Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली में कोरोना के 40 नए मरीज मिलने से कोहराम, कांधला व कैराना पर भी बडा हमला

शामली। जनपद शामली पर आज कोरोना ने सबसे बड़ा हमला बोला है। जनपद में आज एक साथ 40 नए कोरोना मरीज मिलने से कोहराम मच गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में ज्यादातर शामली शहर के निवासी है। इसके अलावा जनपद के कस्बा कांधला तथा कैराना में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

जिला अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में आज कोरोना के 40 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में अधिकतर पुराने मरीजों के संपर्क के ही लोग हैं

जबकि कुछ मरीज रेंडम सेंपलिंग में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि काफी मरीज पूर्व में ही सील किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों से हैं, जो मरीज नए क्षेत्रों से सामने आए हैं

उनके क्षेत्रों के भी हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित कर सील कराया जाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आज कोरोना के 4 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं

जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। आज जो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें अधिकतर शामली शहर के जवाहर गंज तथा जैन गली मोहल्ला से जुड़े हैं।

इसके अलावा जनपद के कस्बा कांधला तथा कैराना से भी कई नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आमने आए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 6 =