News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सिल्वर मेडल जीत कर कराटे प्रतियोगिता में किया रोशनMuzaffarnagar News
रोहाना।(Regional News)।  थाना शहर कोतवाली के गांव बडकली निवासी 17 वर्षीय अब्दुल रहमान ने कोलकाता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले सहित गांव का नाम रोशन किया है जहां गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अब्दुल रहमान का जोरदार स्वागत किया है तो वहीं एक दूसरे को मिठाई खिला जश्न भी मनाया है। दरअसल पुरा मामला रोहाना क्षेत्र के गांव बडकली का है जहां बडकली निवासी 17 वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र इदरीश ने हावड़ा कोलकाता में कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है जिसमे उन्हें सिल्वर मैडल मिला है। यहां विजेता अब्दुल रहमान ने बताया कि हावड़ा कोलकाता स्टेडियम में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 17 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभाग किया था। जिसमे अब्दुल रहमान ने भी प्रतिभाग कर जीत हासिल की और दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। अब्दुल रहमान ने जीत का श्रेय अपने कोच सिहान बसंत उपाध्याय व अपने परिजनो को दिया है। अब्दुल रहमान ने बताया कि उसने बसंत उपाध्याय एकेडमी देवबंद में पिछले तीन माह से लगातार प्रैक्टिस कर इस प्रतियोगिता की तैयारी की थी जो आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है। वहीं उसके पिता इदरीश ने बताया कि बेटे अब्दुल रहमान ने कोलकाता में कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है तथा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बेटे का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया है जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर बनी हुई है और ग्रामीण बेटे को बधाई देने के लिए गांव के बड़ी संख्या में घर पर पहुंच रहे हैं। उधर ग्रामीण अक्की त्यागी ने बताया कि छोटे भाई अब्दुल रहमान ने कोलकाता में हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है आज जीत के बाद सिल्वर मैडल लेकर गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रतिभागी का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया है तो वहीं उसके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।  रोहाना क्षेत्र के गांव बडकली का है पूरा मामला।।

 

23 को शाम 6 बजे होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद मु0 नगर में  ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया जा रहा है । मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने जिले भर की जनता से अपील की है कि कल 23 जनवरी को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हिस्सा बने और सभी शाम 6 बजे अपने घरों,वाहनों इनवर्टर सहित अन्य लाइट बंद करें जो जहां हो वहीं रुक जाए और मॉक ड्रिल के इस अभ्यास में सहयोग करें।

 

वाहन स्वामियों को पंपलेट वितरित किए
छपार।(Regional News)। दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर 37 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार परियोजना (एनएच-334) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ट्रक चालकों को चाय एवं अल्पाहार वितरित किया गया, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा सुरक्षित वाहन संचालन एवं दुर्घटना रोकथाम के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यात्रा को प्रोत्साहित करना था। एनएचएआई छपार टोल मैनेजर जलजीत काजल ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई तथा सुरक्षित यात्रा को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सुरक्षित वाहन संचालक एवं दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए पंपलेट वितरित किये। इस दौरान कार्यक्रम में जलजीत सिंह व एचआर नितिन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान
रोहाना।(Regional News)। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा ने रोहाना  चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ सहारनपुर बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को मुजफ्फरनगर सहारनपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।रोहाना मुजफ्फरनगर गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्वक सुरक्षित एवं सुरक्षा कवच अभियान के तहत मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश अनुसार शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा व रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने टीम के साथ सहारनपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया।
कड़ी निगरानी करते हुए रोहाना टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाते हुए चेकिंग अभियान चलाया।
कल सहारनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री आ रहे हैं। तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुजफ्फरनगर सहारनपुर बॉर्डर स्टेट हाईवे 59 पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा अपनी टीम के साथ रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार, कांस्टेबल राजू सिंह, कांस्टेबल रहीस खान, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

