Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईवीएम के खराब होने से लोगों में भारी नाराजगी, इंतजार करने को विवश

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पहले चरण का मतदान शुरू होते ही प्रशासन की तमाम तैयारियों की पोल खुलने लगी है। बागपत के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही बिजली कट गई। इसकी वजह से मतदानकर्मियों को मोबाइल के टॉर्च के सहारे मतदान कराने को विवश होना पड़ रहा है।

अंधेरा होने से मतदान कार्य धीमी गति से चल रहा है। दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर के एक केंद्र पर ईवीएम के खराब होने से लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वे सुबह सात बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन ईवीएम खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो पाया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान जारी है. सुबह सात बजे से शुरू हुई इस वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है. इसी की एक तस्वीर मुजफ्फरनगर से सामने आई, जहां पोलिंग बूथ पर 105 साल की बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंची. इस वृद्धा की हर तरफ सराहना हो रही है. 

दरअसल पहले फेज के मतदान के दौरान मुजफ्फरनगर पहुंची 105 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया कि मतदान कितना अहम है. वोट डालने के बाद महिला ने बताया, “मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है.” बता दें कि 11 बजे तक मुजफ्फरनगर में 22.6 फीसदी मतदान किया जा चुका है. 

मुजफ्फरनगर के अलावा 11 बजे तक हापुड़ जिले में 22.8 फीसदी, हापुड़ नगर विधानसभा में 22.4 प्रतिशत, धौलाना विधानसभा में 22.5 फीसदी तक वोटिंग हुई है. वहीं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में 23, नोएडा 15 फीसदी, दादरी में 20 फीसदी, जेवर में 22.7  फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं नोएडा में कुल वोटिंग 18.43 फीसदी हुई है. वहीं बुलंदशहर में 21.62, आगरा में 20.42 फीसदी मतदान हुआ है. इसके अलावा मेरठ जनपद की सात विधानसभाओं में दोपहर 11 बजे 17 फीसदी मतदान हुआ है.

जिले के इस्लामिया इंटर कालेज में मतदाताओं के पहुंचते ही उन्हें बताया गया कि ईवीएम खराब है। वे इंतजार करें, ठीक होने के बाद ही मतदान कार्य शुरू हो पाएगा। इस दौरान घंटे भर कतारों में लगे लोगों की हिम्मत जवाब देने लेगी तो वे नाराज हो गए। कई मतदाताओं ने बताया कि पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि मशीन ठीक हो गई है, लेकिन अंदर जाने पर बाहर भेज दिया जाता है। इससे उन्हें इंतजार करने को विवश होना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया है कि मशीन खराब नहीं है, बल्कि उसे जानबूझकर खराब किया जा रहा है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि मशीन खराब होने पर उसे बनाने के बजाए नई मशीन लगाई जाएगी। जिससे मतदान कार्य में देरी न होने पाए। इसको लेकर लोग गुस्सा जता रहे हैं। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो पहले ही पता था कि मशीन खराब हो जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =