खबरें अब तक...

समाचार

तीज महोत्सव पर किया नृत्य8 2 |
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया बड़ी धूमधाम से,। यहां पहुंची महिलाओं ने लोक नृत्य लोक गीत एवं सांस्कृतिक गीतों से अन्य महिलाओं का मन मोह लिया, यहां महिलाओं द्वारा आधुनिक गीतों पर भी जमकर नृत्य किया गया एवं एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाइयां दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद मुजफ्फरनगर के आशीर्वाद बॅंकेवेट हाल में अखिल भारतीय वैशय अग्रवाल महासभा महिला इकाई द्वारा तीज महोत्सव मनाया गया। तीज महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन श्री मति अंजू अग्रवाल रहीं जिन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। महोत्सव की अध्यक्षता श्री मति नीलिमा अग्रवाल रहीं एंव संचालन रोमा अग्रवाल ने किया सर्वपथम गणेश वंदना की गई उसके बाद महिलाओं ने मंच पर लोक गीत , सांस्कृत नृत्य , एंव आधुनिक गीतों पर नृत्य कर शमा बांध दी और कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं सहित सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकानाएं सहित एक दूसरे को बधाइयाँ दी । इस कार्यक्रम में अंजू अग्रवाल , मीनाक्षी ,मोनिका गोयल प्रिया गोयल ,साधना कुछल, रेनू अग्रवाल ,सपना ,राधा गर्ग ,साधना गर्ग, अल्पना गोयल, रूचि गर्ग , अचला बिंदल एंव अनीता गोयल । कार्यक्रम आयोजक संजय मित्तल ,ब्रिजगोपाल छारिया आदि रही।।

 

हस्ताक्षर अभियान जारी3 2 |
मुजफ्फरनगर। उन्नाव प्रकरण मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान मे नगर के गांधी कालोनी मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता मे गांधी कालोनी मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उमादत्त शर्मा, आकिल राणा, जगदीश राणा,रईस पहलवान, शादाब, इस्तेकार, विनोद चौहान, डा.धर्मसिह, रईस आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जयन्त चौधरी ने की जेल में बंद रालोद समर्थकों से मुलाकात
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में चारु चौधरी के रोड शो के दौरान नूनाखेड़ा गांव में रालोद और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में जेल गए नौ रालोद समर्थकों नूनाखेड़ा निवासी राजीव बालियान, छोटा बालियान, महेश बालियान, अरुण बालियान, अंकुर बालियान, राजकुमार बालियान , टीनू बालियान, कृष्णपाल बालियान, बिट्टू बालियान से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुलाकात की और कार्यकर्ताओं का श्रावण माह का तोहफा घेवर खिलवाया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने जिलाकारागर के बाहर पत्रकारों से बातचीत भी की।
उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गई है। एक के बाद एक हो रहे अपराधों ने प्रदेश मे कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी हैं। सोनभ्रद व उन्नाव काण्ड की घटनाऐं इसका उदाहरण हैं। सत्ता पक्ष द्वारा बदले की भावना से काम किया जा रहा है। जो कि उचित नही है।
जिला कारागार मे बन्द रालोद कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर जिला जेल से बाहर आकर मीडियाकर्मियो से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उक्त बात कही। रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ घटनाएें हुई हैं। जो कि प्रशासन की कमी से हुई है। उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान स्टार कन्टेनर उस कार्यक्रम मे शामिल हुए थे।

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान स्टार कन्टेनर को कोई सुविधा नही दी गई। जबकि यह प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। उनके साथ दो पुलिसवाले भी नही चल रहे थे। े यदि पुलिस साथ होती तो कोई मामला ना होता। उन्होने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन कहता है कि चुनाव के दौरान कोई झगडा नही हुआ। वहीं दूसरी और ऐसी ऐसी ऐसी धाराऐ लगाई गई हैं। इन सब का क्या मतलब है। जब दोनो तरफ से एफआईआर दर्ज हुई तो उससे ये साबित होता है कि प्रशासन कहीं ना कहीं दबाव मे है। तभी इस प्रकार की कार्यवाही की गई है। उन्होने कहा कि रीढ की हडडी सब को दी जाती है। मै अधिकारियो से भी कहना चाहता हूं कि वे संविधान की रक्षा करें लेकिन मानवता का भी ख्याल रहें। अपनी सोच बडी रखें। सत्ता पक्ष़्ा पक्षपात का हिस्सा न बन,े पक्षपात ना करें अनैतिक दबाव के चलते ही यह सब हुआ है। जो कि अनुचित है। ये सभी बालियान गांव के किसान बिरादरी के लोग है। जो जेल मे बन्द हैं। ये सब हमारे बहुत ही हिम्मत वाले लोग हैं ये हमारे साथी हैं हमारी जिम्मेदारी हैं इसी लिए मै इनसे मिलने के लिए इनका हाल जानने के लिए यहां आया हू। जंयत चौधरी ने कहा कि वे अपने राजनैतिक साथियो से कहना चाहते हैं ूं अपनी सोच अपने काम मे संकीर्णता ना रखें। हम सब भी उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सत्ता पक्ष को जनसेवा से जुडें कार्यो की और ध्यान देना चाहिए। जिला कारागार की व्यवस्था के सम्बन्ध मे पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि जेल की व्यवस्था ठीक ही हैं। हमे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम कानून मे विश्वास रखने वाले लोग हैं। बडा दिल व बडी सोच रखते हैं। कश्मीर मे क्या चल रहा है कुछ पता नही चल रहा है। बस ये मालूम है कि अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जो लोग सेवा करने जा रहे थे उन्हे रोक दिया गया। देश की कानून व्यवस्था ये है कि दुष्कर्म के आरोपी विधायक को भाजपा नेताओं द्वारा बेचारा बताया जा रहा है। जबकि यह कृत्य जगजाहिर है। आरोपी विधायक के हथियार का लाईसैंस अभी तक जब्त नही किया गया है। जो कि अब तक जब्त हो जाना चाहिए था। सुझाव है कि अगर इस राज मे कानून व्यवस्था को सुधारना है तो न्यायपालिका व पुलिस प्रशासन को पावर हो। मुददे की कोई बात नही हो रही है। सोनभद्र व उन्नाव काण्ड ने कानून व्प्रशासन की बडी जिम्मेदारी होती है। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिह, वरिष्ठ नेता चन्द्रवीर सिह एड.,अशोक बालियान एड.,पराग चौधरी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तमंचे और ज़िंदा कारतूस के साथ पकडा2 3 |
चरथावल। जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा गांव में पुलिस ने एक युवक को मय तमंचे और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है वही चरथावल पुलिस ने चौकिंग के दौरान दूसरे युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस कप्तान अभिषेक यादव के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधी धर पकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल पुलिस को दो सफलताये हाथ लगी है पुलिस ने एक यूवक को मय तमंचे और एक ज़िंदा कारतूस और दूसरे युवक को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है आपको बतादे थाना प्रभारी सुबेसिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी शिवकुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी युवक कुटेसरा गांव के बस स्टेंड पर देखा गया है चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उवेस पुत्र आसिफ निवासी कुटेसरा को मय तमंचा और एक ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़ा गया अपराधी गेंगस्टर में वांछित चल रहा था वहीं दूसरी तरफ चैकिंग के दौरान चरथावल पुलिस ने संसवीर पुत्र रणवीर निवासी ढिंडावली थाना तितावी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन4 3 |
मुज़फ्फरनगर। चोरी का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यपारियो ने अपनी दुकाने बंद कर किया धरना प्रदर्शन। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद के बाद भी स्थानीय पुलिस नही कर पाई चोरी की घटनाओं का खुलासा। बीते २८ जुलाई में हुई लाखो की चोरी का पुलिस नही कर पाई खुलासा। आरोप है इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई चोरी हो चुकी है व्यापारियों का कहना है की पुलिस ने कार्यवही नही केवल आश्वशन दिया है। दुःखी व्यापारियों ने दुकान पर बोर्ड चस्पा कर बंद की मार्किट मौके पर पुलिस बल व व्यापारी वर्ग मौजूद। व्यापारियो ने पुलिस को चेताया की अगर चोरी का खुलासा नही हुआ तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड़ खानजापुर की घटना।

 

 

महिलाओं को स्तनपान के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। विश्व स्तनपान सप्ताह के तीसरे दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर बच्चे के लिए मां के दूध की महत्ता को समझाय़ा गया। उन्हें बताया गया कि ६ माह की आयु तक शिशु को केवल स्तनपान कराने पर आम रोग जैसे दस्त एवं निमोनिया के खतरे में क्रमशः ११ प्रतिशत व १५ प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीताजंली ने बताया विश्व स्तनपान सप्ताह के लिए ५पीएचसी व ९ सीएचसी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्तानपान के लिये जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि प्रसव के एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान कराना बहुत जरूरी है। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बताया कि प्रसव के बाद मां का पहला दूध बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मां का पहला दूध बच्चे की सेहत के लिये टीके का कार्य करता है। इससे बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। महिला अस्पताल में सीएमएस अमिता गर्ग ने बताया बृहस्पतिवार से आरंभ हुए विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विभाग की ओर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत आशा, आगंनबाड़ी, कार्यकर्ता व एनएनएम नवजात को अपनी मौजूदगी में स्तनपान करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि मां का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है, जो उसे पोषण प्रदान करता है। वहीं मां के लिए भी स्तनपान कराना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। लेकिन कई बार कुछ विशेष कारणों के स्तन में दूध की कमी हो जाती है, जिससे बच्चे को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। यह स्थिति मां और नवजात दोनों के लिए समस्या पैदा करती है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से बाल मृत्यु दर में भी कमी आती है। मां का दूध पीने से कुपोषण जैसी समस्याएं भी पैदा नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि इसके प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।

मारपीट कर निकाला
मुजफ्फरनगर। एक नवविवाहिता को उसके पति मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के निवासी नसीम ने ११ माह पहले अपनी बेटी की शादी रतनपुरी थाना क्षेत्र के चंदसीना गांव के अलीसाहब नाम के युवक के साथ बड़ी ही धूमधाम से की थी। मगर शादी के बाद से दहेज की माँग करते हुए पति और ससुरालियों द्वारा पीड़िता को प्रताड़ित किया जा रहा था परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के पति ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके वालों के साथ थाने पहुँचकर लिखित शिकायत कर आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है जिसपर पुलिस ने मारपिटाई ओर दहेज की मांग का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

स्कूल से इनवर्टर बैंटरे चोरी5 1 |
जानसठ। चोरों के हौसले बुलंद शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना शिक्षा के मंदिर से चोरों ने बैटरी इनवर्टर व स्पोर्ट्स किट चोरी किए।
मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा के प्राइमरी विद्यालय का है जिसमें देर रात्रि चोरों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखे २ बैटरी एक इनवर्टर व स्पोर्ट किट को चुरा लिया रविवार सुबह मेन गेट का ताला टूटा हुआ होने की सूचना ग्राम प्रधान विनोद कुमार पाल को लगी विनोद कुमार ने फोन पर प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी जिसके बाद प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा स्कूल पहुंचे प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार रात्रि प्रधानाचार्य कक्ष का कुंदा तोड़कर चोरों ने २ बैटरी एक इनवर्टर व बच्चों के खेलने की एक स्पोर्ट किट चुरा ली प्रधानाचार्य ने बता की चोरों ने स्कूल परिसर की दीवार पर लगे वाईफाई बॉक्स को भी उखाड़ने की कोशिश की जिसमें वे नाकाम रहे। प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वही घटनास्थल पर पहुंचे कवाल चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्दी चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

दो को हथियारों सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है । पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल , एक तमंचा , भारी मात्रा में कारतूस और एक फॉर्चूनर कार बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो ये बदमाश क़स्बा बुढ़ाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे। दोनों बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है । दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ पर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि होली चौक के पास अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक फार्च्यून कार ,एक पिस्टलएक ,तमंचा व २० जिंदा कारतूस ३२ बोर और दो ३१५ के कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया एक आरोपी गोल बाज निवासी माल रोड थाना सदर अंबाला हरियाणा और दूसरा बदमाश सागर निवासी खेड़ा इस्लामपुर थाना बड़ौत बागपत के रहने वाले हैं। दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जो पहले भी कई बार जेल जा चुके है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर जेल भेज दिए हैं।

नवांगत थाना तितावी प्रभारी ने ली मीटिंग6 1 |
मुजफ्फरनगर। नवागत थाना प्रभारी तितावी डी के त्यागी ने तितावी थाने का कार्यभार संभाला चार्ज लेते ही थाना तितावी से सम्बंधित सभी चौकी प्रभारी व थाना स्टाफ के लोगो को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, सभी कॉन्स्टेबल व महिला कांस्टेबल से थाने पर आने वाले पीड़ित व्यक्ति के साथ मित्रता पूर्वक मिल कर उसकी समस्या सुनकर निस्तारण करने की बात कही व तितावी थाना क्षेत्र के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ संपर्क करके उनसे सहयोग लेने को कहा व सभी जिम्मेदार ग्राम प्रधानों समानित व्यक्तियों,राशन डीलरों की मोबाइल नम्बर लेकर उनकी सूची बनाने को कहा

दूसरे दिन भी चलाया हस्ताक्षर अभियान
मुजफ्फरनगर। उन्नाव मामले में विधायक के जुर्म के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर उक्त प्रकरण मे ंदोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करके व पीडितों को न्याय दिलाने व परिवार की सुरक्षा करने के उद्देश्य से दूसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा लोगों को मांग पत्र पढकर सुनाया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से सुदेश मलिक जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी, श्यामलाल सिंह जिला महामंत्री, निरम बालियान जिला सचिव कागं्रेस, हरेंद्र त्यागी पूर्व शहर अध्यक्ष कांग्रेस, प्रवेज अंसारी, जयराम तोमर एडवोकेट, मुकेश कुमार प्रधान अलमासपुर, ठाकुर ओमपाल सिंह मौजूद रहे।

 

दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियो को लाईन हाजिर कर दिया। एसएसपी की इस कार्यवाही से पुलिसकर्मियो मे हडकम्प मच गया।
ज्ञात हो कि बुढाना थाना क्षेत्र मे बीते दिन कुछ लागो द्वारा एक बुजुर्ग की कुछ लोगो ने सरेबाजार जबरदस्त पिटाई कर डाली। बुजुर्ग को बुरी तरह से बाजार मे घसीट घसीट कर पीटने वेला वीडियो वायरल हाने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ लापरवाही बरतने पर उन्हे लाईन हाजिर कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप था कि उसे बाजार मे बुरी तरह पीटा गया तथा पुलिसकर्मियो ने उसकी बात ना सुनकर उलटे उसके परिजनो को भी हडका दिया इस बात की सूचना जब मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव को लगी तो उन्होंने तत्काल इन दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में बुढ़ाना थाना के राजेंद्र दीक्षित व ओकार नाथ पांडे हैं।

तीज महोत्सव का हुआ आयोजन9 1 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन,मु0नगर द्वारा तीज पारिवारिक कार्यक्रम मूलचन्द रिर्सोट मेरठ रोड,मु0नगर में बडी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अन्नू अग्रवाल व तीज कपल कॉन्टैस्ट के जज के रूप में डां0बबीता चौधरी व श्रीमती नीरजा भटनागर एवं श्रीमती प्रेरणा मित्तल उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत रो0विपुल भटनागर व एनी श्रीमती सीमा भटनागर ने ’’आया सावन झूम के’’ गीत के साथ किया जिसके उपरान्त रमा व मुक्ता ने सावन के लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मनीषा,चन्द्रीका,श्वेता,दीपा,पूजा गुप्ता,पारूल जैन,शीनूज गोयल,नीशू,शालिनी अग्रवाल,रूचि गर्ग,नीरा गोयल,कामिनी गुप्ता,लतिका गुप्ता, रश्मि, सीमा अग्रवाल, रमनबाला, सुनील अग्रवाल, सुशोभ बिन्दल,सुमन बिन्दल, निशांक जैन,राजीव गोयल, संजय गोयल,राहुल अग्रवाल, निखिल गोयल,शालिनी अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल,झलक अग्रवाल, पितुल जैन,आकांक्षा जैन व विनय सिंघल ने अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांधे रखा व सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान लक्की ड्रा के द्वारा छः तीज कपल जिनमें श्री हर्ष पुरी-सीपरा पुरी,जगमोहन गोयल-मीनू गोयल,अंकुर गोयल-शीनूज गोयल,राजीव-कविता,राहुल-शालिनी का चयन किया गया। जिनमे से कपल डांस व प्रश्नोत्तरी राउण्ड के बाद शालिनी-राहुल अग्रवाल को मिडटाउन तीज चुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल,श्री अतुल सिंह (सिटी मजिस्ट्रेट) एवं श्री हिमांशु भटनागर(ए.डी.जे.) ने भी कार्यक्रम का आनन्द उठाया। एवं उपस्थित सभी परिवारो को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक व संचालन एनी निशी जैन,नेहा गोयल व शालू मित्तल रहे। कार्यक्रम के उपरान्त एनी सीमा भटनागर,रितु गर्ग,आरती मित्तल ने उपस्थित सभी परिवारों आभार वयक्त किया एवं तीज की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में अनेको रोटेरियन सपरिवार उपस्थित रहे।

रालोद छात्र सभा की बैठक सम्पन्न010 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना विधानसभा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर रालोद छात्र सभा की टीम गठित की गईं जिसमें सैकड़ों नये छात्र ओर युवा पार्टी से जुड़े व कई छात्रों को छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में छात्रसभा के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई और नोजवानो ने कहा हम पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नई ऊर्जादेने का काम करेंगे जिमसें जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा हम किसी विशेष व्यक्ति के लिए काम नहीं करेगे राष्ट्रीय लोकदल के लिये काम करेगे जिमसें मौजूद गज्जु पठान,अश्विनी चौधरी, आकाश राठी,समीर राणा,विपुल तोमर, सौरभ डबास नदीम रिजवान अली राणामारूफ राणा संजय शर्मा अमित मलिक यश चौधरी, विशेष राठी मोंटी राठी सोहेल राणा, गौरव राठी, परमजीत, सुभम, कार्तिक शेरावत, अजय मलिक, अभिषेक शेरावत, आर्यन मलिक अनस सलमानी अहमद राठी प्रशांत कश्यप, फैसल सिद्धकी, ओवैस सिद्धकी, बेगम अंसारी, सोनू राणा, रहमान खान शादाब आदि मौजूद रहे।

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री के आने के बाद जिला प्रशासन के साथ होगी वार्ता-वार्ता के सफल नहीं होने पर राज्य स्तर पर होगा आंदोलन
मुजफ्फरनगर। जनपद में नये सर्किल रेट और उसको लेकर जारी सामान्य निर्देशों के विरोध में तहसील सदर में शुरु हुई बेमियादी हड़ताल जिला प्रशासन द्वारा सर्किल रेट बढ़ोतरी को टालने के बाद भी खत्म नहीं हुई। यह आज भी जारी रही। हड़ताल कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। सर्किल रेट के साथ जिले में जारी किये गये सामान्य दिशा-निर्देशों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए तहसील सदर के अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने बेमियादी हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। इस संबंध में अरूण शर्मा का कहना था कि केन्द्रीय राज्यमंमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान के आने के बाद जिला प्रशासन के साथ वार्ता होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना था कि वह सात को आ जाएंगे। उसके बाद आठ को वार्ता की जाएगी। उनका कहना था कि यदि इस वार्ता से बात नहीं बनी तो हड़ताल को राज्य स्तर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने जनपद की तहसील सदर, बुढ़ाना, खतौली और जानसठ क्षेत्रों में अचल सम्पत्ति के मूल्य की सूची को नये सर्किल रेट के आधार पर प्रस्तावित किया था।

इस सूची को एक अगस्त 2019 से लागू किया जाना था, लेकिन नये सर्किल रेट में की गई 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी और सामान्य दिशा-निर्देशों में विसंगतियों के खिलाफ तहसील बार संघ और दस्तावेज लेखक एसोसिएशन द्वारा तहसील सदर में बेमियादी हड़ताल शुरु कर दी गयी थी। जो कि जारी है। इस सम्बंध में कांवड़ यात्रा के दौरान एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. से भी मिला था। एक अगस्त को जिला प्रशासन की ओर से जनपद में सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया गया और एक अगस्त 2018 को स्वीकृत मूल्य सूची को ही अगले एक वर्ष के लिए लागू कर दिया। इसके पीछे जनपद में प्रोपर्टी बाजार में आई मंदी को मुख्य कारण बताया गया। जिला प्रशासन द्वारा सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं किये जाने के निर्णय को लेकर यह माना जा रहा था कि अब तहसीलों में कामकाज पटरी पर लौट आयेगा, लेकिन सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं होने के बाद भी तहसील सदर में बेमियादी हड़ताल जारी है। रजिस्टन्नर कार्यालय के बाहर अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक संयुक्त रूप से धरने में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि आईजी स्टाम्प की हठधर्मिता के चलते उनको मजबूरी में बेमियादी हड़ताल पर कायम रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को वह जिलाधिकारी से इस सम्बंध में जानकारी लेंगे। इस पर निर्णय लिया गया है कि आठ अगस्त तक तहसील सदर में कामकाज नहीं किया जायेगा। इस दौरान सतीश शर्मा, रामकुमार गंगानिया, विवेक कुमार, मुजम्मिल,मनोज पाल, सुरेश कपूर, सुदेश शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, भीष्म शर्मा, अरुण शर्मा, कुलदीप गुप्ता व नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

नईम का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में चयन होने से परिवार में खुशी
मुजफ्फरनगर। किसान पुत्र नईम का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट ऑफ पुलिस के पद पर चयन होने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वही नईम अहमद का लक्ष्य आईएएस बनना है।कस्बे के मौहल्ला मुर्दापट्टी निवासी मासूम अली के पुत्र नईम अहमद ने 162वी रेंक हासिल कस्बे को गौरान्वित किया है। नईम का चयन अंतिम रूप से केंद्रीय सशक्त पुलिस बल में सहायक कमांडेंट ऑफ पुलिस के पद पर हो गया है। नईम अहमद आईएएस के लक्ष्य को लेकर नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के आवासीय कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत है। नईम अहमद ने हाई स्कूल, जयहिंद इंटर कॉलेज तथा इंटरमीडिएट, गांधी इंटर कॉलेज से किया।वह नई दिल्ली के जामिया मिल्ला इस्लामिया से 2016 में बीटेक पूरी करने के बाद प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में लग गया था। नईम अहमद का कहना है कि सीमित संसाधन होने के बाद भी परिजनों ने खूब साथ दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =