उत्तर प्रदेश

कोहरे की वजह से 425 Railway Train Cancelled: कई का शेड्यूल बदला

कोहरे की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ना लाजमी है वहीं ट्रेनों के संचालन में भी लगातार दिक्कतें आती रहती हैं. इसी को लेकर कई बार ट्रेन्स अपने तय वक्त से देरी से चलती हैं. इसी दिक्कत को लेकर वक्त-वक्त पर रेलवे (Railway Train Cancelled)अपनी ट्रेन्स को रिशेड्यूल करता है और कई बार ट्रेन रद्द कर दी जाती हैं. एक बार फिर रेलवे ने कोहरे की वजह से पड़ने वाले असर को देखते हुए कई ट्रेन रद्द की हैं.  

 उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर भारत से चलने वाली सैंकड़ों ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रेलवे ने 425 ट्रेन्स को कैंसल कर दिया है. वहीं पांच ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है. इसके अलावा 15 गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप भी किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले अपनी ट्रेन को लेकर सही जानकारी हासिल कर लें ताकि किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े.

आपकी ट्रेन का स्टेटस क्या है, क्या रूट डायवर्ट हुआ है, या फिर कैंसल कर दी गई है. इन तमाम जानकारियों को हासिल करने के लिए आप रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes या फिर NTES मोबाइल एप्लीकेशन की मदद ले सकते हैं. यहां आपको बस ट्रेन का नंबर डालना होगा और पूरी जानकारी आपके सामने होगी. सर्दी और कोहरे की वजह से लगातार ट्रेन्स के संचालन पर असर पड़ रहा है. ऐसे में जरूरी है यात्रा शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =