उत्तर प्रदेश

कैराना: छोटे कद के अजीम मंसूरी नजर आ रहे हैं इंसास राइफल के साथ

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कैराना के रहने वाले ढाई फुट के अजीम मंसूरी की अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, अजीम की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर छोटे कद के अजीम मंसूरी कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं।

जी हां, बीते महीने महिला थाना पहुंचकर शादी की गुहार लगाने वाले अजीम मंसूरी अब तक सोशल मीडिया पर अपने कद और शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे, लेकिन अब वजह कुछ और है। सोशल मीडिया पर इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो इंसास राइफल के साथ नजर आ रहे हैं।

शामली के रहने वाले 3.2 फीट के अजीम मंसूरी के पास ये इंसास राइफल कहां से आई, इस बात का अब तक पता नहीं चल सका है। सोशल मीडिया पर अजीम मंसूरी का ये हीरो से खलनायक बना लुक खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद सुर्खियों में आया था।

वहीं, अधिकारियों से शादी की गुहार लगाने वाली वीडियो सामने आने के बाद अजीम मंसूरी के लिए रिश्तों की लाइन लग गई। यही नहीं, उनकी शादी भी अब तय हो गई है। जी हां, अजीम को आखिरकार दुल्हन मिल गई है। जिससे परिवार में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि उसी की कद की लड़की से अजीम के परिजनों ने उसकी सगाई पक्की कर दी है।

मंसूरी की होने वाली दुल्हन हापुड़ की रहने वाली है। दोनों की शादी अगले साल यानी 2022 में शादी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी का निकाह इसलिए नहीं हो रहा था क्योंकि उसका कद 2 फीट 6 इंच है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =