Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी द्वारा  भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News: वैश्य समाज की शान महाराजा अग्रसेन जी की ५२०४ वी जयंती पर अर्पण वेंकट हॉल मैं महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल रही।

कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा हमारे लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमने वैश्य समाज में जन्म लिया है जिस समाज में महाराजा अग्रसेन जैसे राजा ने जन्म लिया था यह एक ऐसा समाज है जो खुद कुआं खोदता और दूसरों को पानी पिलाता है हमारे समाज में ज्यादातर लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं समाज सेवा इस समाज के रग-रग में भरी है

महाराजा अग्रसेन जी ने अपने जीवन में जो कुछ किया है अगर हम लोग उसका एक प्रतिशत भी करें तो हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा हमने बोर्ड से प्रस्ताव पास करा लिया है बहुत जल्द नगर पालिका परागण में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति लगाई जाएगी।

इस अवसर पर इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें और कहां समाज को एकजुट रहना चाहिए जिस तरह एक उंगली में कोई ताकत नहीं होती है और पांचों उंगली मिलकर पंजा बन जाता है और वह ताकतवर हो जाता है

इसी तरह हम लोगों को भी एक रहना चाहिए इस अवसर पर वैश्य समाज के जिम्मेदार लोग शामिल रहे। इस दौरान संजय अग्रवाल, कृष्णगोपाल मित्तल, डा. संजय अग्रवाल, नयनसी गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता आंचल अग्रवाल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुभाष चंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23178 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =