entertainment

फ़िल्म “इत्तेफाक” 25 अक्टूबर 2019 को चीन में होगी रिलीज़

फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में है। फ़िल्म “इत्तेफाक” पहली बार निर्देशन की दुनियां में कदम रखने वाले अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक मर्डर मिस्ट्री है जो इसी नाम से प्रसिद्ध 1960 के क्लासिक के समकालीन अनुकूलन है। फिल्म भारत में तीन प्रमुख स्टूडियो, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस का सहयोगी प्रोजेक्ट है।

यह फ़िल्म 100 मिनट की एक जबरदस्त थ्रिलर है और दो संदिग्ध विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) जो कि एक प्रशंसित लेखक है और माया (सोनाक्षी सिन्हा) जो एक युवा गृहिणी है इनके इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों के पास उस भयंकर रात में घटी घटना की अपनी एक कहानी है लेकिन सच्चाई तो सिर्फ़ एक ही हो सकती है! इसलिए इस रहस्य को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर देव (अक्षय खन्ना) मैदान में उतरते है, जिन्हें फिल्म में अपने अभिनय के लिए काफी सरहाया गया था।

निर्देशक अभय चोपड़ा कहते है,“इत्तेफाक ने भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है और अब हम इसे चीन में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में इस कहानी को नए दर्शकों के सामने पेश करने में सक्षम होना एक सम्मान की बात है। सिनेमा में भाषाओं और संस्कृतियों को पार करने की क्षमता होती है, हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और हम अधिक लोगों का मनोरंजन के लिए तत्पर है।”

इत्तेफाक भारत में 3 नवंबर, 2017 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म की रहस्यमयी शैली को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने इसे लगभग 100 मिनट की थ्रिलर बनाने में कड़ी मशकत की है। फ़िल्म के लिए ‘Say No To Spoilers’ नामक अभियान शुरू किया गया था, जिसने सभी को फिल्म का अंत किसी के सामने न कहने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि हर कोई इसके दिलचस्प अंत के रहस्य / खुलासा का आनंद ले सके। इसके अलावा, पहली बार फिल्म के मुख्य कलाकारों को प्रचार में शामिल नहीं किया गया था ताकि किरदार और कहानी के आसपास के रहस्य को बरकरार रखा जा सके।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इत्तेफाक 25 अक्टूबर 2019 को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk