उत्तर प्रदेश

Baghpat News: बुलंदशहर का निवासी था चौकीदार सुभाष, कर दी निर्मम हत्या

Baghpat News: सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव  में देर रात अज्ञात बदमाशों ने मछली पालन की चौकीदारी कर रहे, एक चौकीदार की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर चौकीदार के शव को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से शव को बाहर निकलवाकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया।

 मृतक चौकीदार सुभाष बुलंदशहर जनपद के रहमतपुर उगना गांव का निवासी था जो काफी समय से पिलाना गांव में एक मछली पालन फार्म की चौकीदारी करने के साथ-साथ कृषि फार्म हाउस पर कृषि का भी कार्य करता था। देर रात किसी समय अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस दुश्मनी, आशनाई आदि पहलुओं पर जांच कर रही है हालांकि परिजनों ने इन सब बातों से इनकार किया है।

पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 4 =