Muzaffarnagar News:क्रांति सेना संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठकों का आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गांव- गांव, वार्ड -वार्ड में क्रांति सेना संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठकों का आयोजन कर रही है. इसी क्रम में आज ग्राम ग्राम शहाबुद्दीन पुर में ग्राम प्रमुख सुनील प्रजापति व कुलदीप सूर्यवंशी जी के सौजन्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कपूर में संचालन सुनील प्रजापति ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा क्रांति सेना हिंदुत्व के साथ-साथ बहन बेटियों के मान सम्मान की लड़ाई लडती़ आई है हमारी बहन बेटियों को अपनी ताकत अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है
आजकल महिलाएं हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है महिलाएं एवं नव युवकों को राजनीतिक पार्टियों का वोट बैंक बनकर न रह कर अपने हक की लड़ाई लड़ने व आवाज उठाने का पूर्ण अधिकार है क्रांति सेना की विचारधारा से प्रभावित होकर २ दर्जन से अधिक महिलाओं एवं नव युवकों ने क्रांति सेना परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
जिन्हें क्रांति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान ने पार्टी का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया
इस दौरान मुख्य रूप से राखी प्रजापति. बॉर्बी कश्यप, सुमन, दुलारी, अनीता, मीनाक्षी सैनी, कविता, उर्मिला, कश्यप पारुल ,निशा ,पूजा ,रूपा, कमलेश ,प्रदीप कुमार,प्रदीप कोरी ,परमेश वर्मा, विपिन, कुलदीप, उधम सिंह, प्रेम सिंह, मनीष, रमेश चंद्र, रघुनंदन वर्मा, शिवम, पप्पू ,शुभम ,पंकज सैनी, दीपक सैनी, राजकुमार सैनी, केदारनाथ, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।










