6 को 14 लाख के नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस और क्राइम बं्राच ने भांग के ठेके की आड में चल रहे नशीले पदार्थो के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए लाखों कीमत के नशीले पदार्थ बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गोरखधंधे से जुडा एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी भांग के ठेके की आड में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले कुछ लोग नशीले पदार्थ लेकर आ रहे है
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नटराज होटल तिराहे से मनोज पुत्र श्रीचंद निवासी बुढाना मोड, रजनीश पुत्र रामभजन निवासी गदनापुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई, जितेंद्र पुत्र चन्द्रपला सिंह निवासी मूसेपुर जलाल, थाना कवारसी अलीगढ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे गये आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के नाम बताये। पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जिनमें बालेंद्र पुत्र राजवीर निवासी कुरथल, राहुल पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम कुरथल थना बुढाना व संजय पुत्र रामपाल निवासी नवाबगज हरोई शामिल है।
एक आरोपी प्रमोद पुत्र धरून्नी निवासी ग्राम छपरगढ थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर भागने में सफल हो गया। पकडे गये आरोपियों के पास से 65 किलो 50 ग्राम गांजा, 40 ग्राम स्मैक, 1.5 किलो चरस, पैकिंग की पन्नी, इलैक्ट्रानिक कांटे, 11 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ। एसएसपीने बताया कि बरामद माल की कीमत करीब चौदह लाख रूपये है। एसएसपी ने बताया कि बालेंद्र ने अपने रिश्तेदार सोनू के नाम पर सरकारी भांग का ठेका लिया था।
इस ठेके की आड में उक्त गिरोह अलमासपुर भोपा बस स्टैंड, सुजडू चुंगी, चुंगी नम्बर दो, खालापार, वहलना चौक, रूड़की चुंगी, भोपा पुल केनीचे आदि स्थानों पर नशीले पदार्थ बेच रहे थे। उक्त लोग नशीले पदार्थ मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली व हरियाणा में भी सप्लाई कर रहे थै। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह को पकडने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा क्राइम ब्रांच स्वाट टीम, हैड कां. अशोक खारी क्राइम ब्रांच, का. सोनू शर्मा क्राइम ब्रांच, कां. जितेंद्र त्यागी क्राइम ब्रांच, कां. हरवेंद्र क्राइम बांच स्वाट टीम, कां. विनीत क्राइम ब्रांच स्वाट टीम, कां. वकार क्राइम ब्रान्च स्वाट टीम, का0 चा. सतेंद्र क्राइम ब्रांच स्वाट टीम, उपनिरीखक समयपाल अत्री थानाध्यक्ष सिविल लाइन, उपनिरीक्षक अनित यादव , हैड कां. अरविंद कुमार, का. विकेश कुमार, का. चा. पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
