फिल्मी चक्कर

Karishma Tanna के लिए दूल्हे varun bangera ने किया डांस, मेहंदी फंक्शन की धूम

Karishma Tanna के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं और इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं. गुरुवार को करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की हल्दी की फोटो छाई रहीं तो वहीं उनके धमाकेदार मेहंदी फंक्शन की धूम भी देखने को मिल रही है.

अब करिश्मा तन्ना और वरूण बंगेरा के मेहंदी सेरेमनी की वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें करिश्मा के दूल्हे अपने लेडी लव को रिझाने के लिए खूब नाचते दिख रहे हैं. 

वरुण बंगेरा (Varun Bangera) ने करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के लिए इस मेहेंदी सेरेमनी को तब और भी खास बना दिया जब वो ऋतिक रोशन  के गाने घुंघरु टूट गए पर थिरकते दिखे. उन्होंने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर करिश्मा भी काफी खुश हो गईं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

ल्हा और दुल्हन की इन रस्मों को इन्जॉय नहीं कर रहे बल्कि परिवारले और शादी में शामिल करिश्मा के करीबी भी जमकर धूम मचा रहे हैं. करिश्मा तन्ना के मेहंदी फंक्शन में कोरियोग्राफ टेरेंस लुइस (Terence Lewis) भी डांस करते नजर आ रहे हैं. वो भी पुष्पा के हिट सॉन्ग ओ अंटावा (O Antava) पर. इस गाने पर टेरेंस लुइस का डांस काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 

खास बात ये है कि इन दोनों ही वीडियो में टेरेंस लुइस काफी यूनीक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. और इसी के कारण इस वीडियो को बार बार देखा जा रहा है. 

गुरुवार से शुरू हुईं करिश्मा तन्ना और वरूण बंगेरा की शादी की रस्में अब फेरो के मंडप तक पहुंचने वाली हैं. शगुन की हल्दी लग चुकी है तो हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रच चुकी है. अब इंतजार है तो केवल उस पल का जब दोनों शादी के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक हो जाएंगे.  

Goa में वरुण बंगेरा संग लेंगी सात फेरे, Karishma Tanna की शादी की रस्में

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =