Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तीन रजत पदक जीते

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की ओम शिव शूटिंग रेंज के शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तीन रजत पदक जीते हैं। शामली जनपद के एमएस फार्म्स में पांच से सात अक्टूबर तक रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिग चौंपियनशिप का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गांव राजपुर छाजपुर की ओम शिव शूटिग रेंज के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीन रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

शूटिग रेंज के कोच दीपक कुमार ने बताया कि विकास कुशवाहा, आदित्य गोस्वामी और मोहिन खान ने १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीते। पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का शूटिग रेंज पर जोरदार स्वागत किया गया।

ओम शिव शूटिग रेंज पहुंचने पर गांव राजपुर छाजपुर प्रधान पुत्र अनिरुद्ध कुमार ने खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उज्ज्वल शर्मा, सिद्धान्त कौशिक, नवनीत शर्मा, रमन, संजय आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =