वैश्विक

विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले में 60 लोगों की मौत

यमनी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब नीत गठबंधन ने रविवार को धमार प्रांत के एक हिरासत केंद्र पर हवाई हमले किेए जिसमें 60 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवाई हमले में धमार स्थित एक विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। हुती विद्रोही इस विश्वविद्यालय का इस्तेमाल हिरासत केंद्र के रूप में कर रहे थे। धमार राजधानी सना से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

60 Killed In Saudi-Led Raid On Houthi Prison In Yemen

विद्रोहियों द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवाई हमले में 60 लोग मारे गए हैं और 60 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सऊदी अरब नीत गठबंधन का कहना है कि उसने धमार में हुती सैन्य शिविर को निशाना बनाया है जहां ड्रोन और मिसाइल रखे जाते हैं। उसका कहना है कि उन्होंने असैन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियात बरते हैं। हुती विद्रोहियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने अपने टेलीग्राम पर ग्राफिक तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें मलबे में दबे शव नजर आ रहे हैं। विद्रोहियों के एक अधिकारी अब्दुल कादर अल-मुर्तजा ने बताया कि हिरासत केंद्र में 170 सरकारी लड़ाके बंद थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk