Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के 32 वर्षीय युवक की मौत, 48 घंटे बाद भी नहीं हुआ सेनेटाईजेशन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टीला निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए 32 वर्षीय युवक की शुक्रवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

युवक की मौत को 48 घंटे का समय बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक युवक की गली को सील व सेनेटाईजेशन की कार्यवाही न किए जाने से क्षेत्र के लोगां में दहशत व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टीला निवासी एक 32 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था

जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार युवक को काफी समय से डायबिटीज की गंभीर बीमारी थी और दिमाग में खून का थक्का जमने से सेरेब्रोवस्कुलर एक्सीडेंट हो गया था।

उधर, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना को लेकर लापरवाही का रवैया अख्तियार करता दिखाई दे रहा है। कोरोना से युवक की मौत होने के बाद भी अभी तक गली व मोहल्ले को सेनीटाइज नहीं किया और ना ही बेरिकेटिंग कर गली को सील किया गया है। गली में आवाजाही जारी है, जिसके कारण मोहल्ले के लोग दहशत में हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =