उत्तर प्रदेशवैश्विक

Kushinagar International Airport: भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र- पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को Kushinagar International Airport का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, “कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा पशुपालक, दुकानदार, श्रमिक सभी इससे सीधे तौर पर लाभ पा सकेंगे।” उन्होंने कहा कि, “व्यापार के साथ-साथ इस एयरपोर्ट के जरिए टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने जा रहा है, साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि, भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ये सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। बता दें कि उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुशीनगर सांसद विजय दुबे सहित जिले के विधायक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में 260 करोड़ रुपए की लागत आई है। आधुनिक साज-सज्जा वाले इस एयरपोर्ट पर चार बड़े हवाई जहाज एक साथ खड़े किए जा सकते हैं। इसके अलावा नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों को आने-जाने की सुविधा देगा। वहीं लखनऊ और वाराणसी के बाद कुशीनगर में यूपी का यह तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

कुशीनगर में पीएम मोदी ने कहा कि, अगले 3, 4 सालों में कोशिश रहेगी कि 200 से अधिक हेलीपैड, सी-प्लेन की सर्विस चालू किया जा सके। आज भारत के मध्यम वर्ग के लोग अधिक से अधिक हवाई सेवा का लाभ ले रहे हैं। लखनऊ, वाराणसी-कुशीनगर के बाद अब जेवर एयरपोर्ट पर भी तेजी से काम हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि, अयोध्या, चित्रकूट, श्रावस्ती में भी एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। अगले कुछ हफ्ते में कुशीनगर को दिल्ली से सीधी उड़ान सेवा से जोड़ने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, रोड सहित सभी का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम हो रहा है। टूरिज्म के क्षेत्र मे नया पहलू जुड़ गया है। वैक्सीनेशन की तेज गति भारत की टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है।

पीएम ने कहा कि उड़ान योजना के उड़ान से यूपी के शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ी है। 9 एयरपोर्ट पूरी तरह फक्शनल हो चुके हैं। लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट पर काम तेजी से चल रहा है। आजमगढ़, अयोध्या जैसे 10 से अधिक शहरों में एयरपोर्ट की सुविधा को लेकर तेजी से काम चल रहा है। सुरक्षा और सुविधा को लेकर एयर इंडिया को लेकर बड़ा काम हुआ है। डिफेंस एयरस्पेस को सिविल सेवा के लिए खोला गया है। भारत के युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग मिले इसके लिए 5 एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग शुरू हुई है।

पीएम ने कहा कि, भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है।

कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा था, “20 अक्टूबर का दिन नागरिक उड्डन सेक्टर एवं हमारी बुनियादी संरचना के लिए एक अहम दिन होने जा रहा है। इस एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग लाभान्वित होंगे।”

यहां के लिए होगी फ्लाइट: इस एयरपोर्ट से चीन, ताइवान, श्रीलंका, जापान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर और वियतनाम जैसे दक्षिण एशियाई देशों के लोग डायरेक्ट फ्लाइट ले सकेंगे। टूरिज्म के लिहाज से कुशीनगर एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। यहां आने वाले यात्री लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा श्रावस्ती, कौशांबी, और वैशाली की यात्रा करने में भी लोगों को कम समय लगेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत देश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उड़ान योजना को चार साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान हवाई सेवा के लिए 900 से अधिक रूट को स्वीकृत हुए और 350 से अधिक रूट पर सेवा भी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में देश में 50 एयरपोर्ट चालू हो चुके हैं। आने वाले दिनों में देश में 200 एयरपोर्ट और सी-प्लेन का नेटवर्क तैयार होगा। यूपी में कुशीनगर को लेकर 9 एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू हो गई हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व भर में फैले बौद्ध अनुयायियों (Baudh Anuyayi) की अस्था का केन्द्र है। यह एयरपोर्ट उनकी श्रद्धा को पुष्पांजलि है। यह क्षेत्र सीधे दुनिया से जुड़ गया है। श्रीलंका एयरलाइंस का उतरना इस धरती को नमन करने जैसा है। श्रीलंका से आए लोगों का कुशीनगर गर्व के साथ स्वागत कर रहा है।

पीएम ने कहा कि आज महर्षि बाल्मिकी की जयंती है। देश सबका साथ लेकर सबसे प्रयास से सबका विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर का एयरपोर्ट आशाओं और अपेक्षाओं का परिणाम है। इसकी आज खुशी दोहरी है। संतोष का भाव है। पूर्वांचल के प्रतिनिधि के चलते कमिटमेंट पूरा होने की घड़ी है। पूर्वांचल और दुनिया में फैले बौद्ध अनुयायियों को इसके लिए बधाई देने का समय है।

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के जुड़े स्थल के विकास और एयर कनेक्टिविटी को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह केन्द्र और प्रदेश की प्राथमिकता है। कुशीनगर से कपिलवस्तु भी पास ही है। भगवान ने जहां पहला संदेश है, वह 250 किमी के दायरे में है। जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई वह भी चंद घंटों की दूरी पर है। देश ही नहीं दुनिया कंबोडिया, जापान, कोरिया जैसे देशों के आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =