उत्तर प्रदेश

Amethi News: इलाज के दौरान प्रसूता की हुई मौत, कोई स्टॉफ डॉक्टर मौजूद नहीं

Amethi News: कोतवाली अंतर्गत पूरे अयोध्या सिंह नरैनी गांव निवासी चंद्र भवन सिंह ने अपनी पत्नी मीरा को तीन दिन पूर्व न्यू सिटी हॉस्पिटल में डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था। चंद्र भवन का आरोप है़ कि ऑपरेशन से डिलेवरी हुई थी। डिलेवरी के बाद नवजात की हालत नाजुक हो गई तो उसे सुलतानपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेज दिया गया।

पति चंद्र भवन ने अमेठी में प्रसूता की मौत मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हॉस्पिटल संचालक ने ब्लड की व्यवस्था को बोला, हम बोले दोपहर तक व्यवस्था हो पाएगी तो 10हजार लेकर कहीं से लाकर ब्लड चढ़ाया।ब्लड चढ़ाने से उसकी हालत और बिगड़ गई और फिर न जाने क्या-क्या दवा दे दिए। इस पर हमने कहा कि रेफर कर दो तो स्टॉफ बोला हम मैनेज कर लेंगे और लास्ट में जब खत्म हो गई तो जबरदस्ती बाहर कर दिया।

पति ने बताया कि जब हम लोग मुंशीगंज हॉस्पिटल लेकर उसे (अमेठी में प्रसूता की मौत) पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने बताया कि यह तो दो घंटे पहले खत्म हो गई है़। इसके बाद प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा काट दिया।

सूचना मिलने पर गौरीगंज जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ पीके उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम लोग यहां पर आए तो यहां का कोई स्टॉफ डॉक्टर मौजूद नहीं है़। रिकॉर्ड लेकर इसे सील कर रहे हैं आगे जांचकर कार्रवाई करेंगे।

मृतका के पति ने अमेठी में प्रसूता की मौत मामले में कोतवाली में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है। अमेठी में कई नसिंग होम ऐसे है जिनका न लाइसेंस है, न प्रशिक्षित चिकित्सक। अब देखना होगा की अन्य अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही कब होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + five =