जिला बदर की कार्यवाहीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चोर/गैंगस्टर अभियुक्त पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत की गयी जिला बदर की कार्यवाही। जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाये जाने पर अभियुक्त के विरूद्ध की जायेगी कठोर वैधानिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सदृढ करने, कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने, जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के संयुक्त निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना  यतेन्द्र सिंह नागर एवं थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना तितावी के 01 शातिर चोर/गैंगस्टर अभियुक्त के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत कार्य़वाही करते हुए 04 माह के लिए जनपद से निष्कासित किया गया है। इस दौरान ढोल बजवाकर व मुनादी कराते हुए प्रचार एवं प्रसार किया गया तथा आदेश की एक प्रति अभियुक्त को देते हुए जनपद की सीमा की सीमा से बाहर किया गया। यदि जिलाबदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाबदर अभियुक्त रवि पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम व थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

स्कूटी को ढूंढकर मालिक को सुरक्षित सौंपाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र की आबकारी चैकी इलाके की रुड़की रोड के मून टेलर्स के पास का है। एक व्यक्ति की एक्टिवा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जिसकी वजह से वो घबरा गया। वाहन स्वामी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आबकारी चैकी इंचार्ज शशि कपूर के नेतृत्व में कांस्टेबल नवीन सैनी सहित पूरी टीम सक्रिय हो गई। बिना समय गंवाए इलाके में सघन तलाश शुरू की गई। संभावित मार्गों और आसपास के स्थानों पर पैनी नजर रखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम महज 15 मिनट में एक्टिवा स्कूटी तक पहुंच गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी चैकी पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर छोटी से छोटी घटना पर भी तुरंत कार्रवाई कर रही है, चाहे वो बुर्काधारी चोरनी की धर पकड़ हो या फिर अन्य कोई मामला।
इससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वाेपरि है और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

 

 पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया कहलाने वाले जनेश्वर मिश्र को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को आधार बनाते हुए जनहित के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी निष्ठा, सरलता और जनता के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना गया। उन्होंने कहा कि मिश्र की विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देती है। कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन में पंडित जनेश्वर मिश्र की भूमिका अविस्मरणीय है। श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा नेता साजिद हसन, समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, सपा नेता सत्यदेव शर्मा, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, इमरान खान एडवोकेट, सलीम अंसारी, पंकज सैनी, चैधरी यशपाल सिंह, मीर हसन, फिरोज अख्तर, फैसल राणा एडवोकेट, शादाब राणा, सलीम कुरैशी, काजी सरफराज आदिल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जयंती पर किया गया नमन
खतौली।(Regional News)। आर्य समाज शिवपुरी में राष्ट्र के सर्वप्रिय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक स्थान पर जानकीदास बसु एवं प्रभादेवी के घर हुआ था उन दिनों कटक बंगाल में आता था इसीलिए उन्हें बंगाली बाबू भी कहा जाता है।  नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की आजादी के लिए समर्पित कर दिया था उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन करके सिंगापुर में तिरंगा लहराकर आजादी की घोषणा कर दी थी। उनका नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और दिल्ली चलो दिल्ली दूर नहीं है तथा जय हिंद पूरे भारतवर्ष को संगठित करने में बहुत ही सहायक हुआ। उनकी पत्नी एमिला और बेटी अनीता बोस थी। कोलकाता कॉलेज में कोलकाता कॉलेज में पढ़ते हुए उन्होंने एक प्रोफेसर को चांटा लगा दिया था जो भारत के खिलाफ बोल रहा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1921 से 1939 तक कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे इस बीच वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने लेकिन बाद में उन्होंने 1939 से 1942 तक फारवर्ड ब्लाक नामक पार्टी की स्थापना की। उनकी मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है। प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि देश एवं विदेश से सहायता लेकर के उन्होंने देश के लिए  महान कार्य किया। आज भी भारत के जन मानस की भावना सुभाष के साथ जुडी हैं। इस अवसर पर अजेशआर्य भगवान सिंह आर्य ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में रामानंद आर्य चरण सिंह आर्य जिनीश राय रण सिंह आर्य शोभाराम आर्य राजेंद्र खारी पूर्व स्टेशन अधीक्षक राजकुमार मास्टर जयपाल सिंह धीरेंद्र आर्य विनोद फोटोग्राफर आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास आर्य ने किया।

 

 रैन बसेरे का किया निरीक्षण
मोरना।(Regional News)। उपजिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती ने नगर पंचायत भोकरहेड़ी में संचालित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरे में उपलब्ध बिस्तर, कंबल, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में ठहरने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनी रहें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और लिपिक संजीव शील भी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी को रैन बसेरे में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए रैन बसेरे की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

 

शातिर वांरटी को दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। (Regional News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा 01 वारण्टी  अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश/निर्देशों के क्रम में जनपद में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरुद्ध चल रहे अभियान व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण व  प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद   के निर्देशन मे थाना खतौली पुलिस द्वारा  वारण्टी अभियुक्त चमनलाल सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी  निवासी नरेश मौतला वाली गली सैनी नगर थाना खतौली को मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  को कसेरवा पुलिया से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जायेगा । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मनोज सिंह, है. का. रिंकू सिंह, का. रविंद्र कुमार  थाना खतौली शामिल रहे।

 

इलेक्ट्रीशियन की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्टील प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की आकस्मिक मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों के साथ ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर पर पहुंचकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता दोनों की लहर पैदा कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूर पुलिस चैकी के सामने स्थित सरिया मिल स्वरूप स्टील प्लांट में देर रात लगभग 11 बजे एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम भंडूर, प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। रात में काम के दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। अंकुर को गिरता देखकर सहयोगियों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा किया। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी फैक्ट्री पहुंचे और अंकुर की मौत को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मिल मालिकों से मृतक के परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की।

 

कई  प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने देर रात कई सब इंस्पैक्टर व चैकी प्रभारियों का ट्रास्फर किया है।   एसएसपी संजय वर्मा के आदेशों के चलते रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी विकास चैधरी को हरसौली चैकी बनाया है। एसएसपी ने सब इंस्पैक्टर प्रवीण शर्मा को साॅझक चैकी प्रभारी बनाने के साथ सब इंस्पैक्टर तूफान सिंह को छपार क्षेत्र की बरला चैकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौपने के साथ दरोगा सुनील सिंह को रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी बनाया है।

 

श्रीराम जन्मोत्सव मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के आगमन के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, पिछले वर्ष की भांति श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, भारतीय कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर की अनेक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सुंदर व भक्तिमय कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति-रस से सराबोर रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण मिश्रा जी द्वारा भगवान श्रीराम को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। संजय मिश्रा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा 22/012024मे अयोध्या प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए सभी सनातनी लौगौ की ओर से बहुत बहुत बधाई कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अंकित मिश्रा, विनायक मिश्रा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रीति शर्मा, मुनेश शर्मा, गरिमा गोयल, पूजा सिंह, प्रिया मिश्रा, रितिका मिश्रा, निशा शर्मा, अजय गर्ग, वरुण गर्ग, मनोहर लाल वर्मा, संजय सिंघल, पी.के. अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनुज उपाध्याय, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीराम की आरती की तथा उसके उपरांत 56 भोग का प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गोधूलि बेला में पाँच दीपक अपने निकटवर्ती मंदिर में तथा पाँच दीपक अपने घरों में प्रज्वलित करने का संकल्प लिया, जिससे धर्म, संस्कृति और सद्भावना का प्रकाश जन-जन तक पहुंचे।

 

पूर्व विधायक संगीत सोम रहे श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में सम्मलित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा नेता एवं सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्र में सम्मलित हुए।  मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सरकार ने मंदिर निर्माण कराकर अपना वायदा पूरा किया है। श्री राम मंदिर निर्माण हम सभी के लिए बहुत गौरव का विषय है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के रूडकी रोड आनन्दपुरी स्थित आवास पर पार्टी के कई नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

हादसे में दो भाई घायल
जानसठ। (Regional News)। जानसठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सर्विस रोड पर बिखरी निर्माण सामग्री के कारण एक बाइक फिसल गई। इस हादसे में ग्राम कव्वाल निवासी दो सगे भाई शाहरुख और अमीर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख और अमीर अपने खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। सर्विस रोड पर पहुंचते ही सड़क पर फैली पथरी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों भाई सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और लहूलुहान हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदारों ने सर्विस रोड को अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे हो रहे हैं। हाईवे अधिकारी विकास यादव ने पूर्व में एसडीएम जानसठ से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की मांग की थी। हालांकि, स्थानीय प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कव्वाल और जानसठ में सर्विस रोड इतनी संकरी हो चुकी है कि यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

 

टयूबवेल पर चोरी से मचा हडकम्प
मोरना। (Regional News)। ब्लॉक के शुक्रतारी गांव के जंगल में बुधवार रात चोरों ने पांच ट्यूबवेल को निशाना बनाया। यह एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी घटना है, जिससे किसानों में रोष है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी पूर्व सभासद राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने किसान सुभाष पुत्र जल सिंह, सतेंद्र पुत्र धर्मपाल सिंह, महेश पुत्र धर्मवीर सिंह, रूबी पुत्र बिजेंद्र (सभी भोकरहेड़ी निवासी) और मनोज (बहुपुरा निवासी) के ट्यूबवेल के कमरों की दीवारें तोड़ दीं और दरवाजों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी चोरों ने निकटवर्ती गांव बहुपुरा के जंगल में लगभग आधा दर्जन ट्यूबवेल पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। भोकरहेड़ी निवासी प्रगतिशील किसान और पूर्व सभासद चैधरी रामबीर सिंह ने इन लगातार हो रही ट्यूबवेल और गन्ना चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

 

पुरकाजी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
पुरकाजी। (Regional News)।  सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने पुरकाजी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, असलाह और कार्यालय अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इस निरीक्षण में सीओ ने थाना अभिलेखों, कार्यालय, मैस, हवालात, सीसीटीएनएस, महिला बैरक और असलाह का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर रजिस्टर भी जांचा। निरीक्षण के दौरान, सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं। उन्होंने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की तैयारियों को लेकर भी पुलिसकर्मियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, सीओ सदर डॉ. रवि शंकर और थाना प्रभारी जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड की ओर से आने वाले दुपहिया और चैपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। दुपहिया वाहन चालकों को नो हेलमेट, नो हाईवे अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिना हेलमेट के हाईवे पर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान एसएसआई सुरेंद्र सिंह, दरोगा नवीन कुमार, सुनील शर्मा, शाहिद अहमद, नीलम, रवि कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

भैंसी गांव पहुंचे  भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंहMuzaffarnagar News
खतौली।(Regional News)। क्षेत्र के गांव भैंसी में रविवार को विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहे राम जी जन-जागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कृषक-श्रमिक ग्राम चैपाल में शिरकत की। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
अरुण सिंह ने कहा कि “जय श्रीराम” के नाम से सपा और कांग्रेस को एलर्जी क्यों है, यह देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और ग्राम स्वराज की अवधारणा के केंद्र हैं। जय श्रीराम के माध्यम से गांव-गांव में सामाजिक समरसता और ग्राम स्वराज की स्थापना होगी। सपा और कांग्रेस पर कसा तंज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, दोनों ही दल राम के नाम से नफरत करते हैं और उसका विरोध करते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाने का पाप किया, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक राम मंदिर और रामसेतु को काल्पनिक बताकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया। “आज वही लोग राम के अस्तित्व को नकारते रहे, लेकिन जनता ने उन्हें सच्चाई का जवाब दे दिया है अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और इसकी नींव भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। राम जी का जीवन आदर्श शासन, न्याय और सेवा की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि भाजपा राम के विचारों के साथ आगे बढ़ रही है कृषक-श्रमिक ग्राम चैपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, श्रमिक और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है।

 

रैन बसेरों में पहुंचाए गए बेसहारा लोग
खतौली।(Regional News)। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।  इसी क्रम में नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने अलाव स्थलों का निरीक्षण करते हुए रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर खुले में सो रहे प्रमोद कुमार निवासी नेएडू को नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने अपनी गाड़ी में बैठाकर नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा में सुरक्षित रूप से भिजवाया।  इसके साथ ही उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार राजीव त्यागी एवं तहसील प्रशासन की टीम सड़कों पर उतरे और खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाया गया।  नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए… ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए रैन बसेरों का लाभ उठाएं।  उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है।  साथ ही महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है तथा तहसील स्तर से जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण भी किया जा रहा है।  प्रशासन की इस पहल से ठंड में बेसहारा लोगों को राहत मिल रही है और आमजन ने प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की है।

 

खतौली में भूमि विकास बैंक चुनाव संपन्नMuzaffarnagar News
खतौली।(Regional News)। क्षेत्र में भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी हुई थीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
सोमवार को खतौली क्षेत्र से चारों प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) सुनील कुमार के समक्ष प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई। बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना कराई गई। नामांकन पत्रों की जांच और परिणाम घोषित होने के उपरांत श्रषिपाल भाटी को भूमि विकास बैंक का चेयरमैन चुना गया। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची में श्रषिपाल भाटी के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेयरमैन चुने जाने के बाद श्रषिपाल भाटी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक के माध्यम से किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और बैंक की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को सरल ऋण सुविधा, पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। श्रषिपाल भाटी ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के विशेष सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों ने भूमि विकास बैंक से जुड़े सदस्यों और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों और ग्रामीण विकास की रीढ़ है, ऐसे में एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व के चयन के लिए प्रत्येक सदस्य का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के अनेक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे। इनमें रवा राजपूत के अध्यक्ष मनोज चैहान, दीपक चैहान, प्रवेश लटूरा, गौतम (प्रमुख), सुनील प्रधान (दूधली), राजू अहलावत, मनोज लोहढ़ा, भगवानदास सरपंच, यशपाल प्रधान, पहलाद राणा, अनुज शेहरावत, प्रमोद अन्ना, सुधीर पुंडीर, सुबे सिंह राणा, रामबीर, अनंती, योगेश बरसात, अमित त्यागी और सत्यव्रत सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में भूमि विकास बैंक किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

दिव्यांगजन को विभिन्न योजनाओं से मिलेगा लाभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में बताया कि निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0 प्र0 लखनऊ के पत्र के द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में परिभाषित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं (मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण दिव्यांगजनों को छोडकर) दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता योजना संचालित किये जाने के लिए कार्यकारी आदेश/दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त योजनान्तर्गत 07 परियोजनाओं/कार्यक्रमों को सहायता अनुदान देते हुए योजनान्तर्गत क्रियान्वय किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत हैः-
1. अर्ली इण्टरवेंशन सेन्टर
2. डे केयर सेन्टर/प्री-प्राइमरी स्कूल।
3. प्राइमरी स्कूल के स्तर से विशेष विद्यालयों का संचालन।
4. जूनियर हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों का संचालन।
5. हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों का संचालन।
6. कौशल विकास (अधिकतम 4 टेªड तथा न्यूनतम 2 टेªड)।
7. पाठय सामग्री विकास एवं पुस्तकालयों का संचालन।
उददेश्य-दिव्यंागजन अधिकार अधिनियम-2016 में परिभाषित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं (मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण दिव्यांगजनों को छोडकर) के सर्वागीण विकास पुनवासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता प्रदान कर दिव्यांजन को समाज की मुख्य धारा में सहयुक्त करने के लिए उनके शिक्षण, प्रशिक्षण, जागरूकता, संवदेनशीलता, कौशल विकास एवं शीघ्र पहचान से संबंधित कार्यक्रमों को संचालित करने वाले स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान प्रदान किया जाना।
पात्रता-1. सहायता अनुदान हेतु आवेदन करने वाली संस्था सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 एवं अन्य संगत अधिनियम के अन्तर्गत संस्था पंजीकृत होनी चाहिए अथवा भारतीय न्यास अधिनियम 1882 अथवा वर्तमान में लागू  किसी अन्य समान अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत न्यास हो, अथवा कम्पनी अधिनियम 2013 की धारा-8 या तत्समय लागू किसी भी प्रासंगिक अधिनियम के तहत पंजीकृत गैर लाभकारी कम्पनी हो, अथवा राज्य सरकार द्वारा किसी अधिनियम/अध्यादेश द्वारा स्थापित स्वायत्त शासी निकाय हो।
2. बिन्दु 1 के अन्तर्गत स्थापित वैधानिक संस्था/संगठन/कम्पनी/न्यास का दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अन्तर्गत सक्षम प्राधिकारी द्वारा पंजीकरण होना आवश्यक है।
3. योजना के अन्तर्गत सहायता अनुदान हेतु आवेदन करने वाली संस्था/संगठन/कम्पनी/न्यास का नीति आयोग के पोर्टल पर नियमानुसार पंजीकृत कराते हुए विशिष्ट पहचान संख्या प्राप्त कर उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा।
4. सहायता अनुदान हेतु आवेदन करने वाली संस्था/संगठन/कम्पनी/न्यास दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है (जिस प्रयोजन हेतु सहायता अनुदान के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र में 02 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है) दिव्यांगता के क्षेत्र में अनुभव की गणना दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अधीन पंजीकरण की तिथि से की जायेगी।
5. संस्था/संगठन/कम्पनी/न्यास द्वारा प्रस्तावित सहायता अनुदान हेतु परियोजना के संचालन के लिए एक प्रबन्ध निकाय का गठन होना चाहिए।
6. संस्था के पास कार्यक्रम संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन, अवसंरचना, सुविधायें, मानव संसाधन एवं संबंधित क्षेत्र का अनुभव होना अनिवार्य है।
7. स्वैच्छिक संस्था द्वारा प्रस्तावित  परियोजना के लिए राज्य सरकार / केन्द्र सरकार/अथवा किसी अन्य निकाय से वित्त पोषण/आच्छादित तो नही होना चाहिए। (संस्था की तरफ से शपथ प्रमाण पत्र अनिवार्य है)
8. संस्था पूर्णतया गैर लाभकारी संस्था के रूप में संचालित  है, जिसका घोषणा-पत्र प्रबन्धक/सचिव/निदेशक/मुख्य न्यासी द्वारा शपथ पत्र पर प्रस्तुत किया जाएगा।
9. संस्था को भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी भी विीााग/संगठन द्वारा अनुचित गतिविधियों/कृत्यों के लिए काली सूची में न डाला गया हो।   तत्क्रम में अवगत कराना है कि इच्छुक गैर सरकारी संगठन अथवा स्वैच्छिक संस्थाए जो वांछित अर्हताए पूर्ण कर रहे हो, उक्त योजनान्तर्गत उपरोक्त 7 परियोजनाओं/कार्यक्रमों में अपना प्रस्ताव कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते है।

 

भगवा यात्रा का 23 को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी व हिंदू हृदय सम्राट माननीय बालासाहेब ठाकरे की 100 वी जयंती के अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी कल 23 जनवरी को शिवसेना और क्रांतिसेना के कार्यकर्ता भगवा यात्रा का आयोजन करेंगे, शिवसेना के वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जीवन भर देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया, उन्होंने अंग्रेजों का मुकाबला करने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया जिसके सेनिको ने बलिदान देकर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया, इसी प्रकार हिंदू हृदय सम्राट माननीय बालासाहेब ठाकरे ने भी हिंदू गौरव के लिए अनेक कार्य किये आज भी देश भर के करोड़ों नवयुवक उनके पद चिन्हो पर चलकर हिंदुत्व के साथ-साथ आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से दोनों नेताओं की जयंती समारोह में शामिल होने का आह्वान किया कल मुजफ्फरनगर में भी 1 बजे पार्टी कार्यालय से भगवा यात्रा का शुभारंभ होगा,

 

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजिस्टर्ड), मुजफ्फरनगर द्वारा नगर पालिका में हाउस टैक्स को ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत नगर पालिका परिसर में हाउस टैक्स ऑनलाइन भुगतान की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी वाला फ्लेक्स बोर्ड लगवाने, साथ ही ऑनलाइन भुगतान हेतु फत् कोड की सुविधा बिल जमा करने वाली खिड़की पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजिस्टर्ड) के जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल एवं जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने गौरव स्वरूप से मुलाकात कर, मुजफ्फरनगर में हाउस टैक्स को ऑनलाइन जमा करने के दौरान आमजन को आ रही समस्याओं से अवगत कराया।  गौरव स्वरूप ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए समाधान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी से वार्ता की। इस पर श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =