समाचार
शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एम0जे0एम0सी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। एम0जे0एम0सी चतुर्थ सेमेस्टर से 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी बरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया।
विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम0जे0एम0सी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के अनुसार 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी बरमन प्रथम स्थान पर रही। 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 77.4 प्रतिशत अंकों के साथ ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
एम0जे0एम0सी चतुर्थ सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी बरमन ने अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि कठिन परीश्रम, लगन और गुरूजनों द्वारा दिए गए मागदर्शन की बदौलत ही आज यह मुकाम हासिल कर पाई हूं। द्वितीय स्थान पर रही शिवानी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और महाविद्यालय एवं विभाग द्वारा उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं को देते हुए कहा कि कॉलेज में उपलब्ध पत्रकारितार एवं जनसंचार की उच्चस्तरीय एवं विश्वस्तरीय लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन करने और गुरूजनों के मूल्यवान मार्गदर्शन में मिली सफलता ही मूलमंत्र है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति ने अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि विभाग एवं कॉलेज के अनुशासन के साथ-साथ किताबी ज्ञान के अलावा विषयों का प्रयोगात्मक ज्ञान भी समय-समय पर कराया गया जिससे सफलता सुनिश्चित हो पाई है। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समाज में पत्रकारिता एवं जनसंचार का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र में विघ्द्यार्थियों के पास देश और समाज सेवा के साथ सुनहरा भविष्य है। जिसके माध्यम से नाम और शोहरत खूब है। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ निरन्तर आगे बढते हुए अपने लक्ष्य का चुनाव कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों की सफलता पर विभाग को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी की सफलता में प्रवक्ताओं का विशेष योगदान है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षण संस्थाओं में श्रीराम कॉलेज पश्चिमी उत्तरप्रदेश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस क्षेत्र में विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर विभागीय गतिविधियां कराई जाती हैं। साथ ही पत्रकारिता जगत की हस्तियों के विचार जानने के लिए विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान एवं कार्यशाला भी आयोजित की जाती है। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में तो अच्छे परिणाम प्राप्त होते ही हैं साथ ही उनके भविष्य को व्यवसायिक क्षेत्र में आकार प्रदान करने में भी सुविधा मिलती है। जिसके फलस्वरूप आगे चलकर विद्यार्थी बौद्धिक रूप से अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर तो सशक्त बनता ही है साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में असीम अवसरों एवं चुनौतियों के बारे में भी ज्ञानवर्धन होता है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की डीन डा0 पूनम शर्मा, नीतू सिंह, वैशाली और भूपेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन जारी
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर बार संघ, मुजफ्फरनगर एवं उ.प्र.दस्तावेज लेखक एसो.तहसील सदर के संयुक्त तत्वाधान मे बढाये जा रहे सर्किल रेट के विरोध मे करीब एक सप्ताह से तहसील सदर मे धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरने पर बैठे पदाधिकारियो का कहना है कि हडताल व धरने प्रदर्शन के कारण आमजन को बहुत परेशानी हो रही है। इसी संदर्भ मे आज तहसील सदर मे आयोजित धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता खैराती लाल ने की व संचालन संजय शिवम एड. ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अरूण शर्मा एवं तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत दिवस तहसील बार संघ व दस्तावेज लेखक संघ का प्रतिनिधि मंडल उनके निवास पर मिला एवं रेट लिस्ट मे दिशा निर्देशो के सम्बन्ध मे जो भ्रांति एवं अस्पष्टता है उससे अवगत कराया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने आश्वासन दिया कि वे 8 अगस्त को दिल्ली से वापिस लौट आयेंगे। तथा इस विषय मे डीएम व एडीएम आदि अधिकारियो से चचा्र की जाएगी। ज्ञापन सौपने वालो मे वरिष्ठ दस्तावेज लेखक सतीश शर्मा, मनोज पाल,सुरेश कपूर, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, भीष्म शर्मा, अशोक त्यागी, कुलदीप गुप्ता, हेमन्त कुमार, रामकुमार गंगानिया, विवेक कुमार आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
समस्या के समाधान की मांग
मुजफ्फरनगर। फुटकर व्यापार अध्यक्ष रामकुमार नामदेव ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराते हुए बताया कि 80 से 90 के बीच फुटकर व्यापारी अस्पताल गेट के बाहर से 15 से 20 फुट पीछे अपना छोटा सा व्यापार 30 से 40 वर्षो से करते चले आ रहे हैं। फिर भी हमे अतिक्रमण के नाम पर हर तीसरे चौथे महीने वहां से हटवा दिया जाता है। जिस कारण उन लोगो को काफी परेशानी होती है। कचहरी पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे ज्ञापन के दौरान रविन्द्र कुमार, सुरेश चन्द, विजय पाल, बाबूराम, विनोद कुमार, अनुज कुमार,विकास कुमार आदि अनेक फुटकर व्यापारी मौजूद रहे।
मोबाईल चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गौतम की पुलिस टीम के एस आई ओमकार सिंह, हैड कोस्टेबल अरविंद कुमार व कोस्टेबल पंकज कुमार ने चोरी के मोबाइल व नशे की गोली का कारोबार करने वाले दो शातिरों को चोरी किए मोबाइल सहित काफी मात्रा में नशे की गोलियां भी की बरामद पकड़े गए शातिर चोर जेब कतरे भी बताए जा रहें है थानां सिविल लाइन क्षेत्र के साईं धाम रेलवे स्टेशन रोड पर मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज केचेरी ओमकार सिंह वह हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कॉस्टेबल पंकज कुमार ने मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी साजिद पुत्र शकील निवासी मिमलना रोड थाना शहर कोतवाली व दूसरे का नाम दानिश उर्फ़ सलमान पुत्र सलीम निवासी लद्दावाला थानां कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं पकड़े गए दोनो आरोपियों के कब्जे ३३० नशे की गोली ३ चोरी किए हुए मोबाइल भी सिविल लाइन पुलिस ने बरामद किए।
भारत विकास परिषद ने मनाया तीज महोत्सव 
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा तीज समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे अनेक प्रतिभागी महिलाओ ने हिस्सा लिया। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया तथा सचिव अनिल प्रकाश ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, सोनिया जैन, संस्थापक परमकीर्ति शरण आदि की मौजूदगी मे कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय अग्रवल द्वारा सदन को तीज पर्व की शुभकामनाऐं दी। तीज महोत्सव के दौरान एक से बढकर नृत्य व लोकगीत की धूम रही। इस अवसर पर निर्णायक मंडल मे अनुराधा वर्मा, ब्यूटिशियन काव्या शर्मा, अभिलाषा कपूर के सम्ममुख 45 वर्ष से उपर व कम आयु वर्ग मे आयोजित तीज सुन्दरियों के चयन के लिए हरे परिधानो व सोलह श्रृंगार से सुसज्जित महिलाओ ने कैटवॉक किया गया। नये अन्दाज मे दादी पोती पोते का कैट वॉक किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा इस आयोजन के लिए दोनो शाखाओं के पदाधिकायि की प्रशंसा की गई। परमकीर्ति शरण द्वारा कार्यक्रम मे आए सभी अतिथियो के प्रति आभार प्रकट किया गया।
धूमधाम से मनाया तीज पर्व 
मुजफ्फरनगर। राजवंश महिला सभा द्वारा तीज पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जैसे महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति की। तीज से सम्बंधित कवितायें सुनाई, विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमोंका आयोजन हुआ तीज क्वीन का भी चयन किया गया। इस के अलावा महिला सभा द्वारा श्रीमती अनीता राजवंशी को केन्द्रीय महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर सम्मानित किया गया।
तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हाल में लेडीज क्लब मुजफ्फरनगर के द्वारा तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस तीज महोत्सव के दौरान संस्था से जुड़े समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस तीज महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र ओर छात्राओ के द्वारा हाथो से बनाई गई स्टाल लगाई गई, जिसकी कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं ने जमकर तारीफ की ओर खरीदारी भी की। इस तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गीतों पर जमकर नृत्य करते हुए खूब इंजॉय किया। इस दौरान सपना सिंघल व अंशु टण्डन ने बताया कि आज हम यहां सभी महिलाएं लेडीज क्लब के तीज महोत्सव के लिए इकठ्ठा हुई हैं, ओर हम सभी तीज महोत्सव का पूरा आनंद ले रही है। आज इस तीज महोत्सव के दौरान तीज क्वीज क्वीन सपना सिंघल चुनी गई है। कार्यक्रम में समाज सेविका बीना शर्मा को सम्मानित भी किया गया वही कार्यक्रम में अंशु टण्डन, सरिता स्वरूप, मोनिका गोयल, सपना सिंघल, रेणु अग्रवाल, बीजेपी की वरिष्ठ नेता गीता जैन, बीना शर्मा आदि शहर की सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही।
चार किसानों की ट्यूबवेलों से केबल चोरी
चरथावल। चरथावल क्षेत्र में चोरी की वारदाते रुक
ने का नाम नही ले रही है दो महीने के अंदर चरथावल क्षेत्र के जंगल से चोरी की कई बड़ी वारदाते हो चुकी है लेकिन पुलिस चोरी की किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम है घटना देर रात की है जहां चरथावल थानाक्षेत्र के महाबलीपुर के जंगल से आधा दर्जन से अधिक किसानो की ट्यूबवैलों से चोरों ने केबिल चोरी कर लिए यही नही करीब १० दिन पुर्व भी दर्जनो से अधिक किसानों की ट्यूबवैलों से केबिल काटे थे लेकिन पुलिस के ढीले रवैये के चलते किसानों में भारी रोष बना हुआ है किसानों ने मुज़फ्फरनगर कमांडर अभिषेक यादव से जंगलों से चोरी हो रहे किसानो के उपकरणों के खुलासे की मांग की है।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल,शाखा मुजफ्फरनगर के जिला मंत्री सुभाष उपाध्याय ने संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मे केन्द्र सरकार पर श्रम विरोधी कानून एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानो के निजीकरण के विरूद्ध ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही मे श्रम संहिताओं एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानो के निजीकरण की घोषणा की है और इस प्रकार यह सत्ता का एकतरफा दुरूपयोग करके श्रमिको के अधिकारो पर लगातार कुठाराघात कर रही है। ताकि विदेशी एंव देशी कारपोरेट घरानो व कम्पनियो को भारी मुनाफा व लूट करने का अधिकार दिया जा सके। ज्ञापन सौपने वालो मे सुभाष चन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, महीपाल सिह, राजीव त्यागी, नन्द किशोर पांचाल, वरिष्ठ नेता श्यामवीर राठी आदि मौजूद रहे।
युवक का शव मिला
मुजफ्फरनगर। युवक का शव मिलने से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना के जंगल मे खाली जग पर एक युवक का शव पडा होने की सूचना पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब शिनाख्त करानी चाही तो मृतक की पहचान दिनेश पुत्र श्रृषिपाल के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो का कहना था कि आज सुबह राजू नामक युवक के साथ गया था। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
तीज पर्व धूमधाम के साथ मनाया 
मुजफ्फरनगर। राजवंश महिला सभा द्वारा तीज पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जैसे महिलाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति की। तीज से सम्बंधित कवितायें सुनाई, विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमोंका आयोजन हुआ तीज क्वीन का भी चयन किया गया। इस के अलावा महिला सभा द्वारा श्रीमती अनीता राजवंशी को केन्द्रीय महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर सम्मानित किया गया।
3 अगस्त से नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगाः नगर मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने का कार्य 3 अगस्त से प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होने व्यापारी बन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी ने अतिक्रमण किया हुआ है तो तत्काल हटा ले। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आज कलैक्ट्रेट सभागार मे नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाये जाने के सम्बन्ध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, व्यापारी बन्धुओें व पुलिस विभाग के अधिकारीगण के साथ बैठक कर रहे थे। सर्वप्रथम बैठक में आने के लिए सभी का स्वागत करते हुए नगरीय क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व की भॉंति व्यापार मण्डल एवं सभासदों से सहयोग प्रदान करने एवं अपने-अपने सुझाव दिये जाने हेतु अनुरोध किया गया, ताकि आमजनमानस को हो रही कठिनाई से निजात दिलाने हेतु अतिक्रमण हटाने की रूपरेखा तैयार की जा सके। बैठक में व्यापारी बन्धुओ द्वारा कहा गया कि प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जायेगा और अतिक्रमण अभियान को सफल बनाया जायेगा, लेकिन प्रायः देखने में आ रहा है कि नगरीय क्षेत्रान्तर्गत दुकानदारों की दुकानों के सामने पुनः अतिक्रमण हो रहा है तथा ठेली व रहेडे वालों एवं गाडियों तथा मोटर साईकिलें खडी रहती हैं, जिसके कारण व्यापारियों का नुकसान तो ही रहा है, साथ ही आम जनमानस को भी अत्यधिक कठिनाई हो रही है
नगर में आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त नगर में बहुताधिक संख्या में ई-रिक्शाओं के संचालन से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिला प्रशासन द्वारा इन पर नियन्त्रण करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये।नगर मजिस्ट्रेट ने बैठक में आये सुझाव के लिए सभी से कहा कि आपके सहयोग से ही अतिक्रमण हटाया जा सकता है। उन्होने कहा कि सभी व्यापारी भाईयों एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वें अपने समीप भी अतिक्रमण न होने दें, चूंकि एक दुकानदार के द्वारा यदि अतिक्रमण किया जाता है तो बराबर का दुकानदार भी अतिक्रमण करने की चेष्टा करता है।
अतएव अतिक्रमण रोकने में दुकानदार भी अपनी जिम्मेदारी समझें। नगर में वर्तमान में अस्थायी अतिक्रमण अत्यधिक है तथा स्थायी अतिक्रमण कम है। 3 अगस्त से नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जायेगा। यदि बार-बार अतिक्रमण किये जाने की बात संज्ञान में आयेगी तो सम्बन्धित अभ्यस्त अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धारा के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में अवश्य लायी जायेगी। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मय नगरपालिका की टीम एवं पुलिस फोर्स सहित अतिक्रमण हटवाना प्रारम्भ करेंगे। साथ ही कांवड रूट पर सभी ई-रिक्शाओं के प्रतिबन्धित किया जायेगा। उन्होने कहा कि कलैक्ट्रेट में बेतरतीब खडी गाडियों पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एसडीएम सदर कुमार धमेन्द्र, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, सहित व्यापरी व व्यापार मण्डल के पदाधिकारी रेवती नन्दन, राकेश त्यागी, संजय मित्तल,सुलक्खन सिंह नामधारी,प्रवीन आदि।
