News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भीषण सड़क हादसे में चार की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां मुजफ्फरनगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित नेशनल हाईवे 58 क्रॉसिंग फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब गुजरात नंबर की एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे खेतों में जा गिरी हादसा इतना भीषण था की जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं उसमे सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं पांचवे की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है । दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 दिल्ली -देहरादून राजमार्ग क्रॉसिंग पानीपत- खटीमा राजमार्ग फ्लाईओवर का है।जहां देर शाम एका एक राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पानीपत खटीमा राजमार्ग फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार कई पलटिया खाते हुए नीचे खेतों में जा गिरी।  हादसा इतना भीषण था कि जहां कार के परखच्चे उड़ गए तो वही उसमें सवार सभी लोगों में चीख पुकार मच गई हादसे के तुरंत बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एवं राहगीरों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी तो वही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस और यूपी 112 डायल को भी दे दी । जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ,थाना छपार प्रभारी ने कई एंबुलेंस व् राहगीरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा चार घायलों को मृत घोषित कर दिया तो वहीं पांचवें की हालत गंभीरता के चलते हैं उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया आसपास के ग्रामीणों एवं प्रतिदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी फ्लाईओवर पर अत्यधिक घूम है जिसके चलते कहीं ना कहीं कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी है कार गुजरात नंबर की है जिस पर सरपंच एवं महामंत्री भाजपा लिखा था। उधर सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक मृतक व घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस ने सिर्फ इतना बताया है कि सभी लोग गुजरात के गांधीनगर के आसपास के रहने वाले थे और सभी गुजरात से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। थाना छपार क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 पानीपत- खटीमा राजमार्ग ध्क्रॉसिंग फ्लाईओवर की घटना।।

 

वृक्षारोपण महाभियान – 2025 के अंतर्गत नवजात शिशुओं को दिये जायेंगे ’ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ एवं उनके परिजनों को भेंट किये जायेंगे पौधेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कन्हैया पटेल प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास कुमार, वन दरोगा श्रीमती दीपांजलि एवं स्टाफ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में  सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर स्टाफ श्री विकास वर्मा,  अंजुल भूषण, मोहम्मद सलीम, प्रशांत शर्मा, राजेश एवं विशम्भर पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार वृक्षारोपण महाभियान- 2025 के अंतर्गत नवजात शिशुओं को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ दिए जाएंगे एवं उनके परिजनों को पौधे भेंट किये जायेंगे ।  वृक्षारोपण महाभियान 2025 में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में जुलाई माह में आयोजित  वन महोत्सव-2025 के अंतर्गत  “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आधारित यह अभियान प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की दिशा में ले जाएगा। वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही नवजात के परिजनों को एक पौधा भी भेंट किया जाएगा, जिसकी देखरेख नवजात की तरह करने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को अभियान का भावनात्मक आधार बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार  प्रदेश की कुल आबादी से अधिक यानी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2017 से 2024 तक प्रदेश में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2017 से 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश के हरित आवरण में 3 लाख एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। इस बार वन विभाग द्वारा 12.60 करोड़ पौधे, जबकि अन्य विभागों द्वारा 22.40 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की आपूर्ति हेतु कुल 52.43 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिसमें औद्योगिक, इमारती, फलदार और छायादार पौधे शामिल हैं। पौधशालाओं की संख्या 2,500 से अधिक है। ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के अंतर्गत लाभान्वित सभी विद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सहजन सहित छायादार पौधों का रोपण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।   औद्योगिक परिसरों और निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में भी पौधरोपण के निर्देश दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार नदियों के दोनों तटों पर पौधरोपण कराया जाएगा और जहां आवश्यक हो, वहां नदियों का चैनलाइजेशन भी किया जाएगा। तालाबों और जल स्रोतों के किनारे भी पौधे लगाए जाएंगे ताकि जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके। वन महोत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, प्रभात फेरी, ग्रीन वॉक और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं और आमजन में  वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के प्रति चेतना जागृत हो सके। मुख्यमंत्री  द्वारा गोरखपुर लिंक, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगवाने का आह्वान किया। रोपे गए सभी पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी और उनकी फेंसिंग एवं संरक्षण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की  जाएगी।

 

आकस्मिक निरीक्षण से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्यालय में रजिस्टर व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को रजिस्टर व अभिलेखों में पृविष्ठियां पूर्ण रखने तथा उनके बेहतर रखरखाव करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा आईजीआरएस रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें तथा आवेदक से वार्ता अवश्य करें। इसके साथ ही महोदय द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मण्ड़ी श्रीमती रूपाली राव सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया
शाहपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गौ आश्रय स्थल शाहपुर का निरीक्षण किया गया।  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा  गौ आश्रय स्थल शाहपुर का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गो आश्रय स्थल में जल भराव जैसी कोई स्थिति नहीं है व सभी गौवंश के लिए भूसा,चोकर व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। नियमित रूप से हरा चारा खिलाने, साफ सफाई करने एवं सभी गौवंशों को दिन में ३-४ बार स्वच्छ एवं ताजा पेयजल पिलाने के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गयाॉ संबंधित को सभी गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा खिलाने अथवा साइलेज खरीदने के लिए निर्देशित किया गया।

बाइक सवार दम्पत्ति की मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति की मौत हो गई। दम्पत्ति की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
  सूत्रो के अनुसार कस्बा निवासी करीब 50 वर्षीय शमशाद व उसकी पत्नि खुशनुदा बीती देर रात डाॅक्टर के यहंा से अपने घर वापिस लौट रहे थे कि कस्बे के पुराने बिजली घर के समीप सडक हादसे मे इन दम्पत्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने जब इसकी सूचना परिजनो को दी तो घर मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच पति-पत्नि के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। इस हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

कांवड यात्रियों की सुविधा हेतु व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग पर लगे चेतावनीध्सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया साथ ही झाडियों, मार्ग में गड्डे व मरम्मत कार्य, सीसीटीवी की पर्याप्त उपलब्धता, लाइट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, शिविरों के स्थान, बेरिकेडिंग आदि पर विस्तृत विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  

 

सेवा में ही सुख व्याप्तःडीआईजी
मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है परमार्थ के कार्यो से मन को आत्मिक शंाति मिलती है। अतः समय-समय पर जनसेवा के कार्य करते रहना चाहिए।    भोपा रोड पर पर आयोजित कुटुंब की रसोई का आयोजन किया गया।  जिसका शुभारम्भ सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह शुभारम्भ अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होने कुटुंब के पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से जहंा सेवा का मौका मिलता है। वहीं आत्मिक सुख भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर  एसएसपी संजय वर्मा,स्वामी ओमानंद महाराज एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

3 को देंगे भगवान जगन्नाथ भक्तों को दर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इस्काॅन प्रचार समिति के प्रधान मनीष कपूर ने एक प्रेसवार्ता मे बताया कि 2 जौलाई को भगवान जगन्नाथ जी अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ लक्ष्मण विहार स्थित आर्शीवाद बैंकट हाॅल मे भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारेंगे। भगवान के आगमन के उपलक्ष में साक्षी गोपालदास महाराज अपने भक्तों के साथ भव्य संकीर्तन करेंगे।
  जिसके पश्चात भगवान श्री को 56 भोग अर्पित किये जायेंगे और दिव्य महाप्रसाद का वितरण होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 जौलाई दिन बुधवार को भगवान जगन्नाथ जी कि दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नई मन्डी स्थित बिन्दल बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गो की परिक्रमा करते हुए गंाधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात भण्डारा होगा। उन्होने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के विशाल रथ को श्रृद्धालु अपने हाथो से रस्सी के सहारे खींचरक लेकर चलेंगे। शोभायात्रा मे बैण्ड-बाजे व नासिक का ढोल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रृद्धालु भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा का स्वागत करें तथा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ ही 25 वीं बार अपने नगर आगमन पर भक्तांे को दर्शन देंगे। प्रेसवार्ता मे संदीप मित्तल, सतीश अरोरा, राकेश जैन, अम्बरीश कुमार, अमित, सौम्या कुच्छल आदि मौजूद रहे।

 

24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का नगरपालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सीमा विस्तारित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 17 कूकड़ा में पेयजलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ट्यूबवैल के रिबोर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कई साल से बनी समस्या का समाधान होने पर उनका अभिनंदन किया। यहां पहुंची पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकता को जानने का प्रयास किया और भरोसा दिया कि विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए वो प्रबितब( हैं और लगातार कार्य कराये जा रहे हैं। मंगलवार को वार्ड संख्या 17 में राजवंश इंटर कॉलेज कूकड़ा के सामने नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवैल निर्माण कार्य के लिए यहां पर ग्राम पंचायत के पुराने और खराब ट्यूबवैल का रिबोर कार्य पास कराया गया था, जिसका शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पालिका के विस्तारित क्षेत्र में मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए पालिका पूरी तरह से गंभीर और संवेदनशील है। यह ट्यूबवैल पालिका सीमा विस्तार से पूर्व कूकड़ा गांव की पंचायत के अधीन संचालित हो रहा था। इसको हैंड ओवर करने में देरी हुई। पालिका ने अपने स्वामित्व में आने के बाद यहां की पेयजलापूर्ति की समस्या को समझा, ट्यूबवैल का तकनीकी परीक्षण कराया गया तो ये खराब अवस्था में हमको मिला था। इसको तत्काल ही चलाने के निर्देश दिये गये। जलकल विभाग ने इसका स्टीमेट बनाकर दिया तो इसके रिबोर के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवैल से वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा और इससे जुड़े दूसरे इलाकों के परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग में टाइड ग्रांट से प्राप्त धनराशि के तहत करीब 24 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र की पेयजलापूर्ति की समस्या का समाधान हो पायेगा। यह कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नागरिकों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगा। उन्होंने मौके पर पूजन करते हुए ट्यूबवैल रिबोर कार्य का शुभारंभ कराया और सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार तथा अवर अभियंता जलकल जितेन्द्र सैनी को मानक और गुणवत्ता के अनुसार कार्य समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, कूकड़ा मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित शास्त्री, सुशील गोयल, मुकेश प्रधान, विपिन शर्मा, विपिन प्रजापति, लोकेश बंसल, विवेक मित्तल, नवीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

 

2027 में मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
रक्तदान करके अखिलेश यादव के दीर्घायु स्वस्थ जीवन की कामना की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में केक काट कर व लडडू बांटकर एवं रक्तदान शिविर में रक्तदान करके मनाया गया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में कहा कि अखिलेश यादव द्वारा किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष व आवाज बनकर देश में बड़ी  लोकप्रियता हासिल की गई है उन्होंने सभी से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए जन्मदिन की सौगात देने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद कादिर राणा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित की योजनाओं से सर्वसमाज का कल्याण किया गया 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जन्मदिन पर लेते हुए उनका संदेश पहुंचाना है।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए व संविधान की मजबूत आवाज बनकर जिस प्रकार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी की उपलब्धि हासिल की उसी तरह विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर जन्मदिन का बड़ा उपहार देना होगा।
कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा,पूर्व जिला महासचिव मेराजुद्दीन तेवड़ा सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट सपा नेता कुशल पाल त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,पंडित सत्यदेव शर्मा इमरोज पायलट सादिक चैहान जिलाध्यक्ष समाजवादी यूवजन सभा  कपिल मलिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी टीटू पाल रमन जिलाध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड राशिद मलिक ने संबोधित कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्तदान शिविर में सपा यूवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,जिला उपाध्यक्ष सपा आमिर कासिम एडवोकेट,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, सालिम चैधरी, राकिब चैधरी,अर्जुन राणा प्रधान, मुरसलीन चैधरी,विपिन सहरावत,कादिर,प्रियांशु सैनी, रजत शर्मा, मोहित शर्मा,फैसल राणा एडवोकेट,अनुज कुमार गुर्जर आदि ने रक्तदान किया।
सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय पर तैनात कर्मचारी शंकर को साइकिल भेंट की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता असद पाशा, श्याम सुंदर सपा सोशल मीडिया इंचार्ज नावेद रंगरेज महानगर अध्यक्ष महिला सभा हिमानी सिंह सपा सभासद अन्नू कुरैशी सभासद शहजाद अहमद चीकू सभासद हसीब राणा, सभासद सुंदर सिंह,सभासद नदीम खान, रमेश चंद शर्मा, चैधरी यशपाल सिंह,सर्वेंद्र राठी प्रधान,चैधरी अजय कुमार,पंकज सैनी,नेपाल सिंह एडवोकेट, बालेंद्र मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट,अभिषेक गोयल एडवोकेट,हाजी वसीम सिद्दीकी,सैयद मोहम्मद मेहंदी, शहजाद राणा, राशिद जैदी, सलमान त्यागी,सलीम अंसारी, सुमित पवार बारी,वसीम राणा जोला,संजीव आर्य, दुर्गेश पाल रवि कुमार रणवीर गुर्जर मुकेश वशिष्ठ प्रदीप डबास सलीम कुरैशी अंजार अब्बासी हाजी मोहम्मद मूसा हाजी गुफरान तेवड़ा सरदार गुलजार सिंह प्रधान सपा नेत्री वकीला बेगम, रविकांत त्यागी, डॉ नरेंद्र सैनी,संदीप पाल, युसूफ गौर एडवोकेट, हनीफ इदरीसी,अमित राठी, ऐश मोहम्मद मेवाती,डॉ अलीशेर अंसारी, खतौली नगर पालिका सभासद सद्दाम अहमद एहतेशाम,आस मोहम्मद, रामपाल सिंह पाल,शेखर गुर्जर हुसैन राणा,जुनैद आलम, सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।  जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चैराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, सर्राफा बाजारों, शराब के ठेकों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर व थानाक्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है ।

 

हिन्दू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी ने मीनाक्षी चैक का नाम बदलवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम  एक ज्ञापन सौंपा।   हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकरी कार्यालय पर पहंुचे तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्टेªट को सौपे गए ज्ञापन मे कहा गया कि वर्तमान मे मीनाक्षी चैक मे धार्मिक प्रासंगिकता या ऐतिहासिक यहंा संदिग्ध है। वर्तमान मे चैक का नाम मीनाक्षी चैक है। हमारे क्षेत्र के लोगों की इच्छा है कि उक्त चैराहे का नाम महर्षि बाल्मीकि चैक रखा जाए। यह नाम हमारे इतिहास व संस्कृति से जुडा है। महर्षि वाल्मीकि हमारे सनातन धर्म के आदि कवि एवं श्री रामायण के रचयिता हैं जिनकी शिक्षाएं समाज मे मर्यादा तप और समर्पण का संदेश देती है।   अतः संास्कृतिक विरासत के अनुरूप यह अत्यंत आवश्यक है कि मीनाक्षी चैक का नाम महर्षि वाल्मीकि चैक किया जाए।

 

मासिक सामूहिक राष्ट्रीय गान हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चैधरी ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को मासिक सामूहिक राष्ट्रीय गान  का आयोजन कर लोगों को सबसे पहले देश, का संदेश देने का काम किया। उन्होंने लोगों को परिश्रम के सहारे सफलता के लिए प्रेरित करते हुए मेहनत मजदूरी करने वाले दिव्यांग मोची के साथ ही समाजहित में सराहनीय कार्य करने वाले चैकी इंचार्ज को भी सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हम सभी को अनेकता में एकता की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि हम तिरंगे के नीचे हर माह सभी लोगों को आमंत्रित कर समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चैधरी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि हमारी सामाजिक संस्था द्वारा मानवता, राष्ट्रीय एकता और देश के सैनिकों तथा महापुरुषों के बलिदान को समर्पित मासिक सामूहिक राष्ट्रीय गान कार्यक्रम कर रही है। आज यह कार्यक्रम भोपा रोड गांधीनगर पुलिस चैकी के पास हनुमान मंदिर पर किया गया। यहां पर सभी लोगों ने एकत्र होकर राष्ट्रवाद की भावना के साथ अपनी प्रतिभागिता करते हुए मानवता और एकता का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि आज का यह कार्यक्रम हमने मानवता को समर्पित किया है। इसी के चलते हनुमान मंदिर के पास करीब 25 बरस से मोची का कार्य करने वाले दिव्यांग सुन्दर लाल जाटव और गांधीनगर पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई राहुल चैधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि धर्म और जाति से पहले देश है और यही प्रचार हम इस कार्यक्रम के माध्यम से कर रहे हैं। इसमें हमें लगातार सभी वर्गों के लोगों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। यहां पर सहरावत खाप के प्रदेश संयोजक वीर मास्टरजी ने कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से सहरावत खाप के चैधरी संजीव सहरावत, भारतवीर प्रधान, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चैधरी, प्रदेश संयोजक  वीर मास्टर जी, चन्द्रवीर सहरावत, जयदेव पंवार, बॉबी सहरावत, अश्वनी सहरावत, सतपाल सहित अन्य सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का किया आयोजन
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01-07-2025 से 30-07-2025) का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार आज दिनांक  01 जुलाई 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव  के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चै० जमील अहमद के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय खोला गया है जिसमें बच्चों के विद्यालय में पुनः आने पर बच्चों का स्वागत, तथा संगीत द्वारा उत्साहवर्धन किया गया है। उसके बाद संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01-07-2025 से 30-07-2025) का आयोजन किया गया है जिसमें श्रीमती अनुराधा प्रथम स०अ० ने संचारी रोग के लक्षण तथा उपाय के बारे में बताया और श्रीमती अनुराधा द्वितीय स०अ० ने सभी बच्चों और शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अंत में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चैधरी जमील अहमद ने बताया कि स्कूल में संचारी रोग कार्यक्रम बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संचारी रोगों के बारे में शिक्षित करना, उन्हें रोकने और नियमित करने के उपाय सीखना तथा एक स्वस्थ स्कूल वातावरण बनाना है। इसका मतलब है कि जागरूकता बढ़ाना छात्रों और कर्मचारियों को विभिन्न संचारी रोगों, उनके लक्षण ऑन और फैलने के तरीकों के बारे में जानकारी देना जिससे कि छात्रों , शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ स्कूल वातावरण बनाना जहां में संचारी रोगों से सुरक्षित रह सके।

 

कुश पुरी बने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध के नेशनल सेक्रेटरीKush Puri
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईआईए भवन, गोमती नगर, लखनऊ में आईआईए की नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अरुण कुमार सक्सेना पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के पूर्व चेयरमैन कुश पुरी को वर्ष 2025-26 के लिए नेशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। यह पद एसोसिएशन के संचालन एवं नीति निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने इस अवसर पर कहा कि कुश पुरी लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और आईआईए के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन की गतिविधियों को एक सशक्त दिशा दी है। उनकी नियुक्ति से संगठन को सशक्त नेतृत्व और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। नेशनल सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर कुश पुरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, ष्मैं इस महत्वपूर्ण पद को स्वीकार करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + four =