फूलमालाओं से मंत्रियों का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रथम जनपद आगमन पर मेरठ से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेरठ से चलते हुए जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों मंत्रियों को फूलमालाओं से लाद दिया। रास्ते में जगह जगह खड़े भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक जहां मंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे वहीं, वातावरण में जयश्रीराम का उद्घौष भी गूंज रहा था।
खतौली विधायक विक्रम सैनी व प्रशांत देशवाल ने अपने साथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रिलायंस पैट्रोल पम्प पर राजकुमार छाबडा, खतौली ब्लॅाक पर ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंह, बुढ़ाना मोड पर मदन छाबडा, जानसठ तिराहे पर अंकुर दर्पण गुप्ता, खतौली घंटाघर पर प्रशांत अग्रवाल व अजय भुरजी ने उनका स्वागत किया। मंसूरपुर में नंदकिशोर पांचाल ने स्वागत किया।
इसके बाद काफिला बेगजरापुर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। इसी बीच फोन पर पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन की सूचना मिलने पर दोनों मंत्रियों कपिल देव अग्रवाल एवं विजय कश्यप ने अपने स्वागत के शहर तक के आगामी कार्यक्रम निरस्त कर दिये। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, शरद शर्मा, प्रवीन शर्मा, अशोक कंसल, अतुल शर्मा, श्रीमोहन तायल, देवव्रत त्यागी, शिवराज त्यागी, डा. देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, अचिन्त मित्तल, यशपाल पंवार, अशोक बाटला, सुनील सिंघल, सुनील तायल, संजय अग्रवाल, स. सुखदर्शन िंसंह बेदी, प्रेमी छाबडा, प्रवीन खेडा, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, गीता जैन, सतीश खटीक, पंकज माहेश्वरी, अमित अहलावत, सुषमा पुंडीर, सुनीता शर्मा, सुशील शर्मा,रोहताश पाल, प्रवीन जैन हुंडई, रोशनी पांचाल, दुलारी मित्तल, एकता गुप्ता, अंजलि चौधरी, अमिता चौधरी, सरिता शर्मा अरोडा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
