४८ घण्टो बाद ही चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम बलवाखेड़ी स्थित बालाजी मंदिर में २/३ अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हजारो की नगदी सहित काफी सामान चोरी कर लिया था
भगवान के घर मे हुई चोरी पर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया था जिसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर दी थी चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने ४८ घण्टो बाद ही भगवान के घर में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने चोरों के पास से एक तमंचा,बेटरी,चार्जर व एक घण्टी बरामद की है।
सीओ सदर कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया चरथावल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने १ सप्ताह पूर्व अस्पताल में हुई चोरी व भगवान के घर में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।सीओ सदर ने घटना का सफल अनावरण करने पर पुलिस को बधाई दी।
