Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: चिटफंड कंपनियों में डूबी रकम को वापस पाने के लिए डी एम से की विंडो खोलने की मांग

Muzaffarnagar  जिला कलेक्ट्रेट में डी एम ऑफिस में ठग कंपनियों तथा मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटीयो में डूबी रकम को वापस पाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल डी एम से मिले तथा डी एम को ठग कंपनियों आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी,पी ए सी एल,सहारा इंडिया परिवार, कल्पतरु, एग्रीकल्चर एग्रोटेक, गोल्डन फॉरेस्ट,साईं प्रसाद,साईं प्रकाश,किम, बाइक बोट आदि कंपनियो में डूबी रकम को वापस पाने के लिए कलेक्ट्रेट में विंडो खोलने की मांग की है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने डी एम को एजेंटो व निवेशकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा कहा कि संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून 2019 की अनुपलना सुनिश्चित की जाए। तथा शासन/ प्रशासन और बड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत नियुक्त सक्षम अधिकारी ठगी पीड़ितों का भुगतान आरंभ करें और बड्स एक्ट 2019 की अनुपालना सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में बड्स एक्ट 2019 एवं राज्यों के पी आई डी एक्ट की अनुपालना सुनिश्चित करवाने हेतु शासन द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारी, सहायक सक्षम अधिकारी और विशेष न्यायालय बड्स एक्ट 2019 की पद पट्टिका उनके कार्यालयों पर प्रदर्शित कराएं ताकि ठगी पीड़ित सरलता एवं निर्भयता पूर्वक अपने भुगतान के दावे शासन के समक्ष प्रस्तुत कर अपना भुगतान 180 कार्य दिवस में प्राप्त कर सके।

संजय मित्तल ने कहा कि सोसाइटीज के विरुद्ध बड्स एक्ट 2019 के तहत ठगी एवं धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए जाए।संजय मित्तल ने जिलाधिकारी कार्यालय में बड्स एक्ट 2019 के आवेदन लेने हेतु विशेष खिड़की खुलवाएं जाने की मांग की। डी एम ने सभी निवेशकों व एजेंटो की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। तथा जल्दी ही शासनादेश के अनुसार विंडो खोलने का भी आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महेश चौहान, जयपाल जी, डा.पुनीत सिंघल,नीरज बंसल,अंशुमन अग्रवाल तथा ठगी पीड़ित एवम जमाकर्ता परिवार के जिला संयोजक सोमदत्त रोहेला,एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष केतन कर्णवाल,उपस्थित रहे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =