उत्तर प्रदेश

Lucknow News: एसीएस सूचना नवनीत सहगल एवं निदेशक शिशिर ने कहा पत्रकारों की समस्या के निदान हेतु सरकार सदैव तत्पर

लखनऊ Lucknow News:  अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों के हितों के लिए चिंतित रहते हैं. पत्रकारों को शीघ्र ही आयुष्मान योजना का लाभ देने लिया जाएगा।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्रकारो के आवास के लिए सरकार नि:शुल्क जमीन चिन्हित कर रही है।निर्माण की लागत पत्रकारों को स्वयं वहन करना होगा।इससे पत्रकारों के आवास की समस्या का समाधान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के पेंशन योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10 -10 लाख रुपये की आर्थिक मदद पत्रकार साथियों के प्रयास और सरकार की संवेदनशीलता का परिणाम है।
एसीएस श्री सहगल ऐनेक्सी मीडिया सेन्टर में उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण में बेहतर कार्य होते हैं। कार्यक्रम मे सूचना निदेशक शिशिर ने कहा कि सूचना विभाग के लिए सभी पत्रकार एक समान है सभी पत्रकारों को समानभाव से देखा जाता है सूचना विभाग पत्रकारों की समस्याओ के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।इससे पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने पत्रकारों की पेंशन, आवास और पीजीआई मे पत्रकारो के परिजनों को भी इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग रखी

नवनिर्वाचित समिति के सचिव शिवशरण सिंह ने श्री तिवारी की मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में पेंशन योजना लागू है यूपी सरकार भी यहां के पत्रकारों के लिए शीघ्र इसका ऐलान करे। उन्होंने कार्यक्रम में आए सूचना विभाग के अफसरों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।निर्वाचन के लिए गठित मुख्य चुनाव अधिकारी शरत प्रधान ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों के सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इसके लिए उन्होने सबका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसीएस श्री सहगल और सूचना निदेशक शिशिर एवं अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों को दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।इस अवसर पर प्रांतीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मेहरोत्रा ने सभी को बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 12 =