वैश्विक

पुलिस ने काटा रिश्तेदार का चालान, धरने पर बैठीं Congress MLA: बच्चे हैं, क्या फर्क पड़ता है-विधायक मीना कंवर

 शराब पीने को लेकर पुलिस ने विधायक के एक रिश्तेदार का चालान काटा था। इसी बात को लेकर मीना कंवर नाराज होकर जोधपुर के रातानाडा थाने में धरने पर बैठ गईं। वीडियो में उनके पति उम्मेद सिंह चंपावत भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के जोधपुर जिले की शेरगढ़ विधानसभा से Congress MLA मीना कंवर थाने में धरने पर बैठी हुई है।

 बता दें कि पुलिस ने जब युवक को रोका तो वह अपने राजनीतिक रसूख का रौब झाड़ने लगा। हालांकि पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका चालान काट दिया। इस बात की जानकारी जब विधायक मीना कंवर को लगी तो वो थाने जा पहुंची और धरने पर बैठ गईं।

कांग्रेस विधायक थाने में भी युवक को गलत नहीं मान रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक के शराब पीने को लेकर वो थाने में उसके पक्ष में तर्क दे रही हैं। विधायक ने कहा कि, “सभी के बच्चे पीते हैं, कोई बात नहीं, बच्चे हैं, क्या फर्क पड़ता है, अगर थोड़ा बहुत ले लिया…!”

इस बीच थान में विधायक पति और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप यह भी कि थाने पहुंचने से पहले विधायक के पति ने फोन पर पुलिसवालों को धमकाया भी था। बात आगे बढ़ी तो वो थाने पहुंच गए।

इस दौरान अपनी बात ना माने जाने को लेकर विधायक और उनके पति नाराज होकर थाने में ही धरने पर बैठ गए। सामने आए वीडियो में अपने रिश्तेदार को छुड़वाने को लेकर विधायक मीना कंवर पुलिस वालों से कहती दिख रही हैं कि, मैंने आपसे रिक्वेस्ट की, बच्चे हैं, थोड़ी सी पी ली तो क्या हुआ।

फिलहाल बढ़ते विवाद में डीसीपी की दखल से मामला शांत हुआ

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + eighteen =