प्रदेश महामंत्री के सामने उलझे दो बडे भाजपा नेता
मुजफ्फरनगर। वर्तमान समय में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। इसी सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आज पार्टी कार्यालय पर प्रदेश मंत्री विजय बहादुर पाठक आये थे। इनके सामने भाजपा के दो बडे दिग्गज नेता आपस में उलझते हुए आमने-सामने आ गये। हालांकि बातचीत में दोनों उलझने की बात से इंकार करते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाया। सूत्रों के अनुसार गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक शाम को सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में सैक्टर संयोजक व सैक्टर विस्तारक बुलाये गये थे। मंच पर विजय बहादुर पाठक बिजेन्द्र अग्रवाल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, शरद शर्मा व राजीव गर्ग बैठे थे। बैठक में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें मंच पर न बैठाने को लेकर अपना एतराज भाजपा के एक बडे दिग्गज से किया, जिसके चलते दोनों में अच्छी खासी गर्मा-गर्मी हुई।
दोनों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग किया गया। भाजपा के एक बडे नेता का कहना था कि प्रोटोकॉल के अनुसार एतराज करने वाले नेता को मंच पर नहीं बैठाया जा सकता था। उन्हें तो बुलाया भी नहीं गया था। यह केवल सैक्टर विस्तारकों व सैक्टर संयोजकों की बैठक थी। कार्यक्रम का संचालन हरीश अहलावत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में शरद शर्मा, राजीव गर्ग, रोहिल बाल्मीकि पंकज त्यागी, साधना सिंघल, रोशनी पांचाल, रोहिताश पाल, सुनील शर्मा, रजत त्यागी आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के दो नेताओं के आपस में उलझने की खबर सोशल मीडिया पर भी वॉयरल हुई।
