वैश्विक

पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया

स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में गुरुवार (15 अगस्त) को पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है।इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पांच भारतीय सैनिकों को एलओसी पर युद्ध विराम के दौरान मारे जाने का दावा किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था।

Image Result For Ceasefire-Violations-By-Pakistan-In-Uri-And-Rajouri

पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =