उत्तर प्रदेशवैश्विक

लापरवाही की चलते हादसा: जौनपुर में कार व ई-रिक्शा की जोरदार भिंड़त, 3 की मौत

जौनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना  हुई, जिसमें 3 की मौत हो गई। जौनपुर(Jaunpur) के जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी के पास कार व ई-रिक्शा की जोरदार भिंड़त हुई।

दो की घटनास्थल पर तो एक कि इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। ग्रामीणों ने घटना के बाद कार चालक को जमकर पिटाई की, जिसकी हालत भी गंभीर है ।

पुलिस ने कार चालक को किसी तरह से ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल भेजा, उसकी भी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक सड़क को जाम रखा ।जिससे लखनऊ-वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway )बाधित रहा और जलालपुर से बसों को केराकत की ओर मोड़ दिया गया।
इसके अलावा जौनपुर से वाहनों को केराकत की ओर डायवर्ट कर दिया गया इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आक्रोशित लोगों को समझाने देर रात एसडीएम ने मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रही एक कार सिरकोनी के पास ई-रिक्शा से उस समय टकरा गई।
जब मोड़ पर ई-रिक्शा अचानक हाइवे पर सामने आ गया। जिससे ई रिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। रविन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी इजरी, सुभाष यादव 35 वर्ष निवासी सेहमलपुर, प्रवेश यादव निवासी इजरी की मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार चलाने वाले शराब के नशे में थे और लापरवाही की चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 19 =