समाचार (Muzaffarnagar News)
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, दो शातिरों को किया गिरफ्तार
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम बरवाला जाने वाले रास्ते पर एक घर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण आसिफ पुत्र अदालत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, मदनपाल पुत्र बारू सिंह निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर, प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा अवैध शस्त्र बनाने का कार्य किया जाता हैं। तथा बनाये गये शस्त्रों को हम लोग उंचे दामों पर बेच देते है तथा मुनाफे के पैसों को आपस में बांट लेते हैं। हम लोगों ने काफी असलाह तैयार कर लिये थे तथा जो अध-बने तमंचे हैं उन्हे तैयार कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण व सप्लाई करना स्वीकार किया।
जिनके कब्जे से 16 तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 02 मस्कट 12 बोर, 01 बन्दूक 12 बोर, 01 तमंचा अधबना 12 बोर, 16 नाल छोटी बडी 315 बोर, 08 नाल छोटी बडी 12 बोर, 19 बाडी तमंचा लोहे की, 01 खोखा कारतूस 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस नम्बर यूपी 12 एवाई 7652, शस्त्र निर्माण के उपकरण- (50 कील लोहे की, 01 हथौडा, 09 पत्ती कटर, 01 गुनिया, 04 पत्ते पोलिस व्हील, 01 प्लास, 02 पेचकस, 02 रेती छोटी बडी, 01 छोटी आरी लोहा काटने की, 01 पाईपरिंच, 72 वैल्डिंग रॉड, 02 लकडी के फट्टे, 02 ग्रैंडर मशीन छोटी बडी मोटर सहित, 01 शिकंजा लोहा, 01 ड्रिल मशीन, 01 वैल्डिंग मशीन व 10 मीटर केबिल आदि)घ्घ्’अवैध शस्त्र के पार्टस-’ 12 लोहे की पत्ती छोटी बडी, 62 स्प्रिंग छोटी बडी, 18 फायरिंग पिन छोटी बडी, 15 बरमा छोटे बडे, 16 छोटी बडी रिपिट, 06 गुल्ले, 17 हैमर व ट्रैगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री मोहित चैधरी, उ.नि. विकास चैधरी, प्रवीन कुमार शर्मा, मोहित कुमार, है. का. पे्रमचंद शर्मा, का. शिवम, कर्मवीर सिंह, अरूण कुमार, इकराम अली, मोहित कुमार, दीपक कुमार, रविंद्र सिंह, अनुपम थाना शाहपुर शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को 20,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
एमजी पब्लिक स्कूल में लगेगा नेत्र चिकित्सा शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजसेवा और मानवता के उत्थान को ध्यान में रखते हुए एमजी पब्लिक स्कूल में आगामी रविवार, 24 अगस्त 2025 को निःशुल्क विराट नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, मुजफ्फरनगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करायेंगी। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि यह नेत्र शिविर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति को समर्पित है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जरूरतमंद मरीजों के लिए दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों को समयानुसार पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि सभी को व्यवस्थित रूप से परामर्श मिल सके। उन्होंने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाएं, इसके लिए आम नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस जानकारी को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग को विशेष लाभ मिलता है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाहीः तीन अपंजीकृत लैब को किया गया सील
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछापों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान तीन अपंजीकृत लैबों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को झोलाछाप और अपंजीकृत पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान कई लैबों की जांच की गई, जिनमें तीन पैथोलॉजी लैब अपंजीकृत पाई गईं। डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एम.के. लैब मोहल्ला गांधीनगर, डायमंड पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर कमल नगर तथा एडवांस पैथोलॉजी लैब अलमासपुर रोड, कमल नगर को सील कर दिया गया। टीम को मौके पर यह जानकारी मिली कि स्वास्थ्य विभाग में बिना पंजीकरण के यह तीनों लैब संचालित की जा रही थीं और लोगों की जांच रिपोर्ट तैयार कर दी जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपंजीकृत एवं मानकों के विपरीत कार्य करने वाली लैबों और झोलाछाप डॉक्टरों पर अब लगातार कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जनहित से जुड़ी इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को फर्जी जांच और गलत इलाज से बचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बिना पंजीकरण मेडिकल गतिविधियां करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांजे-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली पुलिस ने भी दो शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत का चरस और गांजा बरामद किया है।
शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में थाना पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार की शाम को चैकिंग के दौरान बड़कली कट के पास से एक बिना नम्बर आई -20 कार सवार दो लोगों अमन मनराल उर्फ दादा पुत्र दिनेश मनराल निवासी मनराल भवन पम्पा पुरी, कस्बा व थाना रामनगर जनपद नैनीताल व हाल पता वैभव श्रीवास्तव का मकान सुभाष नगर, थाना क्लेमैंट टाउन जनपद देहरादून उत्तराखण्ड तथा उसके साथी परिक्षित उर्फ बाबा पुत्र राजकुमार चैहान निवासाी जटौली थाना पटौदी जनपद गुरुग्राम हरियाणा को रोका गया। तलाशी लेने पर इनके पास 147 ग्राम चरस और 01.381 किलोग्राम गांजा एक आईटेन कार बिना नम्बर और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये शातिर किस्म का अपराधी है, जो नशे के सामानो की तस्करी करते है। एसएचओ कोतवाली उमेश रोरिया ने बताया कि पूछताछ मे अभियुक्त अमन मनराल उर्फ दादा व परिक्षित उर्फ बाबा ने पुलिस को बताया कि यह गांजा और चरस उनके द्वारा हाइवे पर एक ट्रक ड्राईवर से बेचने के लिए खरीदा था, जिसका नाम पता हमें मालूम नहीं है और हम इसी तरह चरस और गांजे को सस्ते दामों पर खरीदकर बेच देते है और जो पैसा मिलता है उससे अपनी जरूरते पूरी कर लेते हैं। इन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन कुमार व पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजू और रहीस आजम शामिल रहे।
जयंती पर किया नमन
चरथावल। कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में कस्बा चरथावल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चरथावल द्वारा किया गया। इस सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष असजद त्यागी एवं अल्पसंख्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूरा अंसारी ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन गर्ग एवं ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी शिवांश त्यागी ने राजीव जी के दूरदर्शी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। नवीन गर्ग ने बताया कि राजीव जी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गफ्फार त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी नूर अली, शिवकुमार, अफजाल अंसारी, मेहराज त्यागी, मनोज पाल, नसीम प्रधान, महंत धर्मनाथ, यशपाल, आरिफ कुरैशी, रामानन्द त्यागी, मोहसिन पुंडीर, मौ० रशीद आदि उपस्थित रहे।
शातिर गौकश मुठभेड में गिरफ्तार, एक घायल, गौवंश व हथियार बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना छपार पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम महरायपुर से खुड्डा जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी शहजाद पुत्र याकूब घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी सालिम पुत्र कामिल पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों आरोपी ग्राम खुड्डा, थाना छपार के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके से एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण और दो तमंचे सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो चार आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की जिसमें शहजाद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे और खड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।पुलिस जांच में सामने आया कि घायल आरोपी शहजाद हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ गौवध, पशु क्रूरता, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम और हत्या के प्रयास सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार सालिम के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम में उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव, उ0नि0 अनवर अव्वास, उ0नि0 रजत कुमार, है0का अमित कुमार, का0 वेदराम सिंह और का0 सोनवीर सिंह शामिल रहे।
शातिर तस्कर को दबोचा
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा ऑपरेशन के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 शातिर तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा तथा थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना भोपा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चैकिंग थानाक्षेत्र भोपा से 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन उर्फ पप्पन पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम गादला थाना भोपा शामिल रहे। जिनके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने का कार्य किया जाता है। वह अवैध मादक पदार्थों खरीद कर लाता है तथा जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर उंचे दामों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उ.नि. सतेन्द्र कुमार, इतरत, साजिद खान, है. का. मेहराम अली थाना भोपा शामिल रहे।
नुमाइश ग्रांउड का अग्निवीर भर्ती परीक्षा केा लेकर किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अग्निवीर सेना भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेना के अधिकारियों के साथ स्टेडियम तथा नुमाईश ग्राउण्ड का किया निरीक्षण।जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 21.08.2025 से 08.09.2025 तक अग्निवीर सेना भर्ती प्रस्तावित है जिसमें 13 जिलों के लगभग 17000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं कर्नल सत्यजीत बेबले द्वारा नुमाईश ग्राउन्ड एवं चैधरी चरण सिंह स्टेडियम स्थित भर्ती स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा भर्ती हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) मनोज कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष सिंह सहित सेना व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले डीआईओएस कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने 31 सूत्रीय माॅग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियो सहित सैकडो शिक्षक मौजूद रहे। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन की अध्यक्षता मे महावीर चैक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर धरना दिया तथा ज्ञापन सौंपा। धरने में मुख्य रूप से जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुार यादव ने बताया कि आज प्रदेा के समस्त जिलों में धरना हो रहा है, इसी कडी मे जनपद मुजफ्फरनगर में भी आज धरना दिया गया है। यदि प्रदेश सरकार ज्ञापन मे ही दी गई विभिन्न मंागो के संदर्भ मे संज्ञान नही लेती है तो आगामी विलेषण के बाद एक बडे आन्दोलन की घोषणा की जाएगी। धरने मे जिलाध्यक्ष डाॅ.अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानान्तरण नीति आदि ज्ञापन मे दी गई। लम्बित समस्याआंे को सरकार को अविलम्ब मानना चाहिए। संगठन शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष समस्याओं के बाद एक बडे आन्दोलन की घोषणा की जाएगी। संगठन शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करता रहेगा। जिला मंत्री अरूण कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन मे आये साथियों का निराकरण ना होना, एमपीएस का पैसा उनके प्रान खातो मे स्थानांतरित न किया जाना, पिछले महीने पदोन्नति के लिए विभिन्न साथियों का वेतन निर्धारण, चयन, प्रोन्नत वेतनमान आदि विभिन्न प्रकार के अवशेषों का जिला विद्यालय निरीक्षक/लेखाधिकारी कार्यालय पर लम्बित है। तुरंत निस्तारण की मंाग की। जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि वेतन हर माह की प्रथम तारीख को जनपद े सभी शिक्षकों के खाते मे स्थानान्तरित होना सुनिश्चित हो। धरने मे प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, श्रीमति सारिका जैन, सुभाष सिंह, आदित्य कुमार सक्सैना, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह संजीव त्यागी, संजीव त्यागी, अजय कुमार अहलावत, राहुल कुमार, रवि प्रकाश यादव, राजीव कुमार, नमन जैन, संजय कुमार, हाक्कम सिंह, बिजेंद्र बहादुर सिंह, उषा सिंह, विजय कुमार त्यागी जिलाध्यक्ष उ.प्र.मा.शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ,गौरव चैधरी जिला मंत्री आदि संगठन से जुडे शिक्षकगण मौजूद रहे।
पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया
मुजफ्फरनर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया है। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन और राजीव कुमार वर्मा के संचालन में कॉलेज के 26 छात्रों को कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का मानक आधारित भ्रमण कराया गया जहां बच्चों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो व 3क् शो का आनंद उठाया। विज्ञान केंद्र में भारत की विज्ञान विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया तथा दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले अनेक वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग प्रदर्शन भी किया गया। मेंटर प्रमोद कुमार जी ने विज्ञान क्षेत्र में स्थित अनेक प्रयोगों का व्याख्यान भारतीय मानकों के आधार पर किया। छात्रों ने इस भ्रमण पर अपनी वैज्ञानिक दक्षता का भी परीक्षण किया। जिला समन्वयक राजीव वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार तथ्यों को सोचने एवं समझने की क्षमता बढ़ती है। इस शैक्षणिक भ्रमण में मेंटर प्रमोद कुमार, जगपाल सिंह एवं लच्छीराम जी का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा का इस वैज्ञानिक भ्रमण कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
रालोद नेत्री से मिलकर किया शोक व्यक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व डीसीडीएफ की प्रशासन श्रीमति रमा नागर की छोटी बहन के आकस्मिक निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत व डीसीडीएफ की प्रशासन श्रीमति रमा नागर की छोटी बहन पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ेउमा सिंह के निधन की सूचना पर गौतमबुद्ध नगर दादरी से विधायक तेजपाल नागर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने साकेत कालोनी स्थित स्व.उमा सिंह के साकेत कालोनी स्थित आवास पर पहंुच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
लापता युवती की बरामदगी की मंाग
मुजफ्फरनगर। मंसरपुर थाना क्षेत्र से लापता युवती को शीघ्र सकुशल बरामद कराने की मांग को लेकर परिजनो ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गंाव निवासी युवती को दूसरे समाज का युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। जिसके चलते युवती के परिवारजनो ने पुलिस से पुलिस से उक्त युवती को सकुशल बरामद करने की मंाग की है। बघरा योग आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने युवती के परिजनो से मुलाकात कर युवती की सकुशल बरामद करने की मंाग की।
मंत्री दिनेश खटीक ने मोनू के परिजनांे से की मुलाकात
बुढाना। मंत्री दिनेश खटीक ने मोनू खटीक के परिजनो से मिलकर संात्वना दी। उल्लेखनीय है कि बीते दिन कुछ लोगांे द्वारा युवक मोनू खटीक के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर चोट के कारण उक्त युवक की मौत हो गई थी।
युवक मोनू खटीक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। बीते दिन मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बुढाना पहंुच कर शोक संतप्त परिजनो से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी और मंत्री दिनेश खटीक ने मृतक मोनू खटीक के परिवार वालों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा आरोपितों के खिलाफ जंाचोपरंात कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री दिनेश खटीक के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, पार्टी नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में एचआईवी/एड्स पर आधारित रेड रिबन प्रश्नोत्तरी उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के युवा उत्सव (यूथ फेस्ट) कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी एवं एड्स जागरूकता हेतु आयोजित की गईद्य उक्त प्रश्नोत्तरी में दी गई गाइडलाइन के अनुसार पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कक्षा 8 9 एवं 11 के 50 बच्चों ने 5 टीम बनाकर प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार ,जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया, डॉक्टर लोकेश जिला क्षय रोग अधिकारी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आरंभ हुआ। कुमारी मेधा धीमान के द्वारा शिव स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया गया। टीम ए,बी, सी ,डी और ई के मध्य हुई ।इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी का शिवांश ठाकुर प्रथम स्थान पर रहा, द्वितीय स्थान पर टीम ई का अमन और तृतीय स्थान पर टीम ए की कुमारी गुड्डन रही। विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः 1500, 1200 तथा 1000 घ् पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किये गए। . डॉक्टरों की टीम ने शिव स्तुति पर प्रसन्न होकर छात्रा मेघा धीमान को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के साथ रुचिर भटनागर(वरिष्ठ पर्यवेक्षक) ,अतुल भारद्वाज,(वरिष्ठ पर्यवेक्षक ),डॉक्टर लोकेश जिला क्षय रोग अधिकारी ,डॉक्टर मुजीबुररहमान केंद्र इंचार्ज, गीतांजलि , अभिषेक टीवी एचवी एवं सहारनपुर से आए डॉक्टर अमित चैहान (ब्च्ड)ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता रानी एवं श्रीमती गीता रानी ने कार्यक्रम का साझा संचालन किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार एवं प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र के द्वारा बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया । डॉक्टर लोकेश ने बच्चों को यह संदेश प्रेषित किया कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का सामाजिक आर्थिक आदि भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए यह एक बीमारी है जिससे बचाव और उसकी रोकथाम संभव है। विद्यालय के इको क्लब एवं यूथ क्लब द्वारा विद्यालय प्रांगण के सरस्वती वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
23 अगस्त को रोटरी क्लब सखी के सहयोग से राज एकेडमी एवं शाहपुर कन्या इंटर काॅलेज की रैली
शाहपुर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी के सौजन्य से राज एकेडमी एवं शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान मे पर्यावरण, शिक्षा एवं स्वच्छता की अलख जगाने हेतु 23 अगस्त को रैली का आयोजन किया जा रहा है। सखी की अध्यक्षा रो. नीलम गुप्ता ने बताया की पर्यावरण, शिक्षा एवं स्वच्छता विषय को लेकर विद्यालय की छात्र-छात्राएं 23 अगस्त को कस्बा शाहपुर के प्रमुख मार्गों पर एक विशाल रैली निकालेंगे। रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लोकप्रिय श्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे। रैली के लिए विधायक श्री राजपाल बालियान एवं नगर पंचायत चैयरमेन के साथ साथ रोटरी क्लबो के अनेक पदाधिकारीयों को भी आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधक श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया की विद्यालय की छात्रा-छात्राएं रैली के माध्यम से स्कूल चलो अभियान, कस्बे का कोई भी बच्चा ना रहे शिक्षा के बिना, पर्यावरण सुधार हेतु एक छात्र एक पेड़ एवं मेरा नगर सुंदर नगर – जैसे विषयों पर कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील करेंगे। इन विषयो को लेकर शाहपुर कस्बे में इस प्रकार की रैली पहली बार निकाली जाएगी, जो विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर जन जागरण करेगी।


