Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहत: मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती दो संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने एक समस्या खड़ी हो चुकी है और उन्हें खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है जिसको देखते हुए आज मीरापुर पुलिस उनके लिए देवदूत बनकर सामने आई और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन वितरित किया थानाध्यक्ष इस्पेक्टर एच.एन सिंह कस्बा इंचार्ज राजेंद्र जितेंद्र शर्मा संजय कुमार अनिल कुमार आदि लोगों ने राशन वितरित किया और कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमसे संपर्क करें

मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के लिए कोरोना के खौफ के बीच एक राहत भरी खबर ह जिसमें जो दो संदिग्ध मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती थे उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है उन्हें नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं नगर में अब तक कोई भी पाजिटीव केस नहीं है जो ऐसे में राहत का संकेत देता है।

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद के समस्त जनपदवासियों को सूचित किया जाता है कि यदि आप जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री/खाना/राशन देना चाहते है तो कृपया नीचे दिये गये नम्बर पर कॉल करके अवगत करायें, पुलिस/प्रशासन की टीम आपके घर पहुंचेगी तथा राहत सामग्री आपके घर से लेकर उसे जरुरतमंद व्यक्तियों में वितरित करेगी। मोबाईल नम्बर- ९६९०११२११२ किसी भी दशा में बिना पुलिस/प्रशासन की अनुमति के कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से अपने घर से बाहर आकर राहत सामग्री/खाना/राशन नही बांटेगा। यदि बिना अनुमति के कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर आकर राहत सामग्री वितरित करता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =