New Mexico में अंधाधुंध गोलीबारी में 3 लोगों की मौत
उत्तर-पश्चिमी New Mexico के एक समुदाय में कम से कम तीन बंदूकों से लैस 18 वर्षीय किशोर ने वाहनों तथा मकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, गोलीबारी की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई
दो पुलिस अधिकारियों सहित छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे फोर कॉर्नर के पास हुई. फार्मिंग्टन के पुलिस प्रमुख स्टीव हेब्बे ने कल रात जारी एक वीडियो में कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंचे और हमलावर को मार गिराया.

