News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

करवाचौथ के उपलक्ष्य में बाटी 100 साड़ियांMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा करवाचौथ के शुभ अवसर पर आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र विभाग राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने करकमलों से 100 साड़ियों का वितरण किया। कार्यक्रम में लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर “कात्यानी”, जो उन्नति का ब्रांच क्लब है, की महिला सदस्याओं लायन पारुल अग्रवाल, लायन ऋतिका गुप्ता और लायन मोहिका ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक एमसीसी के एजीएम सुनीत अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को करवाचौथ पर्व के महत्व के बारे में बताया और बाल्मीकि जयंती की भी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने यह जानकारी दी । इसी के साथ साथ क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की भावना को समर्पित रहता है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक पदाधिकारी सीए लायन अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक पदाधिकारी लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरमैन लायन डॉ. विवेक, जोन चेयरमैन सीए लायन मनीष बंसल, उपाध्यक्ष लायन ममता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन रेणु गुप्ता, लायन आलोक गुप्ता, क्लब सहसचिव लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन रूमा अग्रवाल, तथा मंदिर समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

एसडीएम राहुल देव भट्ट
एसडीएम राहुल देव भट्ट

पराली और पत्ती बिल्कुल न जलाये कृषकः एसडीएम
जानसठ। एसडीएम राहुल देव भट्ट ने बताया कि वर्तमान में धान व गन्ने की फसल की कटाई प्रारम्भ हो गयी है। अक्सर देखने में आता है कि कृषकों द्वारा कृषि अवशेष के निस्तारण के लिए कृषि अवशेषों को जला दिया जाता है। जिससे न केवल वायु प्रदूषण होता है, बल्कि भूमि की उर्वरक परत को भी क्षति पहुंचती है। विगत वर्षों में उच्चतम न्यायालय के द्वारा कृषि अवशेषों को जलाये जाने पर गहन चिंता एवं रोष व्यक्त किया गया है। इसे वायु प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण कारण माना है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। तहसील जानसठ क्षेत्र के समस्त कृषकगणों से अपील की जाती है कि कृषि अवशेषों के प्रबंधन के लिए कृषि विभाग से कृषि अवशेषों के निस्तारण हेतु कृषि वेस्ट डी-कम्पोजर प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से कृषि अवशेषों का निस्तरण करने का कष्ट करें। वेस्ट डी-कम्पोजर के लिए कृषि बीज भण्डारण की दुकान से सम्पर्क करें। वेस्ट डी-कम्पोजर का प्रयोग करके कृषि अवशेषों से जैविक खाद बनाकर खेत की उर्वरता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेत में फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध है। पर्यावरण क्षतिपूर्ति हेतु दण्ड का निम्न प्रावधान है। जिसके तहत दो एकड़ से कम क्षेत्र के लिये अर्थदण्ड 2500 रुपये। दो से पांच एकड़ क्षेत्र के लिये अर्थदण्ड 5000 रुपये। पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिये अर्थदण्ड 15000 रुपये होगा। एसडीएम ने बताया कि अपराध की पुनरावृत्ति करने पर अर्थदण्ड से दण्डित किया जाएगा तथा साथ ही साथ उक्त कृषक को सरकारी सुविधा से प्रतिबंधित भी किया जाएगा।

 

प्राचीन काल से ही लहरा रही है सनातन संस्कृति परचमः आचार्य प्रमोद कृष्णमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कल्कि पीठाधीश्वर धाम आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन धर्म बहुत प्राचीन है तथा ये हिंदू स्थान है इसलिए सबसे पहले यहां पैदा होने वाला हिंदू है। सनातन संस्कृति को अक्षुण रखने के लिए न्यायालय ने भी फैसला दिया तथा राम मंदिर का निर्माण हुआ। हिंदू समाज का प्रयास है कि शीघ्र ही न्यायालय का फैसला कांशी एवं मथुरा के लिए भी आये ताकि वहां भी भव्य मंदिर निर्माण हो सके। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन संस्कृति बहुत प्राचीन है इसे मिटाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन यह संस्कृति आज भी अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को न्यायालय के फैसले की प्रतिक्षा है ताकि शीघ्र ही कांशी और मथुरा में भी अयोध्या की तरह भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजनीति पर बात करते हुए कहा कि सपा अराजकतावादी है तथा उसके कार्यकाल में ज्यादा से ज्यादा अराजकता फैलती है। इसी तरह कांग्रेस के राहुल गांधी बिहार में भाजपा को वोटर चोर बताते है लेकिन इतिहास गवाह है कि उन्होंने परिवारवाद को बढावा देते हुए देश की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द किया है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद को बढावा नहीं दे रही है तथा देश में अराजकता समाप्त हो गयी है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। आने वाले चुनाव में बिहार में महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका सिर्फ एक उद्देश्य है कि एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाये लेकिन देश की जनता उनके मंसूबां को समझ चुकी है और भाजपा को पुनः देश व प्रदेश की सत्ता सौंपेंगी। आचार्य श्री ने यह भी कहा कि सम्भल में शास्त्रों के अनुसार कलकी अवतार होगा उसके लिए कल्कि मंदिर का निर्माण आरम्भ हो गया है जिसका शिलान्यास बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी े किया था। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

महर्षि बाल्मीकि का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायकः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को काव्यबद्ध किया। महाग्रन्थ रामायण के रचयिता वाल्मिकि जी ने समाज को एक नई दिशा एवं जीवन दर्शन के माध्यम से बताया कि मानव जीवन कैसा हो तथा शान्त व सुखी जीवन जीने के लिए किस प्रकार रहना चाहिए। इसका बौद्ध हमें महाग्रन्थ रामायण से होता है। महर्षि वाल्मिकि जयंति के अवसर पर रूडकी रोड सहारनपुर बस स्टैण्ड के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि की मुर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का मार्ल्यापण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सम्मानित करने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

कार मे आग से मची सनसनी
मोरना। देर रात प्लाट मे खड़ी कार मे आग लगने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने आग को शांत किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने आग लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला काजियान निवासी अब्दुल समद ने तहरीर देकर बताया की उसकी हौंडा सिटी कार मोहल्ले मे ही एक खाली प्लाट मे खड़ी हुई थी। परिजनों को देर रात कार मे आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीणों की मदद से आग को शांत किया गया। अब्दुल समद ने बताया की रविवार को रास्ते से स्टूल हटाने को लेकर दो युवकों से उसके भाई फैज की कहासूनी हो गयी थी।इसी खुन्नस के चलते आरोपियों ने कार मे आग लगा दी।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वहीं आधी रात कार मे आग लगने की घटना से सनसनी फैल गयी है।

 

महर्षि वाल्मीकि को किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामायण जैसे महाग्रन्थ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन हम सभी के एक आदर्श है। भारतीय दर्शन शास्त्र में रामायण ग्रन्थ का विशेष महत्व है। क्योंकि रामायण से ही हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें किस प्रकार का जीवन जीना चाहिए। माता-पिता,गुरू, भाई तथा समाज के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं। एक आदर्श जीवन शैली के लिए रामायण को आत्मसात करना बेहद जरूरी है।
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंति के उपलक्ष में सरकूलर रोड संतोष विहार स्थित अपने आवास पर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं एवं साथी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने उक्त उदगार व्यक्त किए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

फरार वांछित अभियुक्त को दबोचाMuzaffarnagar News
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा वर्ष 2021 से फरार/वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई तथा थाना प्रभारी भोपा मुनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना भोपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मामले में फरार/वांछित चल रहे अभियुक्त को भोपा से ग्राम अथाई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव उर्फ कल्लू पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 मुनीश कुमार, उ0नि0 गौरव चौधरी, है का. विजय मावी, आदित्य चौधरी, का. प्रवीण चौधरी थाना भोपा शामिल रहे।

 

मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
छपार। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) एवं साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेन्टर मुजफ्फरनगर में थाना छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी एवं थाना पुरकाजी पुलिस के संयुक्त सहयोग से जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंदारकर, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध ध् नोडल अधिकारी श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रुपाली राव, क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऋषिका सिंह, थानाध्यक्ष छपार श्री मोहित कुमार एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा महाविद्यालय के उपाध्यक्ष, प्रबंधक, प्रधानाध्यपक, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन द्वारा अधिकारीगण को प्रतीक चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान महोदय ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर कहा कि कृमहिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज में प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित एवं आत्मनिर्भर महसूस करे। शासन द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है।” मिशन शक्ति टीम/पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित अध्यापकगण ध् छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एवं महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन 181 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा इनका सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । इसके साथ ही साइबर अपराधों के विषय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि “डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अतः हर नागरिक, विशेष रूप से युवाओं को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या सोशल मीडिया अकाउंट पर विश्वास न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, और दूसरों को भी जागरूक करें, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग स्कैम, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।” कार्यक्रम में साइबर पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सभी को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम फ्राड, ऑनलाईन गेमिंग, एपीके फाईल, आदि) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बचाव के उपाय (सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध कॉलध्मैसेज से सतर्क रहना आदि) विस्तार से समझाए गए । इसके साथ ही उपस्थित सभी को डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया कि पुलिस द्वारा कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नही किया जाता है तथा डिजिटल अरेस्ट के लिये वीडियो कॉल नही की जाती है, यदि ऐसा कोई करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाईन की सहायता लें। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, साइबर क्राइम पोर्टल ूूण्बलइमतबतपउमण् हवअण्पद के विषय में जागरूक किया गया। अन्त में सभी को मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान की सफलता हेतु शपथ दिलाई गई ।

 

सपाईयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकी जयंती
मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सभी महापुरुष व सभी धर्म के सम्मान के क्रम में उनके निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर आदि कवि व रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने महर्षि वाल्मीकी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सभी महापुरुष व सभी धर्मों जातियों का सम्मान हमेशा करना समाजवादी पार्टी की पहचान है। उन्होंने इस अवसर पर उनके मानवता हित के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प का आह्वान किया। महर्षि वाल्मीकी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा सभासद सुंदर सिंह,सपा सभासद हसीब राणा,सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी,सपा नेता इमलाक प्रधान,जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरूण सौदे एडवोकेट,सपा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष जुनेद आलम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य, डॉ अलीशेर अंसारी,फैसल राणा एडवोकेट,मौ०मेंहदी, हुसैन राणा,लोकेंद्र कुमार,फरमान चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गांवोध्कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

 

भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार डा. चन्द्रमोहन शर्मा को मिला
खतौली। खतौली निवासी डॉ चन्द्रमोहन शर्मा को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है । 5 अक्टूबर अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रांगण में के एन उडुप्पा ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सुदर्शन सभा में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार प्रदान किया गया है। काशी विद्यापीठ के उप कुलपति तथा योगेश परिवर्तन संस्था के संस्थापक डॉ योगेश तरेहन तथा महर्षि भारद्वाज सनातन अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 कृष्णानन्द जी महाराज महामण्डलेश्वर ने अंग वस्त्र व मेडल पहनकर, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि भारत रत्न पण्डित मदन मोहन मालवीय की बगिया व उनकी कर्मभूमि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण में यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरव का विषय है। यह पल मेरे लिए ऐतिहासिक व स्मरणीय रहेगा। यह पुरस्कार मेरे माता-पिता- गुरु के आशीर्वाद ,मेरी कर्तव्यनिष्ठा तथा मेरे हितचिंतकों ,शिक्षक साथियों व छात्रों की शुभकामनाओं का प्रतिफल है। डॉ शर्मा ने बताया परिवर्तन योगेश संस्था द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में भारत के 18 प्रदेशों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 17 विद्वानों को भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार तथा 11 विद्वानों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, तीन विद्वानों को राष्ट्रीय गौरव श्री सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ चन्द्रमोहन शर्मा को यह पुरस्कार मिलने पर उनके परिवार क्षेत्र की जनता, शिक्षक समुदाय व हिंदू संगठनों में खुशी का माहौल है सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं

 

डा0 राजबल सैनी बने राज्य ललित कला अकादमी के संयोजक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से आयोजित होने वाली कलस आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी जिसका आयोजन दिसंबर माह में होगा। इसको लेकर राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमारविश्वकर्मा जी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड के कलस प्रवक्ता डॉ0 राज बल सैनी को क्षेत्रीय संयोजक का उत्तरदायित्व दिया है। कलस आचार्य चित्र प्रदर्शनी में सभी इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज के सेवारत एवं सेवा सेवानिवृत्ति कला शिक्षक 25 अक्टूबर तक अपनी कलाकृति भेज सकते हैं। इस प्रदर्शनी का आयोजन चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में होगा।

 

उत्पीड़न के विरुद्ध लामबंद होः सपा पीडीए पंचायत में बोले पंकज मलिक
चरथावल। विधानसभा के गांव कुलेहड़ी में पीडीए पंचायत आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी चौधरी ने की। मुख्य अतिथि चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जाति वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यरूप से पीडीए समुदाय के अधिकारों व हिस्सेदारी पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है,उत्पीड़न अत्याचार के विरुद्ध सभी को एकजुट होकर लामबंद होना होगा। पीडीए पंचायत को प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ नीटू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष चरथावल वसीम राणा रहे।

 

साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया
तितावी। तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी के नेतृत्व में गांव बुडीना खुर्द में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रामवासियों को दिशा-निर्देश दिए गए और उनसे सीधा संवाद स्थापित किया गया।थाना प्रभारी पवन चौधरी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय समझाए, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस पहल की ग्रामवासियों ने खुलकर सराहना की और थाना अध्यक्ष पवन चौधरी एवं उनकी टीम की जमकर प्रशंसा की। यह पहल समाज में पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक बन रही है

 

फ्रेशर पार्टी का हुआ एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बी०ए० पाठ्यक्रम में नवागंतुक छात्रध्छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० सचिन गोयल, श्रीमति एकता मित्तल (विभागाध्यक्षा) मानविकी संकाय आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोंरजक प्रस्तुतियाँ की गयी। जिनमें सोलो व ग्रुप डांस, भांगडा, क्लासिक डांस, शामिल रहे जिसमें वैष्णवी, गौरा, कृष्णा, सुहाना, मानसी, दीपा, गुलशिवा, शिखा, हर्ष, शाहे हसीन, आयुषी त्यागी, मानसी रोयल, रोहन, सानिया, आकृति, आरजू, भारती, प्रियंका, प्रियांशु, राधा, सलोनी, कार्तिक, इनम जहरा, आदित्य, अरूण, आकाश, गीतांजली, व आदिति मेनवाल आदि ने अनेक प्रस्तुतियां दी। निर्णायक की भूमिका में डा० श्वेता सिंघल व डा० नीतू पंवार रही। निर्णायक मंडल के अनुसार समर मिस्टर फ्रेशर तथा साक्षी शर्मा को मिस फ्रेशर व मनुदेव को मिस्टर चार्मिंग एवम् चित्रांगना को मिस चार्मिग घोषित किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्र/छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की इस तरह के आयोजन से सभी छात्र/छात्राओं में समाजिक भावना तथा सामांजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है तथा ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन साक्षी, प्रियंका जैन व गरिमा कंसल के मार्गदर्शन में कृष्णा व सुहाना ने किया। इस अवसर पर मानिविकी विभाग से सपना चौहान, सोहन लाल, वीरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, डा० योगिता पुण्डीर, डा० प्रियंका त्यागी, गरिमा कंसल, श्वेता सिंघल, प्रियंका जैन, साक्षी, अंकित धामा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन आदि ने सहयोग किया एवं सभी छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। 69 वीं माध्यमिक विद्यालय शैक्षिक राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में गत दिनों आयोजित हुआ। जिसमें सहारनपुर मंडल की टीम में मुजफ्फरनगर जनपद के एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर अंडर 14 बालिका – (आर्टिस्टिक पेयर) में अंशिका भारती और लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर 14 आर्टिस्टिक पेयर में अंशिका एवं लक्ष्मी यह दोनों छात्राएं नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई । अंडर 17 बालिका – (आर्टिस्टिक पेयर) में कलश अग्रवाल और तनिष्का ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर 19 बालिका – ( आर्टिस्टिक पेयर) में सलोनी और अक्षरा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती रचना रावत, एन.एफ.सी प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, डॉक्टर राहुल कुशवाहा, अमित कुमार ,अक्षय कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, विपिन त्यागी , सुश्री सुनीता रानी , सुश्री पूजा एवं समस्त विद्यालय परिवार और छात्राओं के माता-पिता का सहयोग एवं अतुलनीय योगदान रहा है ।

 

मेधावी छात्रा-छात्राओ को अजमीढदेव जी की जयंती पर सम्मानित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ देव जी की जयंती , परिवार मिलन समारोह के रूप में ग्रीन एप्पल होटल स्वरूप प्लाजा मुजफ्फरनगर में मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष एवं संचालन इंजी उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत ,बड़ौत, शामली, गाजियाबाद आदि शहरों से स्वर्णकार समाज के भारी संख्या मे सम्मानित जन सम्मिलित हुए स सर्वप्रथम महाराज अजमीढ देव जी एवं मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुमारी अनिका वर्मा ने संस्कृत में महिषासुर मर्दिनी स्तुति, आचार्य रामकृष्ण सुमन ने महाराज अजमीढ देव जी के जीवन परिचय के बारे मे अवगत कराया स मुख्य अतिथि देशभक्त इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया तथा विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षित लड़की दो परिवारों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। मजिस्ट्रेट विकास वर्मा ने स्वर्णकार समाज के सभी व्यापारियों को ईमानदारी एवं निडरता से व्यापार करने का आवाह्न किया स प्रदेश महासचिव मनोज कुमार वर्मा (बागपत) ने भी अपने विचार रखें , बागपत अध्यक्ष डॉ अरविंद वर्मा ने समाज में पनप रही अनेकों बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए आवाह्न किया कि समाज को दहेज जैसी सामाजिक बुराई का जड़ से उन्मूलन करना चाहिए, बच्चों की शिक्षा एवं योग्यता बढ़ाने के पूरे पूरे प्रयास करने चाहिए तथा कौशल विकास के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने युवाओ को सर्राफा कारोबार से जोड़ना चाहिए स सभा को संबोधित करते हुए कविता वर्मा प्रवक्ता द्वारा नारी शक्ति सशक्तिकरण के बारे में समझाया तथा बच्चों को पत्रकारिता में भी आगे बढ़ने पर बल दिया। अतिविशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभासद मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हमें समाज सेवा के माध्यम से सदैव समाज से जुड़े रहना चाहिए तथा राजनीतिक रूप से भी हमें मजबूत होना चाहिए स प्रदेशाध्यक्ष अमरीश वर्मा द्वारा कन्याओं को शिक्षित करके सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है स इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं को भी संगठन से जोड़ा गया टयूलिप इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मंजुल वर्मा एवं कृष्ण कुमार वर्मा ने सभी युवाओं से आवाह्न किया कि हमें युवा इकाई का गठन करके सारे समाज को एकता के सूत्र में बांधना चाहिए स मेधावी छात्रों/छात्राओं मे कार्तिक वर्मा, कुव मिस्ठी वर्मा, प्रियंवदा वर्मा, वैष्णवी वर्मा, प्रथम वर्मा, देवेश वर्मा एवं शाकंभरी विश्वविद्यालय की स्टैटिसटिक्स में प्रथम स्थान करने पर कंवरपाल वर्मा भाजपा नेता की सुपुत्री को भी पुरस्कृत किया गया स नगर अध्यक्ष मदन पाल वर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना एवं संगठन की तरफ से सभी आगंतुकों का ह््रदय से आभार व्यक्त किया स कार्यक्रम में मोहित वर्मा ,राहुल वर्मा, अंकुर वर्मा,मनोज वर्मा, अमित वर्मा, संजय वर्मा, दीपक वर्मा वंश वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम वर्मा, अविनाश मोहन वर्मा , प्रहलाद वर्मा, विकास वर्मा, पंकज वर्मा, पवन वर्मा शलभ वर्मा, योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

भगत सिंह रोड पर मनाया अजमीढ जी महाराज का जन्मउत्सव
मुजफ्फरनगर। श्री मैढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति जिला मुजफ्फरनगर द्वारा अजमीढ जी महराज का जन्म उत्सव भगत सिंह रोड स्थित धर्मशाला के बाहर प्रसाद वितरण कर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर वर्मा, आचार्य सुमन, सुभाषचंद वर्मा नल वाले उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनार समाज के अध्यक्ष पवन वर्मा ने की। इस अवसर पर सुशील वर्मा, महेश वर्मा, कंवरपाल वर्मा, रामकुमार वर्मा, शिवम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, मास्टर सेवाराम वर्मा, राजकुमार वर्मा, सतीश वर्मा, प्रमोद वर्मा, सुनील वर्मा पत्रकार, राधेश्याम वर्मा पत्रकार आदि मौजूद रहे।

 

ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षा के उन्नयन हेतु ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अभिभावक रामकिशन सैनी ने की।विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और प्रथम गुरु उसकी माता, दूसरा गुरु पिता होता है। बच्चों का तीसरा गुरु उसका आचार्य होता है जहां बच्चा शिक्षा ग्रहण करता है। माता-पिता और आचार्य समाज के तीन प्रमुख स्तंभ है माता-पिता और आचार्य का सदाचारी, सत्यवादी, परोपकारी, सद्गुणी,व्यवहार कुशल तथा देशभक्त होना बहुत आवश्यक है क्योंकि बच्चे जितना माता-पिता और आचार्य के आचरण से सीखते हैं उतना किसी के समझाने या बताने से नहीं सिखते। माता-पिता और आचार्य के अच्छे या बुरे गुण बच्चों के अंदर परिलक्षित होते हैं। इसीलिए माता-पिता और आचार्य को चाहिए कि वें अपने जीवन को आदर्श बनाएं ताकि आने वाली संतति और समाज आदर्श बन सके। बच्चों की शिक्षा के उन्नयन के लिए माता-पिता और आचार्य दोनों का बराबर का योगदान है। माता-पिता से भी यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने बच्चों को घर पर पढ़ने का माहौल दें और उनको मोबाइल फोन से दूर रखें। शिक्षक भी बच्चों के साथ पूरा परिश्रम करें और बच्चों की कमी को दूर करने के लिए माता-पिता का सहयोग ले।
विद्यालय प्रधानाचार्य अंकुरमान ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में उन्नति में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे तो कोरे कागज की भांति होते हैं उनमें रंग भरना माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी है। शिक्षक बच्चों को मनोवैज्ञानिक ढंग से उत्साहित प्रोत्साहित करके उनके अंदर शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करें।
कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जो बांटने से बढ़ता है तथा जिसको चोर चुरा नहीं सकता । अविद्या ही दुखों का मूल कारण है। अच्छे संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावकों में भाग लिया जिसमें सुनील कुमार, अवनीश कुमार,मोहित कुमार,पवन कुमार, विनीत कुमार वर्मा,रीतू , आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे। समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

 

हरिद्वार मे लहराया शतरंज खिलाडियों ने परचमः जनपद लौटने पर हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर चैश एकेडमी के खिलाडियों ने हरिद्वार में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। मुजफ्फरनगर चैश एकेडमी के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि विगत 5 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट के हॉल मे शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अण्डर 10 बालक वर्ग में विहान बंसल प्रथम, आकर्ष सिंघल द्वितिय, अरहम जैन तृतीय स्थान पर रहे। अण्डर 10 बालिका वर्ग में अनिका गोयल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अण्डर 13 में अक्ष गोयल प्रथम, गोविन्द अग्रवाल तृतीय, बालिका अण्डर 13 आयुवर्ग में मंशा ठाकुर द्वितिय स्थान पर रही। अण्डर 15 बालिका वर्ग में रश्मि सिंघल द्वितिय स्थान पर रही। इनके अलावा अण्डर 10 में अमोध अग्राल का सराहनीय प्रदर्शन रहा। हरिद्वार में परचम लहराकर जनपद वापिस लौटे इन सभी शतरंज खिलाडियों को मुजफ्फरनगर चैश एकेडमी द्वारा सत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर चैश एकेडमी के पदाधिरी एवं संस्था के समस्त खिलाडी मौजूद रहे।

 

परिनिर्वाण दिवस पर रैली की सफलता पर जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बसपा के संस्थापक अध्यक्ष कांशीराम के 9 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए बैठक के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया गया। उल्लेखनीय है कि आगामी 09 अक्टूबर को बसपा के संस्थापक अध्यक्ष कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर को लखलऊ में आयोजित होने वाली रैली मे सम्मलित होने के लिए जनपद से पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार की शाम नौचन्दी टै्रन से लखनऊ जायेंगे तथा अनेक कार्यकर्ता बसों द्वारा रैली मे सम्मलित होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल की अध्यक्षता में महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर रैली से सम्बन्धित बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अधिक से अधिक लखनऊ पहुंचने का आहवान किया गया। इस दौरान मण्डल प्रभारी सतीश रवि, रवि कुमार गौतम, मण्डल प्रभारी आनन्द प्रकाश , पूर्व मंत्री एवं भाईचारा कमैटी के संयोजक प्रेम चन्द गौतम, वरिष्ठ नेता उपकार बावरा, सत्यप्रकाश, निसार अहमद जिला प्रभारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + two =