News
खबरें अब तक...

समाचार

राहत भरी खबरः 17 मरीज हुए ठीक, शेष रहे 64
मुजफ्फरनगर। कोरोना से जुडी राहत भरी बडी खबर से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की। आज प्राप्त सैम्पल जांच रिर्पोटस मे 17 मरीजो के ठीक हो जाना जनपदवासियो के लिए भी राहत भरा समाचार है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश प्रदेश के साथ साथ जनपद मे कोरोना के मरीज मिलने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की समस्या बनी हुई है। लेकिन आज प्राप्त कुल 111 जांच रिर्पोटस मे बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे भर्ती 17 मरीजो के ठीक होने से प्रशासनिक अधिकारियो तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने राहत की सांस ली है। वहीं जनपद में अब एक्टिव केस 64 हो गये है तथा ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 178 हो गयी है। सीएमओ प्रवीन चौपडा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए ठंडे पानी से परहेज करते रहे साथ ही दिन में नींबू डालकर पानी पीते रहे। रात्रि मे ंसोते समय हल्दी का दूध जरूर पीए साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कर मास्क का प्रयोग अवश्यक करे।

पुलिस ने किया सूफी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार में ५ महीने पूर्व की गई एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक २७ जनवरी २०२० को थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के खालापार के रहने वाले मौहम्मद शाकिर के पिता अब्दुल सलाम खान उम्र करीब ६१ वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। कोतवाली पुलिस उक्त घटना का अनवारण करते हुए हत्यारें को आलाकत्ल तमंचा मय कारतूस के गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार किया गया अभियुक्त नजर मृतक अब्दुल सलाम के घर के पास खाली पड़े प्लाट में गौकशी हेतु गायों को उतारता था, जिसका मृतक अब्दुल सलाम द्वारा कई बार विरोध किया गया तथा कई बार दोनों के बीच कहा सुनी भी हुई थी। नजर मृतक अब्दुल वहाब से रंजिश रखने लगा और आपसी रंजिश के चलते अभियुक्त नजर ने अब्दुल सलाम को उसके घर में घुसकर अपने बेटे का इलाज कराने का बहाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे अब्दुल वहाब की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नजर कुरैशी पर पूर्व में भी हत्या व गौकशी के अभियोग दर्ज है और वह कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

भैस चोर दबौचा11 Min 4 |
तितावी। पुलिस ने भैस चोर को चोरी की भैस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना पुलिस ने विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो के खिलाफ चल रही कार्यवाही के तहत पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर भैस चोरी मे शामिल एक व्यक्ति को तमंचा, कारतूस व चोरी की गई भैस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पशु चोर का नाम मुस्तकीम पुत्र गुलफाम निवासी गांव छतैला है। आरोपी मुस्तकीम ने गांव के ही निवासी अमित पुत्र कबाडी लाल की भैंस चोरी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

शहीद सैनिको को श्रृद्धाजलि दी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक अग्रवाल मार्किट मे सम्पन्न हुई बैठक मे बैठक के दौरान गलवन घाटी मे वीरगति को प्राप्त हुए सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई तथा योद्धाओ की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
बैठक मे बोलते हुए प्रदेश युवा महामन्त्री जयवीर सिह ने कहा कि चीन भारत को 1962 वाला समझने की भूल ना करे। उस समय के शासन और आज के शासन मे बहुत अन्तर है, यदि चीन मे भारत की और ऑख उठाने की कोशिश की तो भारतीय सेना उसे मुंहतोड जवाब देने के लिए तैयार है। जयवीर सिह ने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है। आज की सभा की अध्यक्षता प्रदेश प्रचार सचिव अनिल कंसल ने की तथा संचालन नरेन्द्र मित्तल ने किया। बैठक मे रामकुमार तायल, तरण जीत सिह, सुमित गर्ग, ओमकार अहलावत, सत्वीर वर्मा, सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

दो ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता व वृद्ध ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढीना खुर्द निवासी ३० वर्षीय संजो पत्नी जोगेन्द्र ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी ७४ वर्षीय हरि सिंह पुत्र बलवीर ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहाबुद्दीनपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में रामपुरी निवासी विशाल पुत्र सुरेन्द्र, आकाश पुत्र प्रीतम सिंह व सुरेश पुत्र राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में गंभीर बनी हुई है। एक अन्य घटना में जानसठ रोड पर सुरेन्द्र नगर के पास हुए सड़क हादसे में तालड़ा निवासी दानिश पुत्र हैदर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सोमीटर से चेकिंग की
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश अनुपालन में थाना हाजा पर कोविड-१९ डेस्क लगाकर थाना हाजा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सोमीटर से चेकिंग की जा रही है तथा उच्च अधिकारी गणों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

शहर में लगा जाम
मुजफ्फरनगर। आज दोपहर अचानक आई झमाझम बारिश के बीच जाम की स्थिती बन गई। तेज बारिश के कारण हर कोई अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी मे नजर आया। जिस कारण बारिश के दौरान वाहनो के एक दूसरे को पीछे छोडने की होड मे जाम की स्थिती बन गई। पुलिस व टै्रफिक पुलिस ने बारिश के बीच ही मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाया।

युवक की बाईक चोरी
मुजफ्फरनगर। आरटीओ कार्यालय के सामने से अज्ञात बदमाश एक बाइक चोरी कर ले गए। बाइक मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चरथावल निवासी फुरकान ने बताया कि वह किसी कार्य से भोपा रोड स्थित आरटीओ कार्यालय आया था, जहां से वाहन चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने काफी भागदौड की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

झमाझम बारिश से मिली थोडी राहत3 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। गर्मी व उमस से परेशान नागरिको को आज बारिश होने से अच्छी-खासी राहत मिली। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनो से भीष्ण गर्मी व उमस के कारण सभी लोग काफी परेशान थे कि आज दोपहर के वक्त आई बारिश से नन्हे मुन्नो के चेहरे खुशी से खिल गए। बच्चो ने बारिश मे नहा कर पूरा आनन्द लिया। आज आई बारिश से पशुओ ने भी गर्मी से राहत महसूस की।
पिछले कई दिनों से जहां तेज गर्मी पड रही है इसी के चलते बारिश से कुछ राहत मिली।

भाकियू नेता के साथ किया अभद्र व्यवहार4 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता मोमिन के साथ बैंक कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते गांव जसोई स्थित एक के बाहर भाकियू के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र, आसिफ कुरेशी जयवीर चौधरी शहजाद पुंडीर गुरदास महंत युवा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सैनी मोमिन खान बादल चौधरी न्याय पंचायत अध्यक्ष जगमोहन पुंडीर राशिद जावेद चौधरी राजेंद्र सैनी तहसील अध्यक्ष युवा आदि मौजूद थे।

महायज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांव रामपुर में ११ कुंडी महायज्ञ किया गया सीमा पर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए करो ना नामक महामारी से देश को बचाने के लिए विश्व कल्याण के लिए आयोजन किया गया जिसके आयोजक पंडित महावीर प्रसाद शर्मा शहीद स्मारक उत्तराखंड सचिव रहे जिसमें मुख्य यजमान सपा नेता राकेश शर्मा वह ब्राह्मण युवा नेता पंडित नितिन शर्मा रहे यज्ञ के मुख्य आचार्य पंडित कृष्णानंद मिश्रा, पंडित भवानी शंकर, पंडित भीम शर्मा, पंडित रामानुज दुबे, पंडित अशोक शर्मा यज्ञ आचार्य रहे।

शहर के कई वार्डो में साफ-सफाई करायी7 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश परवार्ड संख्या ४० श्री सरफराज आलम माननीय सभासद के वार्ड में फव्वारे के पास व मोहल्ला रामपुरम वार्ड संख्या ३५ परवेज आलम माननीय सभासद के वार्ड में एक और के नाले की सफाई जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से कराई गई इसके अतिरिक्त हड्डी गोदाम की ओर जाने वाले नाले की सफाई कराई गई तथा श्रीमती रेहाना नौशाद कुरेशी के वार्ड संख्या २२ मैं खालापार पुलिस चौकी के पास नाले की दीवार नाले में गिरने के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी ,उसे जेसीबी से निकलवा कर नाले की जल निकासी को सुचारू कराया गया राहुल पवार सभासद वार्ड संख्या ११ के वार्ड में जानसठ रोड पर स्टेट बैंक कॉलोनी से अलमासपुर चौक तक का नाला जेसीबी मशीन के माध्यम से साफ कराया गया द्य इसके अलावा वार्ड संख्या १३ अरविंद धनगर एवं वार्ड मैं अहिल्याबाई चौक से राजा वाली पुलिया तक एवं वार्ड संख्या ९ श्रीमती साक्षी के वार्ड में नाला गैंग से मैनुअली छोटे नालों की सफाई कराई गई श्रीमती साक्षी चुग पत्नी श्री विवेक चुग के वार्ड संख्या ९, श्रीमती रानी सक्सेना पत्नी श्री संजय सक्सेना के वार्ड संख्या १८ एवं ओम सिंह के वार्ड संख्या २६ में सभासदगण के वार्ड में खराब लाइटों की मरम्मत कराते हुए उन्हें ठीक कराया गया। श्रीमती सुनीता देवी पत्नी नरेश खटीक के वार्ड संख्या २ एवं श्रीमती सपना मलिक पत्नी मोहित मलिक मान्य सभासदगण के वार्ड संख्या २७ में व स्टेट बैंक कॉलोनी तथा कंपनी बाग के बराबर के हिस्से में छोटी मशीनों के माध्यम से मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। विपुल भटनागर मान्य सभासद के वार्ड संख्या ३२ में पाइप लाइन में हो रहे लिकेज को ठीक कराया गया अभियान में मुख्य रूप से चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,सेनेटरी इंस्पेक्टरगण संजय पुंडीर ,उमाकांत शर्मा, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा के अलावा सफाई, सैनिटाइजर एवं पथ प्रकाश एवं लीकेज की टीम शामिल रही।

कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली होम्योपैथिक दवा के बारे में जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाने व भीड से बचने की सलाह दी गई है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे जिला हौम्यापैथी अधिकारी डा.अक्षय ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर उन्हे कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम के विषय मे विस्तृत जानकारी दी तथा डीएम व एसएसपी कार्यालय पर 40-40 खुराक वितरित की गई।

प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रजिस्ट्री होगी
मुजफ्फरनगर। अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय से अपाइंटमैन्ट लेने की जरूरत नही होगी। जनता की सुविधा के दृष्टिगत प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आराम से रजिस्ट्री हो सकेगी।
महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश लखनउ मिनिस्टी एस. ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियो के नाम लिखे पत्र मे अवगत कराया कि अब पूर्व की भांति रजिस्ट्री, बैनामा,वसीयत आदि तैयार कराने से एक घंटा पूर्व अपाइंटमैन्ट की जरूरी नही है। अब बिना अपाइंटमैन्ट के भी रजिस्ट्री करा सकेंगे। पहले एक घंटे मे चार या 6 रजिस्ट्री हो पाती थी। लेकिन अब इस नई व्यवस्था से और अधिक रजिस्ट्री हो सकेंगी। दस्तावेज लेखक सतीश शर्मा ने आईजी स्टाम्प के इस निर्देश की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। कि अब नए निर्देशो के अनुसार अपाइंटमैन्ट या बिना अपाइंटमैन्ट के भी रजिस्ट्री कार्यालय मे बैनामा, वसीयत आदि की रजिस्ट्री हो सकेगी।

पुलिस ने कई वांछितों को जेल भेजा9 Min 2 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक भोपा व प्रभारी निरीक्षक भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० श्री वीर सिंह, का०-११६३ संदीप कुमार, का०-५१अंकित मावी, का०-१४६० मनोज कुमार, १२७७राहुल कुमार, १७१० रोहताश कुमार, का०चालक मंगरुलाल द्वारा मुखबिर की सूचना पर भोपा नहर पुल से अभियुक्तगण मो० मूसा आदि ८ नफर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मो०मूसा पुत्र शब्बीर, मो० इरशाद पुत्र इकबाल, रियासत पुत्र सगीर, इस्लाम पुत्र मो० इब्राहिम, मो०फरमान पुत्र मो० मूसा, मो०नजर पुत्र मो० जाकिर, मो० जावेद पुत्र मो० अली, जान मोहम्मद पुत्र मो० मूसा समस्त निवासी ग्राम कमहेडा थाना ककरौली मु०नगर बताया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण मो०मूसा आदि उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है जो थाना ककरौली के गैंगस्टर अधि० में वांछित अभियुक्तगण हैं।

उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस कम होने पर हंगामा किया
शाहपुर। एक गैस गोदाम पर दर्जन भर से अधिक उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस कम होने पर घण्टो हंगामा काटा। गैस गोदाम से सिलेंडर लेकर जाने वाले उपभोक्ताओं को गैस कम होने की आशंका के चलते उन्होंने गैस गोदाम कर्मचारी से सिलेंडर तोलने को कहा तो जिसको लेकर हंगामा हो गया उसके बाद ग्राहक अपना कांटा लेकर आए तो प्रत्येक सिलेंडर में १ किलो से लेकर २ किलो तक गैस कम थी। आरोप है कि गैस कम होने की शिकायत पर गैस एजेंसी मालिक व कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। गोदाम से दूसरे सिलेंडर जिनमे गैस पूरी थी दिए गए तब जाकर मामला शांत हुआ।

हज यात्रा स्थगित होने से जिले के सैंकडों हज यात्रियों में मायूसी
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा स्थगित होने के बाद अब कोरोना काल में हज यात्रा भी स्थगित हो गई है। मुजफ्फरनगर से करीब 624 लोगों को इस बार हज यात्रा पर रवाना होना था। उनमें से सभी अपनी पहली किश्त की धनराशि करीब 80 हजार रुपए और लगभग 80 प्रतिशत लोग अपनी दूसरी किश्त की धनराशि समेत 2.01 लाख रुपए जमा करा चुके हैं। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि जमा की गई धनराशि को वापस किया जाएगा। कोरोना वायरस ने धार्मिक आयोजनों पर बहुत विपरीत प्रभाव डाला है।
हालांकि लोग घरों में रहकर पूजा और इबादत कर रहे हैं लेकिन पहले वासंतिक नवरात्र के पहले दिन से ही लॉक डाउन वन शुरू हुआ था। इसके बाद राम नवमी के आयोजनों पर रोक लगी तो अक्षय तृतीया के दिन असूझ मुर्हुत में होने वाली जिले भर की करीब 800 शादियों समेत हजारों शादी स्थगित हुई। इसके अलावा शनि जयंती के कार्यक्रम नही हुए। उधर रमजान माह में भी घरों पर ही नमाज व तराबीह पढ़ी गई। गुरु के शहीद पर्व पर भी कार्यक्रम नही हो पाएं। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर मेले का स्नान मेले का आयोजन नही हुआ। अब कांवड यात्रा स्थगित होने के बाद हज यात्रा भी रद्द हो गई। जिले के करीब 624 लोगों के जमा धन को सरकार वापस करेगी। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के ट्रेनर हाजी मोहम्मद साजिद व हाजी तुफैल ने बताया कि हज यात्रा स्थगित हो गई है। अब सभी लोगों के जमा धन को सरकार ने वापस करने का निर्णय लिया है।

एजेंसी दिलाने के नाम पर किसान से 7,50 लाख ठगे
मुजफ्फरनगर। एक कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर खतौली क्षेत्र के किसान झारखंड की एक कंपनी ने लाखों की ठगी की। ठगों ने किसान ने खाते में नगदी को जमा कराने के बाद सम्पर्क सूत्र ही बंद कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर ठगों से नगदी दिलाए जाने की मांग की है। गांव भंगेला निवासी नवीन कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पिछले दिनों नेट के माध्यम से एक नामचीन कंपनी द्वारा एजेंट बनाए जाने के दिए गए ऑफर को देखते हुए फोन से सम्पर्क किया। जिन लोगों से सम्पर्क किया उन्होने अपने को झारखंड निवासी बताया।
एजेंसी दिलाने के नाम पर युवकों ने कंपनी के नाम पर पहले 7,50 लाख की नगदी जमा कराए जाने को कहा। चार दिन पूर्व दिए गए अकाउंट पर नगदी को जमा करा दिया गया। नगदी जमा कराने के दो दिन बाद उन्ही नम्बरों पर सम्पर्क किया तो उनका नम्बर बंद आया। दो दिन तक फोन पर सम्पर्क न होने पर पीडित ने अपने को ठगों का शिकार होना मान लिया। पीडित किसान ने पुलिस ने ठगों से नगदी दिलाए जाने की मांग की है। कोतवाल ने पीड़ित को आष्वासन दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =