उत्तर प्रदेश

Lucknow News: पीएसी पूर्वी जोन के एडीजी Bhajani Ram Meena की रंगीन फोटो लगाने के आदेश की चिट्ठी चर्चा मे

Lucknow News: एडीजी भजनी राम मीणा (Bhajani Ram Meena) की एक चिट्ठी महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है. भजनी राम मीणा ने पीएसी के कानपुर और वाराणसी जोन के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अपने-अपने दफ्तरों में उनकी एक रंगीन फोटो लगाने के आदेश दिए हैं.

चिट्ठी वायरल

एडीजी Bhajani Ram Meena ने चिट्ठी में फोटो का साइज तो बताया ही है और यह भी लिखा है कि फोटो किस स्टूडियो से खरीदनी है. अब उनकी यह चिट्ठी महकमे के लिए सिरदर्द बन गई है. सभी लोग उनके बताए हुए फोटो स्टूडियो के चक्कर लगा रहे हैं.भजनी राम मीणा की यह चिट्ठी 2 फरवरी की है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीएसी के किसी अधिकारी ने ही उनकी यह चिट्ठी वायरल की है.

मीणा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मेरी अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नति की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है. जिसे आपके कार्यालय में लगवाया जाना आवश्यक है. यह फोटो 8×10 साइज का है तथा 14×18 के माउंट पर चस्पा है. नैनी फोटो सर्विस का संपर्क पता और दूरभाष भी चिट्ठी में लिखा है.

Bhajani Ram Meena चिट्ठी को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं

नैनी फोटो सर्विस लखनऊ के हजरतगंज स्थित हलवासिया मार्केट में है. एडीजी की यह चिट्ठी उनके जोन के सभी सेनानायक और कानपुर वाराणसी अनुभाग के डीआईजी को भेजी गई है.सोशल मीडिया पर वायरल इस चिट्ठी को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

महकमे में भी यह पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है.  कहना है कि यह पुरानी परंपरा है कि दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की फोटो लगाई जाए ताकि मातहतों को उसके बारे में जानकारी हो. Bhajani Ram Meena 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

यह समाचार एबीपी  इंटरनेट फीड से लिया गया हैं। तथ्यता के बारे में न्यूज़ डेस्क की कोई जिम्मेदारी नहीं हैं। कोई अंश गलत होने पर तुरंत न्यूज़ डेस्क को सम्पर्क करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =