वैश्विक

Madhya Pradesh के भिंड में खेत में गिरा वायुसेना का मिराज विमान

Madhya Pradesh के भिंड जिले में गुरुवार को सुबह भारतीय वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विमान का पायलट सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि विमान ने आज सुबह ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी।

खेत में विमान गिरने के बाद वह ज़मीन में धंस गया। यहां देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि पायलट खेतों में गिरा और पूरी तरह सुरक्षित है। एयरफोर्स ने ट्वीट करके बताया है कि हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =