Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 चोर गिरफ्तार- लूटे गए वाहन व अवैध हथियार बरामद

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्दशन में लगातार पुलिस गुडवर्क करने में लगी हुई है। पुलिस शांतिर वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है वहीं जुआ, सट्टा, अवैध शराब में लिप्त को भी गिरफ्तार कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज एक अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह को पकड़कर उनके पास से लूटे गए वाहन और नजायज असलाह बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आज उपनिरक्षक प्रवेश कुमार ने अपनी टीम को साथ लेकर प्राप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पुत्र सुभाष नि० मौ० रनसार थाना सदर बाजार मेरठ और सिराजूद्दीन उर्फ मिटठन पुत्र निजामुद्दीन नि० १६०३ मौ० तारापुरी जाटो वाली गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को अम्बा विहार जैन मन्दिर कट मेरठ रोड थाना को०नगर मु०नगर से एक चोरी की स्कूटी व नजायज अस्लाहो सहित गिरफ्तार किया गया।

जिनका एक साथी आदिल पुत्र आसिफ नि० कुरेशियान मस्जिद के पास जली कोठी थाना देहली गेट मेरठ हाल पता सायराबोनो का किराये का मकान छोटी बावर्ची वाली गली जाटो वाली गली न० ३ तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। और उनकी निशादेही पर तीन चोरी की मो०सा०बरामद करके जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि उन्होंने बरामद स्कूटी थाना हाजा से व अन्य तीन मो०सा० दिल्ली गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र से चोरी की थी। पकड़े गए अभियुक्त गणों के विरूद्ध पहले भी कई अपराधों के मामले नगर कोतवाली में पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =