5,459 भारतीयों को अवैध तरीके प्रवेश करते हुए पकड़ा, USCBP रिपोर्ट में आंकड़ों का जिक्र
USCBP रिपोर्ट में उन्होंने कुछ आंकड़ों का जिक्र किया है. आंकड़ों की मानें तो, फरवरी 2019 और मार्च 2023 के बीच कम से कम 1.49 लाख भारतीयों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़े गए थे. बॉर्डर क्रॉस करते समय जिन्हें पकड़ा जा रहा है उनमें से अधिकतर गुजरात और पंजाब के नागरिक हैं. इस बात की जानकारी गुजरात के ही एक पुलिस अधिकारी ने दी है.
रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में, 5,459 भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था. इनमें से 708 को अमेरिका-कनाडा सीमा पर पकड़ा गया था. वहीं, ये आंकड़े जनवरी 2023 में संख्या 35.9 प्रतिशत बढ़कर 7,421 हो गई. इनमें से यूएस-कनाडा सीमा पर किए गए 2,478 डिटेंशन शामिल हैं.
भारतीयों को या तो उत्तर में कनाडा से या दक्षिण में मैक्सिको से सीमा पार करने के 2,663 कोशिशों के दौरान हिरासत में लिया गया था. भारतीय एजेंसियों और गुजरात पुलिस की माने तो, अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों में से केवल 2 प्रतिशत भारतीय हैं. लेकिन, शायद ही कुछ को डिपोर्ट किया गया था.
कईयों को मानवीय आधार पर भी शरण मिल जाती है. यूनाइटेड स्टेट्स के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 2017 के बाद से शरणार्थियों के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है. यहां तक कि जो लोग कोर्ट में हार जाते हैं वे वर्षों तक टिके रह सकते हैं जबकि, उनके मामले एक बैकलॉग सिस्टम के माध्यम से समाप्त हो जाते हैं. जबकि, अन्य कम भाग्यशाली थे.
अहमदाबाद से 44 किमी दूर डिंगुचा गांव के चार लोगों के एक परिवार के कनाडा-अमेरिका बॉर्डर पर ठंड से जम जाने के बाद मौत के बाद गुजरात पुलिस राज्य में सक्रिय संगठित मानव तस्करों पर नकेल कस रही है. मौत की यह इकलौती घटना नहीं है

