News
खबरें अब तक...

समाचार

पुस्तिका का स्वामी ओमानन्द सरस्वती महाराज ने किया विमोचन
शुक्रताल। गाय की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य एवं दायित्व बनता है।गाय की हिफाजत के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।गाय गुणों का एक भण्डार है, अनमोल उपहार है।गौ पालन भी सुरक्षा सरंक्षा एवं दायित्व का बोध कराती पुस्तक गाय की हिफाजत और मुसलमान निश्चित ही इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी उक्त विचार लेखक नादिर राणा की पुस्तक गाय की हिफाजत का विमोचन करते हुए शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम के स्वामी ओमानन्द सरस्वती महाराज ने प्रकट किए।उन्होंने कहा कि मै लेखक को आशीर्वाद देता हूँ कि उनके प्रयास सार्थक होंगे,गौ रक्षा की उनकी अपील को मुस्लिम समाज भी बेहतर ढंग से समझेगा तथा इस दिशा में सार्थक सहयोग करेगा।गाय का महत्व सभी के लिए है।दूध घी मक्खन के अलावा गाय की महत्ता किसी से छुपी नहीं है।मुझे पूरा विश्वास है कि हिंदू मुस्लिम मिलकर अब गौरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि सभ्य समाज वही है जो एक दूसरे की भावना को समझते हुए मिलकर काम करे।मुझे आशा है कि यह पुस्तक आपसी सदभाव की दिशा में बहुत लाभप्रद होगी। सुधीर गर्ग रो०ने कहा कि गाय की हिफाजत की अपील करती हुई लेखक नादिर राणा की यह पुस्तक विशेषकर मुस्लिम समाज का मार्ग निर्देशन तथा गौरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगी। मौलाना शाहनवाज सदर जमियत उलेमा ए हिन्द मुजफ्फरनगर ने कहा कि गाय को लेकर बार- बार अपील होती रही है कि किसी भी कीमत पर गौवध न करे तथा न ही कुर्बानी करे।इसका काफी असर हुआ है।हालांकि अभी भी और प्रयासों की जरुरत है।कानून और मजहब जब किसी बात की मनाही कर रहे है तो फिर ऐसा काम किसी भी सूरत में नही होना चाहिए। मौलाना/उलेमाओ, प्रबुद्धजनों के सकारात्मक प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण विचारों को पुस्तक में स्थान देकर तथा प्रभावी ढंग से गौ रक्षा की नसीहत देते हुए लेखक ने सराहनीय कार्य किया है। चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक आपसी सांप्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द को बढ़ावा देने वाली साबित होगी साथ ही समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी। विदित हो कि इससे पूर्व लेखक द्वारा कई अच्छी पुस्तको का प्रकाशन पूर्व में किया जा चुका है।अब आशा है कि यह पुस्तक भी काफी कारगर सिद्ध होगी। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना अब्दुल्लाह,शमीम अहमद(पप्पन भाई) शरद शर्मा,बबलू शर्मा,डा०एम ए तोमर सुनील ढाका,सुमित मलिक,पवन वर्मा,नीरज कुमार,मोनूपाल नेता ताहिर राणा,पिंकी गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

ईद उल अजहा की नमाज संपन्न
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को दी बधाई
मुजफ्फरनगर। अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आयी ईद उल अजहा पर आज ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर कौम एवं देश की तरक्की के लिए दुआएं दी।
ईद उल अजहा का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया आज मुजफ्फरनगर की मुख्य ईदगाह में नगर वासियों ने ईद उल अजहा की नमाज पूरे अकीदत के साथ अदा की इस अवसर पर नमाज से पूर्व ही मुजफ्फरनगर जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव पूरे प्रशासनिक अमले के साथ ईदगाह पहुंचे एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच ईद उल अजहा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई शहर काजी ने नमाज अदा कराई अपने खुतबे में शहर काजी ने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है हम सभी को मिलकर मानवता, कौम और देश की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इसी देश का नागरिक है वह यहां की हवा पानी से ही जीता है इसलिए समस्त मुस्लिम भाई अपने देश और अमन की तरक्की के लिए काम करे।
फिर लोगों ने एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाइयां दी ईद उल अजहा की नमाज के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की एवं बच्चे बूढ़े जवान सभी से हाथ भी मिलाया एवं हार्दिक बधाई भी दी इस अवसर पर जिला पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं प्रमुख समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच कुशलता पूर्वक ईद उल अजहा की नमाज मुजफ्फरनगर में संपन्न हो गई ईदगाह के पश्चात अलग-अलग समयानुसार मुजफ्फरनगर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज सुरक्षित वातावरण में कुशलता पूर्वक संपन्न हो गई इसी प्रकार शिया समुदाय ने भी निर्धारित समयानुसार अपनी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की मुजफ्फरनगर जनपद में शांति एवं सौहार्द के साथ ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया खुदा को खुश करने के लिए खुदा की राह में कुर्बानी दी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल नेतृत्व में पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्थाएं के पुख्ता इंतजाम किये गये है । ईदगाह के बाहर पूरी तरह से मेले का माहौल बना रहा। छोटे छौटे बच्चे अपने परिजनों के साथ वहां पर आये जहां उन्होंने खेल खिलौने और गुब्बारे खरीदे वहीं गरीबों को जकात भी दी।

शिवसैनिकों ने किया विरोध4 10 |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के जिला प्रमुख बरेली पंकज पाठक सहित चार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में शिवसेना कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान के बाद आज प्रकाश मार्किट स्थित शिवसेना कार्यालय पर जिला प्रमुख नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि बरेली पुलिस द्वारा नाथ नगरी परिक्रमा की घोषणा करने पर जिला प्रमुख पंकज पाठक व तीन अन्य शिवसैनिकों को शांतिभंग का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया। 12 अगस्त को इसके विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर विरोध किया। इस मौके पर सहारनपुर मंडल प्रमुख मुकेश त्यागी, डा. योगेंद्र शर्मा, संजय वत्स, राजेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, भीष्म धीमान, आशीष मिश्रा, शैंकी त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की गाड़ी से उतरते समय उंगली चोटिल
आला अधिकारी पहुंचे मौके पर 
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार जनपद आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का मेरठ से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचने पर एक कार्यक्रम के दौरान हादसे में चोटिल हो गये।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत के लिए मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने भंगेला चैक पोस्ट पर भव्य स्वागत किया। भंगेला चैक पोस्ट से गाडियां के लम्बे काफिले तथा कार्यकर्ताओ की भारी भीड के साथ प्रदेशाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिह का खतौली, मंसूरपुर, एनएच 58 पर जगह जगह स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष जैसे ही सरकूलर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के समीप पहुंचे तो कार्यकताओें ने उनसे डीसीएम से उतरने का आग्रह किया जैसै ही वे डीसीएम से नीचे उतर रहे थे कि उनकी उंगली डीसीएम में लगे तार में उलझ गयी और लहूलुहान हो गयी। अचानक ही हुए इस हादसे में स्वतंत्रत देव सिंह की उंगली काफी हद तक कट गयी। तथा आनन-फानन मे उन्हे उपचार के लिए महावीर चौक स्थित डा. मुकेश जैन के यहां नर्सिग होम में ले जाया गया। जहां डा. मुकेश जैन ने उपचार के लिए अपने नर्सिग होम में भर्ती किया तत्पश्चात उनके साथ आये अन्य पदाधिकारी आर्शीवाद बैंकेट हाल में पहुंचे। जहां पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक कार्यक्रम के संबंध में इकट्ठा हुए थे।
बैंकेट हाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति नीहित है। उन्होने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के विकास कार्यो तथा जनहित के प्रति संकल्पित है। यही कारण है कि प्रदेश मे नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम को केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान, जनपद प्रभारी राजीव गुम्बर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी विरेन्द्र सिंह, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल तथा चरथावल विधायक विजय कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विरेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, आयुष चेयरमैन डा.सुभाष चन्द शर्मा, जिला मंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, प्रदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, जिला बार संघ महासचिव प्रदीप मलिक, डा.देशबन्धु तोमर, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, सुषमा पुण्डीर, सुनीता शर्मा, कुशवेन्द्र तोमर, रमेश खुराना, नरेन्द्र चौधरी, राजीव गर्ग, कुशी पुरी, विपुल भटनागर, रोहित खुराना, एकता गुप्ता, गीता जैन, रोशनी पांचाल, सुषमा पुंडीर, महेशो चौधरी, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैनी, देवव्रत त्यागी, शिवराज त्यागी,बोबी गोयल सभासद, विकास गुप्ता सभासद, प्रवीण शर्मा, अतुल सैनी, श्यामसिह सैनी, सभासद प्रेमी छाबडा, श्रीमोहन तायल, अतुल शर्मा सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
चोट के बाद मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर आगमन पर जब आवास विकास कालोनी के बाहर पहुंचे तो वहां डीसीएम से उतरते समय उनकी उंगली में चोट आ गयी जिससे मौके पर मौजूद नेताओं में हड़कम्प मच गया तत्काल मंत्री डा. संजीव बालियान सहित सभी नेताओं व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव सहित तमाम आला अधिकारी डा. मुकेश जैन के यहां पर पहुंचे। जहां तत्काल उनका उपचार शुरू किया गया तथा उनकी उंगली का आपरेशन किया गया। इस दौरान मुकेश जैन के हास्पिटल के बाहर नेताओं व अधिकारियों का जमावडा रहा।

नौ कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन5 6 |
मुजफ्फरनगर। विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित समारोह में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अलावा संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय गायत्री पुरस्कार वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि होतीलाल शर्मा एडवोकेट, ओमकारदत्त शर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनिवास शर्मा, सोमपाल, एसएन त्यागी, देवशरण त्यागी, आशीष मिश्रा, शिवकुमार, प्रियांशी, कमलेश, दीपा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक रूकमणि भारद्वाज, आशीष मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत
मोरना। ककरौली -बेहड़ा मार्ग पर ट्रेक्टर ट्रॉले की साइड लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर पहुंची यू पी डायल १०० पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया ट्रेक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर ट्रेक्टर ट्रॉले को कब्जे में ले लिया .थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी ५५ वर्षीय पप्पु पुत्र सोहनलाल लगभग ७ बीघा भूमि पर खेतीबाड़ी करने के अलावा स्कूल बस चलाता था रविवार को पप्पु मीरापुर स्थित अपनी बेटी की ससुराल में गया था शाम के समय पप्पु वापस घर लौट रहा था जैसे वह ग्राम बेहड़ा सादात के पास स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रही लकड़ियों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉले ने उसकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी जिससे पप्पु सड़क पर गिर कर घायल हो गया सूचना पर पहुंची डायल १०० पुलिस द्वारा घायल को मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण कर की गौसेवा7 5 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुज़फ्फरनगर अमेटी द्वारा संस्कृति सप्ताह के तृतीय कार्यक्रम वृक्षारोपण एवं गऊसेवा का आयोजन शहर गऊशाला, नदी रोड, मुज़फ्फरनगर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक १२ अगस्त को प्रातः ८ बजे परिषद अध्यक्ष अकुल अग्रवाल एवं सचिव नवनीत मित्तल के सानिध्य में आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय चौयरमैन आदरणीय परमकीर्तिशरण अग्रवाल, प्रान्तीय संयोजक नितिन जैन, प्रान्तीय संयोजक श्रीमती शिखा भारद्वाज के साथ अतिथीय शाखा सम्राट शाखा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के साथ कुलदीप भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गऊशाला में बहुउपयोगी वृक्षो का वृक्षारोपण मुख्य अतिथियों एवं अमेटी परिवार द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत जामुन, अमरूद आदि फलो के वृक्ष लगाए गए। इसके पश्चात वेदांत फाउंडेशन एवं अमेटी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से गऊ माता का पूजन कर उनकी सेवार्थ उनको भोजन दिया गया जिसमें चोकर, भुसी, चारा, गुड़ आदि गौमाता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम संयोजक गौरव गर्ग, विकास मित्तल के मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद अमेटी बहुउपयोगी सेवा की अलख जगाने हेतु निरंतर सेवा भावना से प्रयासरत रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अकुल अग्रवाल, सचिव नवनीत मित्तल के साथ प्रिया अग्रवाल, कनिका तायल, मीनल गोयल, रेखा संगल, पारुल सिंघल, अमित तायल, अंशुल जैन, अंशुल गोयल, अनुज गर्ग, गौरव गर्ग, शलभ गर्ग, उमंग गोयल, मितिन मित्तल, कपिल मोहन अरोरा, सचिन सिंघल, विकास मित्तल, अंकित गोयल, अतिन संगल आदि सदस्य का विशेष योगदान रहा।

 

मारपीट करने का आरोप
पुरकाजी। ससुराल में आकर सास से मारपीट करने वाले दामाद को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। उत्तराखंड के मुंडियाकी गांव निवासी अमन पुत्र राजू की पुरकाजी क्षेत्र के बसेड़ी गांव में रिश्तेदारी थी।

समस्याओं पर की चर्चा
तितावी । भारतीय किसान यूनियन की एक सभा बघरा स्थित अखाड़े पर हुई। सभा में ं किसानों समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि विद्युत विभाग व पुलिस का उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे। अध्यक्षता सुरेन्द्र मुकन्दपुर व संचालन भगत सिंह ने किया। .

कुर्की नोटिस चस्पा
तितावी। पुलिस ने पोस्को एक्ट के मामले में वांछित चल रहा आरोपी राजकुमार निवासी गढ़ी मजरे गाजीपुर थाना सुल्तानपुर जिला फतेहपुर के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की है। तितावी थाने के दरोगा आरडी शर्मा ने बताया कि गत वर्ष राजकुमार के खिलाफ तितावी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

व्यापारियों को शीघ्र मिलेगा लाभ
पुरकाजी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से ६० वर्ष से अधिक के व्यापारियों को शीघ्र पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। कस्बे में शंकरलाल के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। २२ सितंबर में मुरादाबाद में संगठन द्वारा व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा। इस मौके पर तनवीर आलम, शादीराम आदि रहे।.

वेद प्रचार सप्ताह संपन्न
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी के वेद प्रचार सप्ताह के समापन श्रावणी पर्व पर वेद मंत्रोच्चार से देवयज्ञ में आहुतियां दी गई। स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि सदाचरण, सत्य और न्याय से भारतीय संस्कृति का आधार है। वैदिक प्रचारक सुरेंद्र सिंह आर्य को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया।वकील रोड स्थित आर्य समाज नई मंडी में श्रावणी पर्व का शुभारंभ देवयज्ञ से हुआ। यज्ञमान नव नियुक्त अपर जिला जज गौरव चौधरी एवं सपना चौधरी रहे। यज्ञ ब्रह्मा का दायित्व राकेश आर्य ने निभाया। ध्वजारोहण जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किया। भजन गायिका खुशी आर्य ने ईश्वर भक्ति तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। महाश्य रविन्द्र आर्य और पंडित मुकेश आर्य ने प्रेरक भजन सुनाए। .
स्वामी योगानंद सरस्वती ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति को वैदिक मार्ग श्रेष्ठ है। वेदों में ईश्वर, जीव, प्रकृति का सत्य ज्ञान समाहित है। शुकतीर्थ से पधारे स्वामी सत्यवेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर समस्या के निराकरण को अनुच्छेद ३७० समाप्त कर क्रांतिकारी फैसला लिया है। .
अध्यक्षता करते हुए वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सत्य, पवित्र और मर्यादित आचरण ही संस्कार है। वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू राज पाल सिंह चाहल और आनंद पाल सिंह आर्य ने सन्त-महात्माओं का सत्कार किया। स्वामी जिलानंद, सत्यमुनि, सहदेव सिंह आर्य, प्रधानाचार्य राज कुमार, नरेंद्र आर्य, राजवीर आर्य, डॉ नीरज शास्त्री, योगेश्वर दयाल, कस्तूर सिंह स्नेही, आर के माथुर, वेदपाल सिंह, महिपाल सिंह, मंजू त्यागी, प्रियंका आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन आरपी शर्मा ने किया।.

अचानक घर से गायब हुई महिला का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 9 अगस्त की रात अचानक घर से गायब हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मामला थाना खतौली क्षेत्र का है । जानकारी के अनुसार 9 अगस्त की रात में अचानक रफत जमाल नाम की महिला घर से गायब हो गई। महिला के पति शाकेब रिजवी ने मामला दर्ज कराया है। महिला के पति ने कहा की पत्नी रफत जमाल की सूचना देने वाले को उचित इनाम मिलेगा । थाना खतौली- 9454404072, शाकेब रिजवी- 8057093000 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।

चरथावल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व9 5 |
चरथावल। क्षेत्र के नगर व देहात क्षेत्र में ईद-उल-जुहा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। चरथावल क्षेत्र में नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में में ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया चरथावल कस्बे के अलावा नंगला राई, न्यामु,कुल्हेड़ी,निर्धना,हैबतपुर, दधेडु आदि में ईदगाह पर पहुंच कर लोगो ने ईद की नमाज अदा की ईद उल अजहा के मौके पर जामिया आयशा सिद्दीका लील बनात के मैनेजर मौलाना अहसान कासमी ने कहा ईद का त्योहार सभी के जीवन मे खुशियां लेकर आता है सभी को आपसी गीले शिकवे भुला कर व गले मिलकर त्यौहार मनाना चाहिये उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कुर्बानी के बाद साफ सफाई का विशेष ख्याल रखे अपने आस पास गन्दगी न फैलाये व खुले में कुर्बानी न करे जिससे दूसरे लोगो को कोई परेशानी न हो ईदगाह में नमाज के बाद देश मे अमनो अमान के लिये दुआ की गई और लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिये थाना प्रभारी सूबे सिंह ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए थे जगह जगह ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =