः राजपाल बालियान
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश मे काबिज योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल कार्यकाल पूर्ण होने इस दौरान डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उददेश्य से प्रदेशभर की समस्त तहसीलों मे 25 मार्च से 27 मार्च 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमे विभिन्न विभागों मे उत्कृष्ट सेवाए प्रदत्त करने वाले कर्मियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित भी किया जा रहा है।
इसी संदर्भ मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बुढाना तहसील के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंंचे बुढाना से रालोद विधायक एवं रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह का कार्यक्रम मे पहुंचने पर अतिथियों द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजपाल बालियान द्वारा विभिन्न विभागो/क्षेत्र में सराहनीय सेवाओ ंके लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपाल सिंह बालियान द्वारा इस दौरान ऑगनबाडी कार्यकत्रियों, आशाओं, मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागो के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम बुढाना राजकुमार भारती, सीओ बुढाना गजेन्द्र सिंह , तहसीलदार व बुढाना कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा तहसील से सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
धर्मगुरूओं के साथ त्यौहारों को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों (अलविदा जुमा व ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पर संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। आगामी त्यौहारों (अलविदा जुमा व ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.03.2025 को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खालापार पर जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करें, किसी भी प्रकार का आयोजन सड़क पर न करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करे, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व/त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना खालापार श्री महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
स्वामी योगिराज प्रकाशानन्द की तबियत बिगड़ी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के प्रसिद्ध आश्रम महाशक्ति सिद्धपीठ के संस्थापक स्वामी प्रकाशानन्द महाराज की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महाशक्ति सिद्ध आश्रम के संचालक चन्द्रमा ब्रह्मचारी महाराज ने बताया की आश्रम के संस्थापक 106 वर्षीय स्वामी प्रकाशानन्द महाराज की तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेदांता अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बीते कुछ समय से महाराज श्री अस्वस्थ चल रहे हैं। स्वामी जी के उच्च स्वास्थ्य के लिए शुकतीर्थ के साधु संतो ने ईश्वर से प्रार्थना की है।
धूमधाम के साथ मनाया श्री श्याम अखाड़ा फाल्गुन महोत्सव बड़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर मुजफ्फरनगर द्वारा हर वर्ष की बात की इस वर्ष भी भव्य श्री श्याम अखाड़ा फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम बाबा जी स्वयं उपस्थित रहे। समिति द्वारा श्याम बाबा का भव्य दिव्य भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें मुख्य इत्र वर्षा पुष्प वर्षा छप्पन भोग व श्याम बाबा के मनमोहक दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे दिल्ली से आए मयूर रस्तोगी द्वारा श्री श्याम वंदना कर संकीर्तन का आरंभ किया गया
संकीर्तन में पंजाब से पधारे विजय महाराज द्वारा अखाड़ा लगाया गया जिसमें
महाराज जी ने दिल लट्टू हो गया मेरा भजन सुन कर हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं को नाचने झूमने पर विवश कर दिया। कोलकाता से आए गौरव पारीक जी द्वारा आयो सांवरिया सरकार नील पर चढ़ के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। संकीर्तन में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को समिति द्वारा बड़ी व्यवस्था के साथ लाइन से श्याम बाबा की दर्शन कराए गए। श्याम बाबा के इस दिव्य और भाव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने नाच कर झुमका श्याम बाबा के भजनों का भरपूर आनंद लिया। सभी भक्तों के लिए समिति की ओर से श्याम रसोई में भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल गोयल विकास गोयल पुनीत गोयल हिमांशु गोयल तुषार गुप्ता सागर मंगल गौरव बंसल अशोक गुप्ता तुषार मंगल विनीत जी अमित जी सुमित गुप्ता अभिनव व समिति के सभी सेवादारों का भरपूर सहयोग रहा। श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर संकीर्तन में आए हुए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करता है।
लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में व्यापारियों का महाकुंभ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का महाकुंभ एवं 3 साल बाद हुए चुनाव में प्रदेश के नवनिर्वाचित।दाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि।ूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश।ाठक जी, श्री सुनील सिंघी जी अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार, असीम अरुण जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं।ूर्व विधायक अशोक कंसल रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने अगले 3 साल का विजन।ेश करते हुए कहा कि ऑनलाइन बाजार की नीतियों के खिलाफ।ूरे साल भर अभियान चलेगा क्योंकि इसकी सारी प्रक्रिया गुमराह करने वाली है बाल श्रम, विसंगति के खिलाफ भी अभियान चलाने का फैसला हुआ। हजारों की संख्या में जुटे प्रदेश भर के व्यापारियो ने सरकारी अफसर द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए सड़कों।र उतरने की चेतावनी भी दी है। ।ूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का उद्बोधन एक राष्ट्र एक चुनाव।र बहुत ही सारगर्भित था उन्होंने बताया कि यदि यह भारत में संभव हो गया तो भारत की ग्रोथ दर 7.5 : से 9 : तक हो जाएगी, जिसमें देश के विकास को।ंख लगेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश।ाठक एवं असीम अरुण जी ने व्यापारियों की हर समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। अशोक कंसल जी ने अपने उद्बोधन में जीएसटी संबंधित विसंगतियों के बारे में विस्तार से बताया। दिनेश बंसल जी ने फूड विभाग के मानकों के विषय में अपनी बात रखी। सभी जिले के प्रतिनिधियों ने व्यापार में आ रही समस्याओं के विषय में सदन को अवगत कराया। सभा के समापन।र प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सभी व्यापारी बंधुओ का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कंसल, दिनेश बंसल, सरदार सुलखन सिंह, राजेश जैन, संजय जैन, बाबूराम मलिक, अंजू शर्मा, अनिल तायल, सुनीता शर्मा, सचिन शर्मा इत्यादि व्यापरीकरण उपस्थित रहे।
ं ‘ऊंची उड़ान’ नामक भव्य कार्यक्रम श्री गिरधारी लाल स्कूल में हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गिरधारी लाल जैन मैमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा शैक्षणिक यात्रा के 36 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए ‘रिपोर्ट कार्ड एंड अवार्ड सेरेमनी ‘ऊंची उड़ान’ नामक भव्य कार्यक्रम का शानदार आयोजन। श्री गिरधारी लाल जैन मैमोरियल पब्लिक स्कूल , प्रेमपुरी द्वारा एक शानदार कार्यक्रम ‘रिपोर्ट कार्ड एंड अवार्ड सेरेमनी’ ‘ऊंची उड़ान’ का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियो को सत्र 2024- 2025 में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन एवं विभिन्न प्रतिभाओं हेतु सम्मानित करना था। अतिथि देवो भवः जैसी अमूल्य संस्कृति का निर्वहन करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल अलका जैन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर गंधर गौतम जैन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल श्रीमती अलका जैन एवं गंधर गौतम जैन द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं विद्यालय संस्थापकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
डायरेक्टर अलका जैन ने विद्यालय की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी अतिथीगण एवं अभिभावकगण का हार्दिक स्वागत किया। अलका जैन जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार परिश्रम करता है इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों की किसी अन्य बच्चों से तुलना ना करते हुए उनकी उनके परिश्रम हेतु प्रशंसा करनी चाहिए क्योंकि सुभाष केवल एक ही हुए हैं और भगत सिंह भी एक एवं चंद्रशेखर आजाद भी एक ही हुए हैं और वीर सावरकर भी एक । कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए शैक्षिक सत्र 2024 – 25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ओजस्वी ,राव्या अरोड़ा ,आराध्या शर्मा, अनाया चौधरी, मिहिर बंसल , आकृति, निहाल सिंगल , इशिका जैन राघव वर्मा , आरजव जैन जैसे मेधावी छात्रों को अपनी अपनी कक्षाओं में 100ः अंक प्राप्त करने हेतु विद्यालय द्वारा ऐकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। एवं अर्थमैटिक जीनियस कॉन्टैक्ट ड्रॉ वेल एवं स्पेलिंग बी कॉन्टेस्ट जैसी विशिष्ट गतिविधियों के लिए वंश बंसल, कनक दक्ष, रिसालत एवं नित्या गोयल को सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपने टीचर्स एवं अभिभावकों का बेहद सुंदर प्रस्तुति द्वारा धन्यवाद किया गया। स्कूल के हेड बॉय वंश गर्ग द्वारा पिछले 11 वर्षों में सीखी गई सभी विधाओं का संक्षिप्त में बेहद खूबसूरती से वर्णन किया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा की गई कार्यक्रम की एंकरिंग ने सभी अभिभावकों को मंत्र मुक्त कर दिया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई बेहद मनमोहक प्रस्तुतियों जैसे तारें जेब में, पापा कहते हैं, ठान लिया, चॉक एंड डस्टर, गुरुदेवों भवरू, थैंक यू टीचर, कव्वाली, योगा पिरामिड , स्कूल नहीं जाना मैं एवं प्री नर्सरी के बच्चों की छुक छुक रेलगाड़ी ने सभी को सम्मोहित कर दिया। सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।इस दौरान महेंद्र जैन, मणिमाला रावत, राजीव त्यागी, योगेश जैन, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
परीक्षा प्रणाली की शैक्षिक संस्थानों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखना आवश्यकः डा अशोक कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यवहारिक रोजगार परक एवं कौशल विकास केंद्रीत उच्च शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उददेश्य से श्रीराम कॉलेज के सभागार में ‘‘गुणवत्ता पूर्ण उच्च शैक्षिक संस्थानों की स्वायत्ता एवं रैंकिग‘‘ विषय पर चल रही सात दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में डा0 अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में डा एसएन चौहान, निदेशक श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, एकीकृत परिसर, डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डा आरपी िंसह, निदेशक रिर्सच, डा गिरेन्द्र गौतम, निदेशक श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी, डा मनोज धीमान, निदेशक ललित कला विभाग, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, ड0 सौरभ मित्तल, डीन मैनेजमेंट आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत, व दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यशाला के तीसरे दिन मुख्यवक्ता डा अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज का विषय ’’शैक्षिक संस्थानों में परीक्षा प्रणाली की निष्पकक्षता एवं पारदर्शिता’’ रहा। उन्होंने अपने विषय पर बोलते हुये कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली विषय की समझ की अपेक्षा प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता देती है, जिससे वास्तविक समझ के स्थान पर रटने की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े उच्च संस्थान छात्रों पर काफी दबाव डालते हैं, जिससे कभी-कभी चिंता और तनाव संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक परीक्षा प्रणाली छात्रों की पाठ्यक्रम की समझ का मूल्यांकन करने के लिए एक मानकीकृत पद्धति प्रदान करती है। इससे शिक्षा प्रणाली में एकरूपता बनाए रखने में मदद मिलती है और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षायें ही एकमात्र तरीका है जिससे विद्यार्थी की शिक्षा के स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है और यह पता लग जाता है की विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए तैयार है या नहीं। यदि परीक्षाएं किताबी शिक्षा पर ही आधारित हो तो छात्रों के कौशल और ज्ञान की जांच करना वास्तव में मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन नीतियां शिक्षा के लिए ज़रूरी हैं, जो छात्रों की प्रगति का आकलन करती हैं और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती हैं.। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा तथा निष्पक्षता के मानकों को बनाए रखने के लिये उच्च शिक्षण संस्थानो में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की संस्कृति को बढ़ावा देने और शुचिता को बनाना आवश्यक है। कार्यशाला में श्रीराम कॉलेज के सभी विभाग के विभागध्यक्ष व शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज के द्धारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला का सफल संचालन शालीनि मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डीन, कम्प्यूटर ,एप्लीकेशन, निशांत कुमार राठी, कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा नीतू सिंह, डीन एकेडमिक डा सौरभ मित्तल, पत्रारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा अशफाक अली, बेसिक साइंस की विभागाध्यक्षा डा पूजा तोमर, गृह विज्ञान विभाग की डीन श्वेता राठी, बायोसाइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा विपिन कुमार सैनी एवं श्रीराम कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित रही।
कला प्रतियोगिता का टीबी दिवस पर हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व ब्राह्मण महा सभा पंजी द्वारा टी. बी दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय सरवट में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के मध्य कला प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसमें कक्षा 6 के फरहान प्रथम, कक्षा आठ की अंजलि ने द्वितीय,एवं कक्षा आठ के फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभा द्वारा स्कूल के अध्यापक, शैली छाबड़ा, प्रधानाचार्य दिलशाद जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ विभाग ( टी.बी) विभाग से अतुल भारद्वाज,एवं विपिन शर्मा ने टी.बी को समाप्त करने के लिए सबको शपथ दिलाई। सर्व ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी ने टी.बी के बचाव के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि अगर 15 दिन से अधिक खांसी है तो जांच करवाएं ।सर्वब्राह्मण महा सभा पंजी द्वारा टी. बी दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय सरबट में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के मध्य कला प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसमें कक्षा 6 के फरहान प्रथम, कक्षा आठ की अंजलि ने द्वितीय,एवं कक्षा आठ के फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभा द्वारा स्कूल के अध्यापक, शैली छाबड़ा, प्रधानाचार्य दिलशाद जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ विभाग ( टी.बी) विभाग से अतुल भारद्वाज,एवं विपिन शर्मा ने टी.बी को समाप्त करने के लिए सबको शपथ दिलाई। सर्व ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी ने टी.बी के बचाव के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि अगर 15 दिन से अधिक खांसी है तो जांच करवाएं। जो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होती है।रवाएं। जो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होती है।सर्व ब्राह्मण महा सभा पंजी द्वारा टी. बी दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय सरबट में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के मध्य कला प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसमें कक्षा 6 के फरहान प्रथम, कक्षा आठ की अंजलि ने द्वितीय,एवं कक्षा आठ के फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभा द्वारा स्कूल के अध्यापक, शैली छाबड़ा, प्रधानाचार्य दिलशाद जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ विभाग ( टी.बी) विभाग से अतुल भारद्वाज,एवं विपिन शर्मा ने टी.बी को समाप्त करने के लिए सबको शपथ दिलाई। सर्व ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी ने टी.बी के बचाव के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि अगर 15 दिन से अधिक खांसी है तो जांच करवाएं। जो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होती है।और उन्होंने बताया दो हफ्तों से लगातार खांसी में बुखार आना वजन का लगातार कम होना बच्चों में वजन न बढ़ाना शाम रात्रि में बुखार में पसीना आना लक्षण हो सकते हैं जांच प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच सीबी नाट एवं टनाट मशीन द्वारा निशुल्क जांच की जाती है उपचार साधारण टीवी का उपचार 6 माह ड्रग रेजिस्टेंस टीवी का उपचार मोनो पोली शॉर्टर रेजीमेंन 9 से 11 माह ऑल लोक लंगर रेजीमेंट 18 से 20 माह तक होता है बचाव खासते व छींकते समय कपड़े या रुमाल का प्रयोग करें खुले में ना थूके यह बचाव है इसके अलावा निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत समस्त चिन्हित व उपचारित क्षय रोगियों को 1000 प्रति माह का भुगतान किया जाता है इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक टीवी मरीज को अपना खाता संख्या और आधार कार्ड उपलब्ध कराना होता है और निश्चय मित्र बनकर कुछ मरीजों को गोद लिया जाता है जो सामाजिक संस्थाएं लेती हैं उसमें खाने का सामान भी संस्थाओं द्वारा दिया जाता है इतना काम सरकार द्वारा होता है तो इन सभी योजनाओं का फायदा आप सब लोग उठाएं। डॉ संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा एवं जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ जी ने यह भी बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया एवं जिले के वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी लोकेश गुप्ता जी के नेतृत्व में निरंतर टीवी रोगियों का जांच सर्वेक्षण और उनका उपचार किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में हमारे जिले को कांस्य एवं सिल्वर पदक भी मिला है उसके लिए उन्होंने वरिष्ठ रोग अधिकारी एवं पूरी टीम को बधाई दीकार्यक्रम में ब्रह्म प्रकाश शर्मा जी राष्ट्रीय सलाहकार विशाल शर्मा मण्डल अध्यक्ष , अमित वत्स प्रदेश प्रभारी युवा, जिला अध्यक्ष हरीश गौतम,जिला महिला अध्यक्ष पूनम शर्मा विशाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा रजनीश वशिष्ट नगर महामंत्री,अविनाश। भारद्वाज मंडल महामंत्री विपिन शर्मा अतुल भारद्वाज शैली छाबड़ा प्रधानाचार्य दिलशाद आदि उपस्थित रहे । अंत में नगर अध्यक्ष युवा रजनीश शर्मा जी के पिताजी राजकुमार शर्मा जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया


