खेल जगत

Delhi vs Chennai: धोनी के अनुभव के आगे दिल्ली की एक ना चली

Delhi vs Chennai: आईपीएल 2021 के पहले क्वॉलिफायर में कल चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एक बेहद ही करीबी मुकाबले में चार विकेट से मात दी. इसके साथ ही एमएस धोनी की टीम ने रिकॉर्ड नौंवी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली की टीम इस मुकाबले में ज्यादातर समय तक हावी रही लेकिन अंत में धोनी के अनुभव के आगे उसकी एक ना चली.

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी इस हार के बाद बेहद निराश नजर आए. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे एलिमिनेटर को जीत वो फाइनल में जगह बना लेंगे.

ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, “इस तरह से हारना बेहद निराशाजनक है. हम इस समय कैसा महसूस कर रहे हैं फिलहाल इसे बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है.” टॉम कर्रन को आखिरी ओवर देने के फैसले पर दिल्ली के कप्तान ने कहा, “टॉम कर्रन ने आखिरी ओवर से पहले तक पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. इसलिए मैंने सोचा कि निर्णायक ओवर में उनसे गेंदबाजी कराना बेहतर होगा.”  

ऋषभ पंत ने कहा, “हमनें पहले खेलते हुए अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चेन्नई की पारी की शुरुआत में हमारी गेंदबाजी खराब रही और हमनें बहुत ज्यादा रन दे दिए. वहीं इस मैच में हार का सबसे बड़ा कारण साबित हुआ.” 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + seventeen =